India Pakistan Tension: फिर नाकाम रहा पाकिस्तान का हमला, भारत ने सीमा में घुसे ड्रोन को मार गिराया, LoC पर भारी गोलाबारी
India Pakistan War: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन उसके हमलों को नाकाम कर दिया गया।
India Pakistan Tension: पहलगाम आतंकी हमले के बदले भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर हाहाकार मचा दिया है। भारत के हमले से बौखलाई पाकिस्तान की सेना एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रही है। पाकिस्तान बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को भारत के दर्जनों शहरों को मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से निशाना बनाया, लेकिन भारतीय सेना ने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान के 3 फाइटर जेट समेत उसकी दर्जनों मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही ढेर कर दिया। अब भारत की सेना भी पाकिस्तान के शहरों में तबाही मचा रही है। इससे पूरी दुनिया में हलचलें बढ़ गई हैं। इस बीच जम्मू और जैसलमेर में फिर से ब्लैकआउट कर दिया गया है।
Live updates : India Attacks on Pakistan: पाकिस्तान पर भारत ने शुरू किया जवाबी हमला, लाहौर से कराची तक धमाके
-
May 10, 2025 12:01 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
बाड़मेर मे रेड अलर्ट वापस लिया
राजस्थान के बाड़मेर में रेड अलर्ट वापस ले लिया गया है। सब ठीक है।
-
May 09, 2025 11:47 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
रेकी ऑपरेशन कर रहा है पाकिस्तान
सेना के अधिकारियों ने इंडिया टीवी को बताया कि पाकिस्तान कम लागत वाले ड्रोन के जरिए रेकी ऑपरेशन कर रहा है और इन ड्रोन के जरिए बड़े पैमाने पर घुसपैठ कर रहा है। वे भारतीय सेना और वायुसेना की प्रतिक्रिया समय और क्षमता का पता लगाना चाहते हैं। पाकिस्तान महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सैन्य ठिकानों के मार्ग का नक्शा बनाना चाहता है। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान मामले को आगे बढ़ाना चाहता है और वे उचित ऑपरेशन की रेकी कर रहे हैं।
-
May 09, 2025 11:38 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
घबराने की कोई जरूरत नहीं -किश्तवाड़ विधायक
किश्तवाड़: भारत-पाकिस्तान तनाव पर किश्तवाड़ से भाजपा विधायक शगुन परिहार ने कहा, "घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारतीय सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार। प्रधानमंत्री मोदी पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हमारे पास आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है। किसी को भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है और हम सेना द्वारा लिए गए किसी भी फैसले का समर्थन करेंगे।"
-
May 09, 2025 11:34 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बारामुला से भुज तक कुल 26 जगहों पर ड्रोन दिखे
उत्तर में बारामुला से लेकर दक्षिण में भुज तक, अंतर्राष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं। इनमें नागरिक और सैन्य ठिकानों के लिए संभावित ख़तरा पैदा करने वाले संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं। इन स्थानों में बारामुला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआर्बेट और लाखी नाला शामिल हैं: रक्षा सूत्र
-
May 09, 2025 11:22 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
आरएसपुरा सेक्टर में धमाके की आवाज
सांबा के अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में धमाके की आवाज सुनी जा रही है। इंटरनेशल बॉर्डर पर भारी गोलाबारी की खबर।
-
May 09, 2025 11:07 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
PM मोदी और NSA अजीत डोभाल के बीच हाई लेवल बैठक खत्म
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NSA अजीत डोभाल के बीच हाई लेवल बैठक खत्म हो गई है।
-
May 09, 2025 11:05 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
जम्मू कश्मीर में कुल 15 ड्रोन मार गिराए गए
जम्मू कश्मीर में 9 जगहों पर भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने कुल 15 ड्रोन को मार गिराया। श्रीनगर में फिलहाल कंप्लीट ब्लैक आउट है।
-
May 09, 2025 11:04 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
भारत-पाक तनाव पर ट्रंप का बयान आया
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है। ट्रंप ने अपने बयान में कहा है कि भारत और पाकिस्तान तनाव को कम करें।
-
May 09, 2025 10:59 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों से अपडेट लिया
गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के टोही ड्रोन हमले वाले राज्यों से अपडेट लिया है। उधर पीएम मोदी ने चौथी बार एनएसए अजित डोवाल से मुलाकात की है। वहीं विदेश मंत्री जयशंकर भी पीएम मोदी से मिले।
-
May 09, 2025 10:47 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
भारतीय एयर डिफेंस ने 15 ड्रोन को मार गिराया
अवंतीपुरा, श्रीनगर एयरफील्ड और बारामूला के पास भारतीय एयर डिफेंस ने 15 ड्रोन को मार गिराया। श्रीनगर के शंकराचार्य के पास एक ड्रोन को भी निष्क्रिय कर दिया गया।
-
May 09, 2025 10:43 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
अधिकांश ड्रोन को सेना ने गिराया, फिरोजपुर में तीन लोग घायल-एसएसपी
पंजाब: पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल हुए एक परिवार के बारे में SSP फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा, "हमें 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। उनके शरीर पर जलने के जख्म हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। सेना ने अधिकांश ड्रोन को मार गिराया है।"
-
May 09, 2025 10:40 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
एयरफोर्स बेस के पास 6 ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना के मुताबिक-श्रीनगर एयरपोर्ट के पास ड्रोन को मार गिराया। अवंतीपोरा के एयरफोर्स बेस के पास 6 ड्रोन थे, सबको मार गिराया गया
-
May 09, 2025 10:38 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
डेनियल पर्ल के पिता ने पाकिस्तान से तीखे सवाल पूछे
डेनियल पर्ल के पिता ने आतंकी के जनाजे पर सेना कर्मियों की तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- मैं चाहता हूं कि ये गणमान्य व्यक्ति हमें बता सकें: "आप वास्तव में किस बात का शोक मना रहे हैं? आप चाहते हैं कि आपके बच्चे किस आदर्श को अपनाएं? आपने इस व्यक्ति से क्या सीखा है?
