1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-जयपुर से पटना तक सूरज उगल रहा आग! रात में भी नहीं मिल रही राहत; जानें आज कितना और सताएगी गर्मी

दिल्ली-जयपुर से पटना तक सूरज उगल रहा आग! रात में भी नहीं मिल रही राहत; जानें आज कितना और सताएगी गर्मी

IMD Heatwave Alert: राजस्थान-दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक सूरज आग उगल रहा है। IMD ने कई राज्यों में लू से लेकर भीषण लू और गर्म रातों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान फिर से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। पढ़ें मौसम का अलर्ट।

imd weather forecast- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली में भीषण गर्मी से लोग जूझ रहे हैं।

Delhi Weather Today: भारत के कई राज्यों में गर्मी की स्थिति अब जानलेवा होती नजर आ रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा सहित कई क्षेत्रों में अगले कई दिनों तक लू से भीषण लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालात ऐसे बने हैं कि रात में भी इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम ही है। वहीं, ईस्टर्न इंडिया से लेकर साउथ इंडिया तक गर्म मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

जयपुर-दिल्ली से पटना तक कितना रहेगा तापमान?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली में दोपहर और शाम के वक्त तेज सतही हवाएं और लू चल सकती है। वहीं, रात के दौरान भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा, पटना में 40 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली-हरियाणा में भीषण लू का प्रकोप

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 से 27 मई के दौरान कई इलाकों में लू से लेकर भीषण लू चल सकती है। पंजाब में भी 22 से 27 मई तक लू चलने की संभावना है। वहीं, ईस्टर्न यूपी अलग-अलग इलाकों में 22 से 27 मई तक और वेस्टर्न राजस्थान में 25 से 27 मई तक लू से लेकर भीषण लू चल सकती है। वहीं, वेस्टर्न यूपी में भी 22 से 27 मई तक लू चलने की संभावना है।

पूर्वी एमपी और आंध्र प्रदेश में सताएगी गर्म हवा

ईस्टर्न मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोस्टल आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ इलाकों में 22 से 25 मई के दौरान लू से भीषण लू चल सकती है। वहीं, ईस्टर्न मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 26 और 27 मई को, वेस्टर्न राजस्थान में 22 से 24 मई के दौरान, ईस्टर्न राजस्थान में 22 से 27 मई तक, तमिलनाडु, कराईकल और पुडुचेरी में 22 मई को, बिहार और तेलंगाना में 22 से 24 मई तक, झारखंड में 22 और 23 मई तक और ओडिशा में 22 से 25 मई के दौरान लू चलने की संभावना है।

रात के वक्त भी गर्मी से राहत नहीं

22 से 23 मई के दौरान चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, हरियाणा और विदर्भ में, 22 से 25 मई तक ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में रात के दौरान भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। West Bengal में 22 से 26 मई तक, ओडिशा में 22 से 27 मई तक, पुडुचेरी, कराईकल और तमिलनाडु में 23 से 27 मई तक गर्म और आर्द्र मौसम रह सकता है।

ये भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी से आफत! बांदा समेत 27 शहरों में कल तापमान था 45 डिग्री के पार; IMD अलर्ट से जानें आज क्या होगा मौसम का हाल

Latest India News