A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Report Today: कहीं आंधी-पानी से आफत तो कहीं गर्मी का सितम! आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम का तेवर? पढ़िए IMD की रिपोर्ट

Weather Report Today: कहीं आंधी-पानी से आफत तो कहीं गर्मी का सितम! आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम का तेवर? पढ़िए IMD की रिपोर्ट

IMD Weather Report Today: मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं जमीन को बारिश भिगा रही तो कहीं लू ने कहर ढाया हुआ है। मौसम विभाग ने आंधी-पानी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।

IMD weather report today- India TV Hindi
Image Source : AP (प्रतीकात्मक फोटो) मौसम विभाग ने मौसम को लेकर जारी की चेतावनी।

India Weather Update: मौसम के तेवर देशभर में अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। कहीं आंधी-पानी और तेज हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है, तो कहीं लू और भीषण गर्मी लोगों को सता रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने दिल्ली-राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान बढ़ने, बारिश और आंधी चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस आर्टिकल में जानें कि आपके इलाके में मौसम कैसा रहने वाला है।

उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में 10 से 13 मई के बीच कुछ जगहों पर 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चल सकती है। कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, वेस्टर्न राजस्थान और गुजरात में 9 से 13 मई तक अलग-अलग जगहों पर गर्म हवा चलने की स्थिति बनी रह सकती है।

3-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है तापमान

इसके अलावा, तमिलनाडु और केरल में अगले 6-7 दिनों तक कुछ जगहों पर बादल गरज सकते हैं। 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में तापमान बढ़ सकता है। यहां अधिकतम तापमान में 10 मई तक 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद, 11 से 13 मई तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं दिख रही है।

पूर्वोत्तर में भी तापमान बढ़ने की संभावना

वहीं, सेंट्रल इंडिया में 8 मई को Maximum Temperature में कोई खास बदलाव नहीं होगा और इसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा, नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में 8 मई को अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। और 10 से 13 मई के बीच, इसमें कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

महाराष्ट्र-गुजरात में कैसा रहेगा मौसम?

वहीं, महाराष्ट्र में 9 मई तक Maximum Temperature में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और इसके बाद, 10 से 13 मई के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुजरात में 8 मई को अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 9 से 13 मई के बीच, इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

Latest India News