-
May 09, 2025 10:35 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
गुजरात के पाटन में सीमावर्ती गांवों में ब्लैक आउट
गुजरात: एहतियात के तौर पर पाटन जिले के सीमावर्ती संतालपुर तालुका के गांवों में ब्लैक आउट लागू कर दिया गया है। सभी नागरिकों को अफ़वाहों से दूर रहने और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है
-
May 09, 2025 10:32 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन घर पर गिरा
फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन एक घर पर गिरा, तीन लोग घायल, गाड़ी में लगी आग
-
May 09, 2025 9:58 PM (IST) Posted by Pankaj Yadav
पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव कर रहें बैठक
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव एक साथ बैठक कर रहे हैं।
-
May 09, 2025 9:48 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पाकिस्तान ने तीन आर्मी कैंप को निशाना बनाने की कोशिश
पाकिस्तान ने उधमपुर, कठुआ और पुंछ के आर्मी कैंप को टारगेट करने की कोशिश। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस कोशिश को नाकाम कर दिया है।
-
May 09, 2025 9:41 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
एलओसी पर गोलाबारी जारी
एलओसी पर पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम उल्लंघन, राजौरी, मेंढर,पुंछ,उरी, कुपवाड़ा, तंगधार, लीपा सेक्टर में भारी गोलाबारी जारी
-
May 09, 2025 9:39 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
ड्रोन हमले में कोई नुकसान नहीं
जम्मू,सांबा,पठानकोट,उधमपुर,अमृतसर पाकिस्तानी ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं।
-
May 09, 2025 9:29 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
सभी ड्रोन को मार गिराया गया
जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात के आसमान में दिखे सभी पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया।
-
May 09, 2025 9:24 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
राजौर में 10 से 12 ड्रोन देखे गए
जम्मू-कश्मीर: राजौरी सेक्टर में 10 से 12 पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया गया है।
-
May 09, 2025 9:19 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
अमृतसर में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया
अमृतसर में अटारी बॉर्डर के पास कई पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है। अमृतसर के एयरफोर्स कैंट के नजदीक एक के बाद एक फायरिंग की आवाज सुनाई दी।
-
May 09, 2025 9:17 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
गुजरात के कच्छ और बनाकांठा में पाकिस्तानी ड्रोन
गुजरात के कच्छ और बनासकांठा बॉर्डर पर 10 से 12 पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं। कच्छ के सभी इलाकों में ब्लैक आउट किया गया है।
-
May 09, 2025 9:13 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
सांबा के आसमान में पाकिस्तानी ड्रोन
जम्मू-कश्मीर के सांबा में ब्लैकआउट के बीच एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा पाकिस्तानी ड्रोनों को रोकने की कोशिश की जा रही है
-
May 09, 2025 9:13 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
उमर अब्दुल्ला ने लोगों से घरों में रहने की अपील की
जम्मू और उसके आस-पास के सभी लोगों से मेरी अपील है कि कृपया सड़कों पर न निकलें, घर पर रहें या किसी ऐसे नज़दीकी स्थान पर रहें जहां आप अगले कुछ घंटों तक आराम से रह सकें। अफ़वाहों पर ध्यान न दें। जहां मैं हूं, वहां से अब धमाकों की आवाज़ें, भारी तोपों की आवाज़ें सुनी जा सकती हैं।
-
May 09, 2025 9:11 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बाड़मेर के आसमान दिखी ड्रोन जैसी चीज
बाड़मेर में आसमान दिखी विमान और ड्रोन जैसी चीज, सायरन के साथ तेज धमाकों से गूंजा बाड़मेर, पुलिस प्रशासन का मूवमेंट तेज हुआ
-
May 09, 2025 9:00 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पीएम के घर पर चल रही बैठक खत्म
पीएम निवास पर चल रही बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री, NSA, CDS और सेना के तीनों चीफ शामिल हुए।
-
May 09, 2025 8:56 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
अमृतसर में ब्लैक आउट, सायरन की गूंज
अमृतसर में ब्लैकआउट के बाद लगातार सायरन बजे, कुछ धमाकों की भी आवाज आई है। पठानकोट में भी सायरन और धमाकों की आवाज। अमृतसर एयरपोर्ट पर पूरी तरह से ब्लैकआउट।
-
May 09, 2025 8:52 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
तंगधार में भी गोलाबारी
पाकिस्तान ने तंगधार करनाह सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तोपों से गोलीबारी शुरू कर दी है। इलाके में गोलियों और विस्फोटों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। पूरा इलाका गोलीबारी से दहल उठा।
-
May 09, 2025 8:46 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
जम्मू और पठानकोट में पाक ड्रोन देखे गए
जम्मू, सांबा, पठानकोट सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए
-
May 09, 2025 8:41 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
जम्मू-कश्मीर के सांबा में पाकिस्तानी ड्रोन
जम्मू-कश्मीर के सांबा में विस्फोट की आवाज सुनी गई, जब भारतीय वायु सेना ने ब्लैकआउट के बीच पाकिस्तानी ड्रोन को गिराया।
-
May 09, 2025 8:37 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पंजाब के फिरोजपुर में आर्मी और बीएसएफ के ठिकानों पर हमले की कोशिश
पंजाब के फिरोजपुर में आर्मी और बीएसएफ के ठिकानों पर हमले का प्रयास , पाकिस्तान की ओर से आए फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया।
-
May 09, 2025 8:31 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली पुलिस ने छुट्टियां रद्द की
दिल्ली पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की
-
May 09, 2025 8:31 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
24 हवाई अड्डों को 10 मई से 15 मई तक बंद रखने का आदेश
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देशभर के 24 हवाई अड्डों को 10 मई से 15 मई(सुबह 5:29 बजे) तक बंद रखने की अवधि बढ़ा दी है: सरकारी सूत्र
-
May 09, 2025 8:23 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
जम्मू एयरपोर्ट पर दुबारा सायरन बजा, ब्लैकआउट
जम्मू एयरपोर्ट पर दुबारा युद्ध का सायरन बजा है। पूरे एयरपोर्ट पर कंप्लीट ब्लैकआउ कर दिया है। इस बीच नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की जा रही है।
-
May 09, 2025 8:22 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
हिमाचल के कुछ इलाकों में हाई अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पंजाब के पठानकोट की सीमा से लगे राज्य के इलाकों में ‘हाई अलर्ट’ जारी किया गया है।
-
May 09, 2025 8:05 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बाड़मेर में ब्लैक आउट, बजने लगे युद्ध के सायरन
बाड़मेर में पूरी तरह से ब्लैकआउट हो गया है। युद्ध के सायरन भी बजने लगे हैं। कल पाकिस्तान की ओर से हवाई हमला किया गया था।
-
May 09, 2025 8:04 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
नियंत्रण रेखा पर कई जगहों पर पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू की
पाकिस्तान ने कश्मीर के उरी, कुपवाड़ा , तंगधार सेक्टर, लीपा क्षेत्र में गोलीबारी शुरू कर दी है। जम्मू के पुंछ और मेंढर सेक्टर में गोलाबारी कर रहा है पाकिस्तान।
-
May 09, 2025 7:49 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली एम्स में छुट्टियां रद्द
एम्स दिल्ली में छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश के अनुसार, अगले आदेश तक किसी भी अधिकारी को चिकित्सा आधार को छोड़कर किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, पहले से स्वीकृत छुट्टी, यदि कोई हो, रद्द कर दी गई है और छुट्टी पर गए अधिकारियों को तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया है।
-
May 09, 2025 7:47 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने शुरू की गोलाबारी
पुंछ में 11 घंटे की शांति के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने शुरू की गोलाबारी। पाकिस्तानी गोलाबारी शुरू होते ही बजने लगा सायरन। पाकिस्तानी सेना दिगवार और करमाडा सेक्टर में कर रही है गोलीबारी। कुपवाड़ा में भी गोलीबारी हो रही है।
-
May 09, 2025 7:01 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने छुट्टियां रद्द की, जारी किया सर्कुलर
