1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली हो या बिहार, हर जगह बदल रहा मौसम का मिजाज, जानें अपने राज्य का हाल

दिल्ली हो या बिहार, हर जगह बदल रहा मौसम का मिजाज, जानें अपने राज्य का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की शाम बारिश देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में इसके बाद से ही मौसम बदला हुआ है। ऐसे में आज भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं जम्मू कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में आज बारिश देखने को मिली है।

imd weather forecast today from delhi to Bihar weather is changing everywhere know the condition of - India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली हो या बिहार, हर जगह बदल रहा मौसम का मिजाज

तेज चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बाद एक बार फिर देश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिल्ली में एक बार फिर मौसम सुहाना हो गया है। बुधवार के दिन जहां सुबह के दौरान तेज धूप देखने मिली, वहीं दिन ढलने के साथ ही आसमान में बादल छा गए और शाम तक बारिश हो गई। वहीं गुरुवार को भी मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में दिल्ली अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 10 मई तक रोज बेहद हल्की से हल्की बारिश होने को लेकर पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं 13 मई तक मौसम में तेज गर्मी का असर देखने को नहीं मिलेगा। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के भी अलग-अलग इलाकों में आज बारिश देखने को मिल रही है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में 10 मई से अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के आसार हैं। दरअसल बिहार में भी मौसम बदला हुआ देखने को मिल सकता है। आज से राज्य में पुरवा की जगह पछुआ हवा के चलने के साथ ही मौसम क शुष्क होने की संभावना है। वहीं पटना और उसके आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही तापमान में क्रमिक वृद्धि लोगों को परेशान कर सकती है। बिहार में 10 मई से 16 तक अनेक स्थानों का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 10 मई से 16 मई तक अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना है। वहीं 9 मई से 13 मई तक उत्तर प्रश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण पूर्व भागों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

Latest India News