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सर्कुलर जारी कर कहा, "मौजूदा हालात को देखते हुए, अगले आदेश तक मेडिकल आधार को छोड़कर किसी भी अधिकारी को किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, पहले से स्वीकृत छुट्टी, यदि कोई हो, रद्द कर दी गई है और जो अधिकारी छुट्टी पर हैं, उन्हें तुरंत अपने कर्तव्यों पर लौटने का निर्देश दिया गया है।"
-
May 09, 2025 6:53 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पीएम मोदी की सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक
पीएम मोदी ने सैन्य अधिकारियों के साथ की बैठक। NSA के अलावा आर्मी चीफ, नेवी चीफ और एयरफोर्स चीफ भी बैठक में मौजूद थे। करीब एक घंटे तक यह बैठक चली है। (रिपोर्ट-देवेंद्र पराशर)
-
May 09, 2025 6:52 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं-विदेश मंत्री
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ है। भारत की लड़ाई किसी देश के खिलाफ नहीं है।
-
May 09, 2025 6:49 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
उरी में भारी गोलाबारी
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, उरी सेक्टर में भारी गोलाबारी, भारतीय सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब
-
May 09, 2025 6:47 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
हम सब भारतीय सेना के साथ खड़े हैं-तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भागलपुर में कहा, "भारतीय सेना पर हम सभी को विश्वास है। एक बार नहीं कई बार भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घुटने टिकाने का काम किया है...हम सब भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। पक्ष-विपक्ष एकजुट है। भारत की सेना पाकिस्तान को सबक सिखा रही है और जल्द ही ठंडा कर देगी। हम चाहते हैं कि आतंकवाद जड़ से खत्म हो।"
-
May 09, 2025 6:24 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पठानकोट के डीसी ने जारी की एडवाइजरी
देश में चल रहे मौजूदा हालातों में पठानकोट प्रशासन की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। खासतौर पर ब्लैक आउट के समय सभी लोग इस का खास ध्यान रखें ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने वालों को भी चेतावनी दी गई है।
-
May 09, 2025 6:15 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
गलत सूचना फैला रहा पाकिस्तान: विक्रम मिसरी
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, "अपनी हरकतों को स्वीकार करने के बजाय, पाकिस्तान ने यह बेतुका और अपमानजनक दावा किया कि भारतीय आर्म्ड फोर्स ने अमृतसर जैसे अपने ही शहरों को निशाना बना रहे हैं और पाकिस्तान पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान ने गलत सूचना फैलाई कि भारत ने ड्रोन हमले के जरिए ननकाना साहिब गुरुद्वारे को निशाना बनाया, जो एक और सरासर झूठ है। पाकिस्तान सांप्रदायिक विवाद पैदा करने के इरादे से हालात को सांप्रदायिक रंग देने की पूरी कोशिश कर रहा है।"
-
May 09, 2025 6:02 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
भारतीय शहरों और सैन्य प्रतिष्ठानों को बनाया निशाना: मिसरी
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, "पाकिस्तान द्वारा कल रात की गई ये भड़काऊ और आक्रामक कार्रवाइयां भारतीय शहरों और नागरिक बुनियादी ढांचे के अलावा सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर की गईं। भारतीय आर्म्ड फोर्स ने बिल्कुल सधा हुआ जवाब दिया। पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हमलों का आधिकारिक और स्पष्ट रूप से हास्यास्पद खंडन उनके कपट का उदाहरण है। मिसरी ने कहा कि पुंछ के गुरुद्वारे को निशाना बनाया गया। वहीं IMF से पाकिस्तान द्वारा लोन लेने की कोशिशों से जुड़े सवाल पर मिसरी ने कहा कि IMF मीटिंग में भारत अपना पक्ष रखेगा।
-
May 09, 2025 5:53 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
भारी कैलिबर वाले हथियारों से गोलीबारी
कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, "8-9 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से पूरी पश्चिमी सेना पर भारतीय वायुक्षेत्र का कई बार उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारी कैलिबर वाले हथियारों से गोलीबारी भी की। अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 36 जगहों पर 300-400 ड्रोनों का इस्तेमाल घुसपैठ के लिया किया गया। भारत ने इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया। वहीं पाकिस्तान ने सिविलियंस विमान का ढाल की तरह इस्तेमाल किया।'
-
May 09, 2025 5:51 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
भारत ने जवाबी कार्रवाई में 4 जगहों पर किया हमला
भारत ने पाकिस्तानी हमले के जवाब में चार जगहों पर हवाई हमला किया, पाकिस्तान ने अपने सिविलियंस को ढाल बनाया।
-
May 09, 2025 5:44 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पाकिस्तान ने तुर्की में बने ड्रोन के जरिए किया हमला
पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए तुर्की में निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान खुफिया जानकारी लेना चाहता था।
-
May 09, 2025 5:43 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी में कुछ सैनिक हताहत
कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में कुछ सैनिक हताहत हुए हैं। उन्होंने बताया, "पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार, उरी, पुंछ, मेंढर, राजौरी, अखनूर और उधमपुर में भारी कैलिबर आर्टिलरी गन और सशस्त्र ड्रोन का उपयोग करके नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी भी की। जिसके परिणाम स्वरूप भारतीय सेना के कुछ जवान हताहत हुए और घायल हुए। भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है।"
-
May 09, 2025 5:41 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाने की कोशिश
कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, "रात में पाकिस्तान के सशस्त्र UAV(मानव रहित हवाई वाहन) ने बठिंडा सैन्य स्टेशन को निशाना बनाने की कोशिश भी की जिसे पकड़ कर निष्क्रिय कर दिया गया। पाकिस्तानी हमले के जवाब में पाकिस्तान में 4 हवाई रक्षा स्थालों पर सशस्त्र ड्रोन लॉन्च किए गए। इनमें से एक ड्रोन AD रडार को नष्ट करने में सक्षम रहा।"
-
May 09, 2025 5:40 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
36 जगहों पर हमले की कोशिश
पाकिस्तान ने कल देर शाम 36 जगहों पर हमले की कोशिश की। लेह से सर क्रीक तक हमला किया। 300-400 ड्रोन के जरिए सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश। सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया।
-
May 09, 2025 5:37 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर सैन्य कार्रवाई की जानकारी दे रही हैं। विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद।
-
May 09, 2025 5:33 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
थोड़ी देर में शुरू होगी विदेश मंत्रालय और सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस
थोड़ी देर में विदेश मंत्रालय और सेना की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी। बीती रात हुई सैन्य कार्रवाई के बारे में दी जाएगी जानकारी।
-
May 09, 2025 5:13 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
भारतीय सेना जारी किया ड्रोन गिराने का वीडियो
भारतीय सेना जारी किया ड्रोन गिराने का वीडियो
-
May 09, 2025 4:52 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
अमृतसर में ब्लैकआउट प्रोटोकॉल के लिए दिशानिर्देश जारी
अमृतसर में ब्लैकआउट प्रोटोकॉल के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। अब के बाद कोई मॉक ड्रिल नहीं होगा। जब भी सायरन बजेगी इसे अलर्ट माना जाएगा। सारे लाइट्स बंद कर देने होंगे। यदि आप रास्ते में हैं, तो हेडलाइट को तुरंत बंद कर दें। कार को सुरक्षित जगह पर रोक दें।
-
May 09, 2025 4:33 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
जैसलमेर प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन
आज शाम को 5:00 से बंद होंगे जैसलमेर के बाजार, वहीं शाम को 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रहेगा ब्लैक आउट, सभी मेला, जुलूस, धार्मिक शोभायात्रा, रैली, प्रदर्शन पर रोक
-
May 09, 2025 4:21 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर भरोसा न करें: चंडीगढ़ एसपी
चंडीगढ़: एसएसपी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर ने बताया, "मेरी चंडीगढ़ वासियों से अपील है कि सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। सही जानकारी के लिए चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें। चंडीगढ़ में स्थिति सामान्य है। सारी मार्केट खुली है। डरने की कोई स्थिति नहीं है... हमें कल रात और आज सुबह 9 बजे के आसपास अलर्ट मिला था, दोनों ही स्थिति में सायरन बजाया गया। जनता ने ब्लैक आउट में बहुत अच्छा सहयोग भी किया है। लोगों से अपील है कि दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़े और समझें।"
-
May 09, 2025 4:20 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
नौशेरा सेक्टर में भारी गोलाबारी
LoC के नौशेरा सेक्टर में भारी गोलाबारी के चलते गांव लाम, लडौका, झंगड़, सरेया और सेर-मकड़ी बुरी तरह प्रभावित हैं। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इन गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। भाजपा के पूर्व जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष रविंदर रैना ने हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की है।
-
May 09, 2025 4:18 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
15 मई तक गुजरात में पटाखे और ड्रोन की अनुमति नहीं
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने ट्वीट किया, "इस महीने की 15 तारीख तक गुजरात में किसी भी समारोह या कार्यक्रम में पटाखे या ड्रोन की अनुमति नहीं दी जाएगी। कृपया सहयोग करें और दिशानिर्देशों का पालन करें।"
-
May 09, 2025 3:54 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने ड्रोन अटैक पर फैलाया झूठ
पाकिस्तान नेशनल असेंबली में वहां के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बताया कि भारत की तरफ से ड्रोन हमले उनके लोकेशन को डिटेक्ट करने के लिए किए गए। इस वजह से पाकिस्तान ने ड्रोन्स को इंटरसेप्ट नहीं किया। हालांकि आगे ख्वाजा ने दावा किया कि जब सेफ लिमिट में आने के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन्स गिरा दिए।
-
May 09, 2025 3:46 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
शाम 5.30 बजे होगी विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस
आज शाम 5.30 बजे विदेश मंत्रालय की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इसमें विदेश सचिव के साथ ही भारतीय सेना की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहेंगी और सेना की कार्रवाई के बारे में जानकारी देंगी।
-
May 09, 2025 3:38 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
हरियाणा सरकार ने जारी किए ये निर्देश
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच हरियाणा सरकार ने निर्देश दिए हैं कि विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, उपक्रमों और विश्वविद्यालयों आदि के अधिकारी और कर्मचारी अपना मुख्यालय या स्टेशन राज्य के अंदर ही स्थापित करें। इसके अलावा कोई भी कर्मचारी अगले आदेश तक अपना मुख्यालय या स्टेशन नहीं छोड़ेगा। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से ये निर्देश जारी किए गए हैं।
-
May 09, 2025 3:35 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
टैक्स पेयर्स की ताकत से बनते हैं राफेल और S-400 सिस्टम-हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राफेल जेट और एस-400 सिस्टम यूं ही नहीं बन जाते - वे हमारे टैक्स पेयर्स की ताकत से बनते हैं। यही कारण है कि जीएसटी कभी भी "गब्बर सिंह टैक्स" नहीं था - यह एक 'ईश्वर द्वारा भेजा गया टैक्स' है जो भारत को एकजुट करता है और इसकी सुरक्षा, विकास और लचीलेपन को वित्तपोषित करता है।
-
May 09, 2025 3:29 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा डिफ्यूज
पंजाब: अमृतसर के मखना विंडी गांव में पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा डिफ्यूज किया गया है।
-
May 09, 2025 3:27 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली में जंगी सायरन का टेस्ट
राजधानी दिल्ली में नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय, आईटीओ में जंगी सायरन का परीक्षण किया। इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा भी मौजूद रहे।
-
May 09, 2025 2:55 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
किसी को घबराने की जरूरत नहीं है: भगवंत मान
पंजाब CM भगवंत मान ने कहा, 'पंजाब में पेट्रोल-डीजल या गैस सिलेंडर की किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। अगर कोई ब्लैक मार्केटिंग कर रहा है या कोई चीज महंगी दे रहा है तो पुलिस को शिकायत करें। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।'
-
May 09, 2025 2:40 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
जयशंकर ने की ब्रिटेन के विदेश मंत्री से बात
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से फोन पर बातचीत की। बातचीत में दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने और इस पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने पर जोर दिया। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
-
May 09, 2025 2:34 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
उमर अब्दुल्ला ने सांबा में लोगों से मुलाकात की
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सांबा में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित स्थानीय लोगों के लिए बनाए गए शिविर में जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक छोटे लड़के के साथ क्रिकेट भी खेला।
-
May 09, 2025 2:22 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
शाम को हो सकती है विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफ
आज शाम 05:30 बजे जवाहरलाल नेहरू भवन में विदेश मंत्रालय एक प्रेस ब्रीफ आयोजित की जा सकती है। इस प्रेस ब्रीफ में भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के परिप्रेक्ष्य में बयान दिया जा सकता है।
-
May 09, 2025 2:20 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
जैसलमेर में शाम 5 बजे तक बंद करने होंगे बाजार
जैसलमेर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर नई गाइडलाइन जारी की है। बाजार शाम 5 बजे तक बंद करना अनिवार्य होगा और शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरे जिले में ब्लैकआउट रहेगा। सभी प्रकार की लाइटें बंद रहेंगी और वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। डिफेंस एरिया के 5 किमी दायरे में पूरी तरह आवाजाही वर्जित रहेगी। अवांछनीय गतिविधि पर सख्त कार्रवाई होगी। रामगढ़-तनोट रोड पर यात्रा दोपहर 3 बजे तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, उसके बाद आवाजाही पर पूर्ण रोक रहेगी। (रिपोर्ट: मनीष भट्टाचार्य)
-
May 09, 2025 2:08 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
ख्वाजा आसिफ ने दिया बड़ा बयान
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि उनके देश ने भारत में मिलिट्री टारगेट्स पर हमला किया है।
-
May 09, 2025 2:02 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
नमाज के दौरान मांगी गई भारत की जीत की दुआ
भोपाल की ऐतिहासिक ताजुल मस्जिद में जुम्मे की नमाज के दौरान भारत और भारतीय सेना की जीत की दुआ मांगी गई। सैकड़ों नमाजियों ने नमाज के बाद तिरंगा लहराया और "हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाए। नमाजियों ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार कर POK वापस लेने की अपील भी की। (रिपोर्ट: अनुराग अमिताभ)
-
May 09, 2025 2:00 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
आम नागरिक के घर पर पाकिस्तान ने यूं की गोलाबारी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक घर से CCTV फुटेज में पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी के सबूत मिले हैं। (CCTV फुटेज 7 मई की है)
-
May 09, 2025 1:53 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'पूरे देश की प्रार्थनाएं हमारे सैनिकों के साथ हैं'
AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हम भारतीय वायु सेना को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हैं कि वे इसी तरह पाकिस्तान द्वारा किए गए सभी हमलों को बेअसर करते रहें। पूरे देश की प्रार्थनाएं हमारे सैनिकों के साथ हैं। आज पूरा देश हमारी फौज और वायु सेना के साथ खड़ा है।'
-
May 09, 2025 1:43 PM (IST) Posted by Amit Mishra
अमित शाह ने की सुरक्षा की समीक्षा
गृह मंत्री अमित शाह ने शीर्ष अधिकारियों के साथ भारत-पाकिस्तान सीमा और हवाई अड्डों पर सुरक्षा की समीक्षा की।
-
May 09, 2025 1:39 PM (IST) Posted by Amit Mishra
हमारी फौज दे रही है जवाब
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान ने जिस प्रकार हमारे मासूम लोगों को अपनी गोलियों का शिकार बनाया था, आज हमारी फौज के जवान उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान को सोचना होगा कि व्यक्ति के जीवन और समाज में बदलाव आतंकवाद से नहीं आता है।
-
May 09, 2025 1:37 PM (IST) Posted by Amit Mishra
मनोज सिन्हा ने किया उरी का दौरा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षा बलों से मुलाकात करने और जमीनी हालात की समीक्षा करने के लिए उरी का दौरा किया। मनोज सिन्हा ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। पाकिस्तान ने बीती रात उरी सेक्टर में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया था।
-
May 09, 2025 1:35 PM (IST) Posted by Amit Mishra
आतंकवाद के केंद्रों को खत्म करेंगे
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "आतंकवाद उनकी (पाकिस्तान) राज्य की नीति का हिस्सा है आतंकवाद के केंद्रों को हम खत्म करेंगे। उन्हें (पाकिस्तान) लगता है कि हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
-
May 09, 2025 1:12 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
-
May 09, 2025 1:05 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
रात 9 बजे स्वास्थ्य मंत्री नड्डा की अहम बैठक
आज रात 9 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बॉर्डर राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ अहम बैठक करेंगे। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के अधिकारी इसमें शामिल होंगे। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें सीमावर्ती राज्यों की स्वास्थ्य तैयारियों और संसाधनों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।
-
May 09, 2025 12:56 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
मनोज सिन्हा जमीनी हालात की समीक्षा करने उरी पहुंचे
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुरक्षा बलों से मिलने और जमीनी हालात की समीक्षा करने के लिए उरी पहुंचे। पाकिस्तान ने कल रात उरी सेक्टर में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया था
-
May 09, 2025 12:43 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'इंडियन एयर डिफेंस की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है'
JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, 'भारतीय सेना पाकिस्तान के प्रत्येक हमले का जवाब दे रही है और उनके मंसूबो को ध्वस्त कर रही है। इसके बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इंडियन एयर डिफेंस की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।'
-
May 09, 2025 12:38 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'मैं सेना के जवानों को बधाई देता हूं'
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, 'मैं सेना के जवानों को बधाई देता हूं। हमारी पार्टी और हमारे नेता अखिलेश यादव जी ने सरकार को पूरा समर्थन दिया और कहा कि इस घड़ी में सरकार जो कदम उठाएगी हम उनके साथ हैं। हमारी सेना 48 घंटे में पाकिस्तान के उन ठिकानों को जहां से आतंकवादियों को शरण मिलती है उसका सफाया हमारी देश की सेना करेगी। हमें अपनी सेना पर गर्व है।'
-
May 09, 2025 12:22 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'यह पाकिस्तान को डोज़ देने का वक्त है'
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, 'भारत जवाबी कदम उठा रहा है। पाकिस्तान अभी भी सुधर जाए। यह पाकिस्तान को डोज़ देने का वक्त है। आज मोदी सरकार और भारतीय सेना पाकिस्तान को आतंकवाद की लत से मुक्त करने के लिए डोज़ दे रही है।'
-
May 09, 2025 12:22 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'यह पाकिस्तान को डोज़ देने का वक्त है'
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, 'भारत जवाबी कदम उठा रहा है। पाकिस्तान अभी भी सुधर जाए। यह पाकिस्तान को डोज़ देने का वक्त है। आज मोदी सरकार और भारतीय सेना पाकिस्तान को आतंकवाद की लत से मुक्त करने के लिए डोज़ दे रही है।'
-
May 09, 2025 12:11 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच IPL रोका गया
पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच IPL को रोक दिया गया है। बता दें कि कल धर्मशाला में हो रहे मैच को बीच में ही रोक दिया गया था।
-
May 09, 2025 12:08 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई अहम बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीमा की स्थिति और हवाईअड्डों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए BSF के महानिदेशक, CISF के महानिदेशक और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दोपहर 12:30 बजे बैठक करेंगे। (ANI)
-
May 09, 2025 12:08 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'इस समय पूरा भारत अपनी सेना पर गर्व कर रहा है'
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'इस समय पूरा भारत अपनी सेना पर गर्व कर रहा है। आतंकवाद मुक्त भारत बनाने के लिए आतंकियों की फैक्ट्री का विनाश जरूरी है। पाकिस्तान द्वारा की जा रही हरकतों का सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सरकार और सेना के साथ पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है।'
-
May 09, 2025 11:56 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
सीमावर्ती कस्बे से सुरक्षित स्थानों पर जा रहे लोग
सीमा पार से लगातार हो रही गोलाबारी के कारण जम्मू-कश्मीर के एक सीमावर्ती कस्बे से स्थानीय लोगों का एक समूह सुरक्षित स्थान पर जा रहा है।
-
May 09, 2025 11:53 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
गोलाबारी में घायल लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पुंछ में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में घायल हुए लोगों से मिलने सरकारी अस्पताल पहुंचे।
-
May 09, 2025 11:50 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पाकिस्तान की ढांढर चौकी को भारी नुकसान
8-9 मई 2025 को BSF ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें कम से कम 7 आतंकवादियों को मार गिराया गया और पाकिस्तान की ढांढर चौकी को भारी नुकसान पहुंचाया गया। सीमा पार पाकिस्तान की चौकी को दिखाते सांबा के दृश्य।
-
May 09, 2025 11:46 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
होशियारपुर में मिला पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा
पंजाब के होशियारपुर में पाकिस्तान द्वारा दागी गई मिसाइल के अवशेष मिले।
-
May 09, 2025 11:37 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पठानकोट इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया
पुलिस और सेना ने पठानकोट इलाके में तलाशी अभियान चलाया, शहर में सैन्य स्टेशन को कल रात पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा निशाना बनाया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार गतिज और गैर-गतिज क्षमताओं का उपयोग करके खतरों को तेजी से बेअसर कर दिया गया।
-
May 09, 2025 11:36 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
आकाश सिस्टम से पाकिस्तानी मिसाइलें गिराईं
भारत ने पाकिस्तान के हमले को बेअसर साबित करने के लिए आकाश एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया है। आकाश सिस्टम की मदद से पाकिस्तानी मिसाइलें गिराई गई हैं। आकाश एयर डिफेंस सिस्टम पाकिस्तानी बॉर्डर पर तैनात है।
-
May 09, 2025 11:26 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
बठिंडा में मिला पाकिस्तानी ड्रोन का मलबा
पंजाब के बठिंडा में पाकिस्तानी ड्रोन का मलबा मिला है। ड्रोन में मिले बम को डिफ्यूज किया जा रहा है।
-
May 09, 2025 11:24 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
राजनाथ सिंह DRDO प्रमुख से भी मिलेंगे
रक्षा मंत्रालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अहम बैठक जारी है, जिसमें CDS और तीनों सेना प्रमुख मौजूद हैं। बैठक में देश की ताजा सुरक्षा स्थिति पर चर्चा हो रही है। राजनाथ सिंह DRDO प्रमुख से भी मिलेंगे और हथियारों के स्टॉक तथा रक्षा तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
-
May 09, 2025 11:18 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
सांबा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने 7 आतंकी मार गिराए
जम्मू-कश्मीर के सांबा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई है। BSF ने घुसपैठ की कोशिश करते पाकिस्तान के 7 आतंकियों को मार गिराया है।
-
May 09, 2025 11:01 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पाकिस्तान के नाकाम मिसाइल हमलों पर एयरफोर्स का बयान
पाकिस्तान के नाकाम मिसाइल हमलों पर एयरफोर्स ने बयान जारी किया है। इसमें एयरफोर्स ने कहा है कि एंटी ड्रोन सिस्टम से पाकिस्तानी हमलों को नाकाम किया गया। साथ ही जमीन से हवा में मार गिराने वाली मिसाइलों पचोरा और समर का इस्तेमाल किया गया। एंटी एयरक्राफ्ट गनों से भी पाकिस्तान की मिसाइलों और ड्रोन को हवा में नष्ट किया गया।
-
May 09, 2025 11:00 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पाकिस्तान का बड़ा मिसाइल हमला नाकाम
जैसलमेर में पाकिस्तान के नाकाम हमले से जुड़ी एक और बडी खबर आ रही है। जिस जगह पर पाकिस्तान की मिसाइल गिरी है, वह आर्मी स्टेशन से केवल 1 किलोमीटर दूर है। यहां से जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन की दूरी केवल 2 किलोमीटर है, जबकि BSF का स्टेशन यहां से 4 किलोमीटर दूर है।
-
May 09, 2025 10:52 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
हमारे सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, '22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम पर हमला किया था। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प था और हमारे सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमें अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़ा होना है और उनका मनोबल बढ़ाना है। आज आप पाकिस्तान को दुनिया के सामने कराहते हुए देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जाएंगी। हमें प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में काम करते रहना है। भारत हर परिस्थिति में विजयी है और आगे भी विजयी रहेगा।'
-
May 09, 2025 10:46 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
उरी के दौरे पर जा रहे हैं मनोज सिन्हा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सैनिकों से मिलने और जमीनी हालात की समीक्षा करने के लिए उरी का दौरा कर रहे हैं।
-
May 09, 2025 10:39 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'हमारी सेना बहुत मजबूती के साथ जंग में कूद चुकी है'
कांग्रेस विधायक और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जयपुर में कहा, 'पाकिस्तान ने जैसलमेर में अपने नापाक इरादे ज़ाहिर किए। उन्होंने हमारे ऊपर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। हमारी एंटी मिसाइलों ने उनके ड्रोन्स को हवा में ही खत्म कर दिया था। हमारी सेना बहुत मजबूती के साथ जंग में कूद चुकी है। पूरा देश उनके साथ है। आतंकियों और उन्हे पनाह देने वालों का यही इलाज होना चाहिए।'
-
May 09, 2025 10:36 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर संजय राउत का बयान
सर्वदलीय बैठक पर शिवसेना नेता संजय राउत ने मुंबई में कहा, 'युद्ध के समय हमें सरकार और भारतीय सशस्त्र बलों का समर्थन करना चाहिए क्योंकि युद्ध के मैदान में सरकार नहीं बल्कि हमारे भारतीय सशस्त्र बल हैं। पूरे देश को उनका समर्थन करना चाहिए, यह हमारी जिम्मेदारी और राष्ट्रीय कर्तव्य है।'
-
May 09, 2025 10:27 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
भारत विजेता है और विजेता रहेगा: योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आज यह मुल्क अपने वजूद के लिए जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विजेता है और विजेता रहेगा।
-
May 09, 2025 10:23 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'ओसामा बिन लादेन भी पाकिस्तान में ही मिला था'
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, 'पाकिस्तान द्वारा निर्दोष लोगों को मारना कायराना हरकत है। मुझे नहीं लगता कि उनकी (पाकिस्तान आर्मी) फौज में समझ है। वे पहले हमला करते हैं और फिर हम उसका जवाब देते हैं। जब हम जवाबी कार्रवाई करते हैं तो इनके दांत खट्टे हो जाते हैं। आतंकी ओसामा बिन लादेन भी पाकिस्तान में ही मिला था।'
-
May 09, 2025 10:14 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पटना दौरा रद्द
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'आज मुझे पटना में बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित राणा-भामा सम्मेलन को संबोधित करना था मगर अपरिहार्य कारणों से मैं उस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो रहा हूं। मैं पुनः राणा प्रताप जी और भामाशाह की स्मृति को नमन करता हूं।'
-
May 09, 2025 10:10 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
जैसलमेर में सूली डूंगर इलाके में ड्रोन का मलबा मिला
राजस्थान के जैसलमेर में सूली डूंगर इलाके में ड्रोन का मलबा मिला है। एयरफोर्स स्टेशन से मात्र एक किलोमीटर दूर यह मलबा गिरा मिला था। अधिकतर ड्रोन शहर के बीचोंबीच ही हवा में मार गिराए गए हैं।
-
May 09, 2025 10:03 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पाकिस्तान उरी में लगातार कर रहा गोलीबारी
पाकिस्तान लगातार उरी में गोलीबारी कर रहा है। बीती रात पाकिस्तानी सेना ने नागरिकों को टारगेट कर गोले बरसाए। पाकिस्तानी गोलीबारी में कई घरों को नुकसान पहुंचा है, दुकानें भी पूरी तरह डैमेज हो गई हैं।
-
May 09, 2025 9:55 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
जम्मू एयरपोर्ट बंद होने के कारण स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे
जम्मू हवाई अड्डा बंद होने के कारण रेलवे विशेष ट्रेनें चलाएगा। जम्मू से सुबह 10:45 बजे ट्रेन 04612 (12 अनारक्षित, 12 आरक्षित डिब्बे) रवाना होगी। उद्धमपुर से 12:45 बजे 20 डिब्बों वाली वंदे भारत स्पेशल और जम्मू से रात 19:00 बजे 22 LHB पूरी तरह आरक्षित विशेष ट्रेन चलाने की योजना है।
-
May 09, 2025 9:50 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
जैसलमेर एयरबेस पर हमले की कोशिश नाकाम
भारत ने जैसलमेर एयरबेस पर पाकिस्तानी हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है। राजस्थान के रामगढ़ में पाकिस्तानी ड्रोन को धराशायी किया गया। पाकिस्तान के निशाने पर आर्मी और बीएसएफ के भी कैंप थे।
-
May 09, 2025 9:36 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुखों की बैठक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बड़ी बैठक कर रहे हैं। ये बैठक रक्षा मंत्रालय में हो रही है जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानि CDS जनरल अनिल चौहान भी मौजूद हैं। मीटिंग में तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद हैं।
-
May 09, 2025 9:25 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
चंडीगढ़ में फिर सायरन बजे
पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में एक बार फिर सायरन बजे हैं। शहर में पिछले 5 मिनट से लगातार सायरन बज रहे हैं।
-
May 09, 2025 9:23 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
उमर अब्दुल्ला का काफिला उधमपुर के रास्ते जम्मू की ओर रवाना
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का काफिला उधमपुर के रास्ते जम्मू की ओर रवाना हुआ। कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा किए गए असफल हमलों के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री जम्मू जा रहे हैं। वीडियो उधमपुर से है।
-
May 09, 2025 9:06 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
तीनों सेनाओं के प्रमुख रक्षा मंत्रालय पहुंचे
भारत के तीनों सेनाओं के प्रमुख रक्षा मंत्रालय पहुंच चुके हैं। अबसे थोड़ी ही देर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ एक बड़ी मीटिंग होनी है। इस बैठक में सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद रहेंगे।
-
May 09, 2025 9:00 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
सेना के लिए मां कामाख्या देवी मंदिर में प्रार्थना
भक्तों ने भारतीय सेना के लिए असम के गुवाहाटी में स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर में प्रार्थना की।
-
May 09, 2025 8:55 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पाकिस्तान कर रहा SH-15 गन का इस्तेमाल
पाकिस्तान ने LoC पर चीन की बनी हुई SH-15 गन का इस्तेमाल किया है। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलीबारी में पुंछ में एक शख्स की मौत हो गई है।
-
May 09, 2025 8:45 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
जम्मू-कश्मीर में बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण एहतियात के तौर पर जम्मू-कश्मीर में आज और कल सभी स्कूल बंद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने कल कहा कि एहतियात के तौर पर जम्मू-कश्मीर में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 9 और 10 मई को बंद रहेंगे।
-
May 09, 2025 8:36 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'पहले हमें लगा कि कुछ पटाखे फूट रहे हैं'
राजस्थान में एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, 'जब रात 9 बजे ब्लैकआउट हुआ, तो हमने धमाके सुने। पहले हमें लगा कि कुछ पटाखे फूट रहे हैं लेकिन हम जैसे ही घर की छत पर पहुंचे तो हमने असली बम देखे। हमें यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि पाकिस्तान ने जितने बम फेके, वे सभी निष्क्रिय कर दिए गए। हमारे मन में कोई डर नहीं है। मैं सभी को कहना चाहूंगा कि एकजुट रहें और सरकार के सभी निर्देशों का पालन करें।' कल रात जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया।
-
May 09, 2025 8:29 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'एक भी विस्फोट जमीन पर नहीं हुआ'
राजस्थान में एक स्थानीय ने कहा, 'सभी पाकिस्तानी मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया, अभी शांति का माहौल है। हम भारतीय वायुसेना और सेना के साथ हैं। रात में विस्फोट की बहुत तेज आवाज थी लेकिन एक भी विस्फोट जमीन पर नहीं हुआ।' कल रात जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को निष्क्रिय किया गया।
-
May 09, 2025 8:19 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
डिफेंस सिस्टम S-400 ने पाकिस्तान की नाक में किया दम
भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन हमले का करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार रात को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए, लेकिन हमारे डिफेंस सिस्टम S-400 से ड्रोन्स-मिसाइल को मार गिराया गया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी जेट्स को गिरा दिया। पाकिस्तान ने गुरुवार की रात 100 से ज्यादा मिसाइल हमले किये। पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैनिक ठिकानों को निशाना बानकर हमला किया लेकिन उसकी एक भी मिसाइल काम नहीं आई।
-
May 09, 2025 8:15 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
भारतीय गांवों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान के दुस्साहस का हर फ्रंट पर जवाब दिया जा रहा है। इंटरनेशनल बॉर्डर से लेकर एलओसी तक हर जगह भारतीय सेना पाकिस्तान को मात दे रही है। ड्रोन अटैक में नाकाम होने के बाद बौखलाया पाकिस्तान एलओसी पर भारतीय चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहा है। जम्मू के बॉर्डर एरिया में पाकिस्तान की तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद बॉर्डर एरिया में ज्यादातर सिविलियंस को तो पहले ही सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा चुका है।
-
May 09, 2025 8:09 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पाकिस्तान ने की बॉर्डर से सटे शहरों को निशाना बनाने की कोशिश
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान अब फेस सेविंग करने के लिए जम्मू-कश्मीर, अमृतसर सहित राजस्थान के बॉर्डर से सटे शहरों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। गुरुवार रात को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर सहित कई अलग-अलग शहरों में ड्रोन और मिसाइल से हमले करने की कोशिश की। जिसे भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने नाकाम कर दिया। इससे एक रात पहले भी पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से उसे नाकाम कर दिया था।
-
May 09, 2025 8:00 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
LoC पर जबरदस्त गोलीबारी जारी
LoC पर जबरदस्त गोलीबारी जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी और अखनूर में जबरदस्त गोलीबारी जारी है।
-
May 09, 2025 7:54 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान से अलगा होगा बलूचिस्तान, जेके के पूर्व डीजीपी का दावा
जेके के पूर्व पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने बलूचिस्तान के पाकिस्तान से अलग होने का दावा किया।
-
May 09, 2025 7:51 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया
-
May 09, 2025 7:45 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
PoK में पाकिस्तानी आर्मी का हर मिलिट्री टारगेट हुआ तबाह
PoK में पाकिस्तानी आर्मी का हर मिलिट्री टारगेट हुआ तबाह। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बंकरों को कर दिया स्वाहा।
-
May 09, 2025 7:43 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के बंकरों को इस तरह सेना ने उड़ाया, देखें VIDEO
-
May 09, 2025 7:39 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत ने पाकिस्तान का मिलिट्री टारगेट उड़ाया
भारत ने पाकिस्तान का मिलिट्री टारगेट उड़ाया
-
May 09, 2025 7:39 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के 28 बंकरों को भारत ने किया हमले में तबाह
पाकिस्तान के 28 बंकरों को भारत ने जवाबी हमले में तबाह कर दिया है। इन्हीं बंकरों सो पाकिस्तान की ओर से प्रोजेक्टाइल दागे जा रहे थे।
-
May 09, 2025 7:36 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान में कोटली इलाके के बंकर को भारतीय सेना ने उड़ाया
पाकिस्तान में कोटली इलाके के बंकर को भारतीय सेना ने उड़ाया
-
May 09, 2025 7:34 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
गुजरात पोर्ट पर पाकिस्तान के हमले का फर्जी वीडियो वायरल किया जा रहा, पीआईबी ने खारिज किया
-
May 09, 2025 7:32 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
सुबह 10 बजे के बाद आर्मी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
आज सुबह 10 बजे के बाद आर्मी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें एयरफोर्स और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद होंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रात को हुए ऑपरेशन्स की जानकारी दी जाएगी।
-
May 09, 2025 7:30 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी के कई गेट खोले गए, देखें VIDEO
-
May 09, 2025 7:30 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत के रडार सिस्टम ने ट्रैस की पाकिस्तान की हर मिसाइल
भारत के रडार सिस्टम ने ट्रैस की पाकिस्तान की हर मिसाइल, जिसे एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया गया।
-
May 09, 2025 7:27 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमले को विफल करने के लिए भारत ने हवा में बनाया सुरक्षा कवच
पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमले को विफल करने के लिए भारत ने हवा में सुरक्षा कवच बनाया था, जिसे पाकिस्तान भेद नहीं सका।
-
May 09, 2025 7:26 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान ने बीती रात 300 से अधिक मिसाइलों से किया हमला, भारत ने हवा में ही मार गिराया
पाकिस्तान ने बीती रात 300 से अधिक मिसाइलों से किया हमला, भारत ने हवा में ही मार गिराया
-
May 09, 2025 7:23 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक भारत का एयर डिफेंस सिस्टम रेडी
जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक भारत का एयर डिफेंस सिस्टम रेडी
-
May 09, 2025 7:22 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत ने पाकिस्तान के हमले से पहले बॉर्डर एरिया में एयर डिफेंस सिस्टम से बनाया एयर बबल
भारत ने पाकिस्तान के हमले से पहले बॉर्डर एरिया में एयर डिफेंस सिस्टम से बनाया एयर बबल। इससे पाकिस्तान के सभी प्रोजेक्टाइल को निष्क्रिय कर दिया गया।
-
May 09, 2025 7:20 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के प्रोजेक्टाइल्स के जहां गिरे मलबे, सुबह वहां पहुंची भारतीय सेना
-
May 09, 2025 7:18 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन ने भारत के कड़े हमले की बात कबूली
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान ने भारत के कड़े हमले की बात कबूली। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के अंदर तक हमला कर रहा है।
-
May 09, 2025 7:15 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू में सुबह हालात हैं सामान्य, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जारी
-
May 09, 2025 7:13 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ऊधमपुर में स्कूल-कालेज को बंद किया गया
-
May 09, 2025 7:08 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जैसलमेर में लोगों ने लगाए भारत माता की जय के नारे
-
May 09, 2025 7:07 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
विदेश मंत्रालय आज सुबह करेगा प्रेसवार्ता, पूरे ऑपरेशन की देगा जानकारी
विदेश मंत्रालय आज सुबह करेगा प्रेसवार्ता, पूरे ऑपरेशन की देगा जानकारी
-
May 09, 2025 7:04 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देव गौड़ा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई के लिए सराहा
-
May 09, 2025 6:59 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के हमले की साजिश को भारत ने किया नाकाम
-
May 09, 2025 6:45 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
लाहौरा, सियालकोट और फैसलाबाद तक भारत ने पाकिस्तान को दिया जवाब
लाहौरा, सियालकोट और फैसलाबाद तक भारत ने पाकिस्तान को दिया जवाब
-
May 09, 2025 6:45 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारतीय सेना ने जम्मू में पाकिस्तान के 50 ड्रोनों को मार गिराया
भारतीय सेना ने जम्मू में पाकिस्तान के 50 ड्रोनों को मार गिराया
-
May 09, 2025 6:44 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर फायरिंग से कई मकानों को पहुंचा नुकसान
पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर फायरिंग से कई मकानों को पहुंचा नुकसान
-
May 09, 2025 6:40 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रात भर जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान को कैसे जवाब दिया गया, स्थानीय निवासियों को सुनिये
-
May 09, 2025 6:36 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
चांदीपुर मिसाइल रेंज की भारत ने बढ़ाई सुरक्षा
चांदीपुर मिसाइल रेंज की भारत ने बढ़ाई सुरक्षा
-
May 09, 2025 6:35 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
मुल्तान, सरगोधा और पेशावर तक भारत ने किया जवाबी हमला
मुल्तान, सरगोधा और पेशावर तक भारत ने किया जवाबी हमला
-
May 09, 2025 6:32 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान के सियालकोट में मची भगदड़, लोगों घरों को छोड़कर जा रहे
भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान के सियालकोट में मची भगदड़, लोगों घरों को छोड़कर जा रहे
-
May 09, 2025 6:28 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू-कश्मीर के नागरिक ने बताया रात में क्या हुआ था
-
May 09, 2025 6:25 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बारामुला में सुबह का वीडियो आया सामने, देखें कैसे हैं हालात
-
May 09, 2025 6:23 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने सड़कों पर निकले, देखें VIDEO
-
May 09, 2025 6:19 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
एलओसी से लगातार आ रही गोलों की आवाज, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
एलओसी से लगातार आ रही गोलों की आवाज, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
-
May 09, 2025 6:19 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पूर्व पेंटागन अधिकारी ने पाकिस्तान को लताड़ा
वॉशिंगटन डीसी: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर माइकल रुबिन, पूर्व पेंटागन अधिकारी और अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के सीनियर फेलो, ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद का समर्थन करके संघर्ष शुरू किया। भारत आतंकवाद का शिकार रहा। भारतीय सेना ने अपनी क्षमता दिखाई है। पाकिस्तान चेहरा बचाने की कोशिश कर रहा है। आसिम मुनीर को समझना चाहिए कि गहरे गड्ढे में हैं और अब उनको खोदना बंद कर देना चाहिए। पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजक देश घोषित करना होगा।
-
May 09, 2025 6:02 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तानी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर की सुबह का पहला वीडियो, देखें
-
May 09, 2025 5:56 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमृतसर में जनता को घर के भीतर रहने का निर्देश, न घबराने की सलाह दी गई
अमृतसर में जनता को घर के भीतर रहने का निर्देश, न घबराने की सलाह दी गई
-
May 09, 2025 5:35 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रात भर पाकिस्तान ने एलओसी पर की तेज गोलीबारी
पाकिस्तान ने एलओसी पर रात भर तेज गोलीबारी की। इसका भारतीय सेना ने बहुत खतरनाक जवाब दिया।
-
May 09, 2025 5:03 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू में फिर बजा हमले का सायरन, ब्लैकआउट किया गया
जम्मू में फिर बजा हमले का सायरन, ब्लैकआउट किया गया। भारतीय सेना पाकिस्तान के हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
-
May 09, 2025 4:56 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फिर तेज हुई फायरिंग, भारतीय सेना ने एलओसी पर मचाई तबाही
पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फिर तेज हुई फायरिंग, भारतीय सेना ने एलओसी पर मचाई तबाही
-
May 09, 2025 4:36 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
'हम भारत को हथियार डालने को नहीं कह सकते, हम इस बीच में नहीं पड़ने जा रहे'-जेडी वेंस
-
May 09, 2025 3:56 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू में फुल ब्लैकआउट किया गया
-
May 09, 2025 3:47 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
आज सुबह सरकार कर सकती है प्रेस कांफ्रेंस
पाकिस्तान के जवाबी हमले को नाकाम करने के बाद आज सुबह सरकार प्रेस वार्ता कर सकती है।
-
May 09, 2025 3:20 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
राजस्थान के कई जिलों में अलर्ट, सीएम भजन लाल ने ली सुरक्षा बैठक
-
May 09, 2025 3:16 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पीओके के कई इलाकों में पाकिस्तान ने इमरजेंसी घोषित की
भारत के हमले से घबराए पाकिस्तान ने पीओके के कई इलाकों में इमरजेंसी घोषित की
-
May 09, 2025 3:14 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत के हमले से पीओके के तत्तापानी, खोईरत्ता, नकियाल में भारी नुकसान
भारत के जवाबी हमले से पीओके के तत्तापानी, खोईरत्ता, नकियाल में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है।
-
May 09, 2025 3:13 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भटिंडा में भारत ने मार गिराया पाकिस्तान का ड्रोन
भटिंडा में भारत ने मार गिराया पाकिस्तान का ड्रोन। भारत की सेना पाकिस्तान के हर हमले को कर रही नाकाम
-
May 09, 2025 3:13 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू में भारत ने पाकिस्तान के 30 मिसाइल हमलों को नाकाम किया
भारतीय सेना ने जम्मू में पाकिस्तान के 30 मिसाइल हमलों को नाकाम किया है। इसमें आर्मी बेस समेत जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट पर हमले भी शामिल हैं।
-
May 09, 2025 3:12 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान में हमले की ब्रीफिंग देने वाली सैन्य अफसर सोफिया कुरैशी के ससुर का बयान, "मुझे गर्व हुआ"
-
May 09, 2025 3:08 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फिर फायरिंग शुरू की गई, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फिर फायरिंग शुरू की कर दी गई है। इधर भारतीय सेना भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
-
May 09, 2025 3:07 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पीओके के कोटली में हमले से पाकिस्तान को जबरदस्त नुकसान
भारत के जवाबी हमले से पीओके के कोटली में पाकिस्तान को जबरदस्त नुकसान हुआ है।
-
May 09, 2025 3:06 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत-पाकिस्तान के मामले में दखल नहीं देगा अमेरिकाः जेडी वेंस
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारत-पाकिस्तान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के मामले में दखल नहीं देगा।
-
May 09, 2025 3:05 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान संघर्ष परमाणु युद्ध में नहीं बदलेगा
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान संघर्ष परमाणु युद्ध में नहीं बदलेगा
-
May 09, 2025 3:02 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत के जवाबी हमले से डरा पाकिस्तान, पीओके में इमरजेंसी घोषित
भारत के हमले से डरे पाकिस्तान ने पीओके में इमरजेंसी घोषित की है। भारत के जवाबी हमले से हड़कंप
-
May 09, 2025 2:46 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जैसलमेर में ड्रोन हमले के बाद हाई अलर्ट किया गया, सीएम भजनलाल ने बुलाई बैठक
जैसलमेर में ड्रोन हमले के बाद हाई अलर्ट किया गया, सीएम भजनलाल ने बुलाई बैठक
-
May 09, 2025 2:33 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में धमाका होने की खबर
नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पुंछ में धमाकों की आवाज़ सुनी गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
-
May 09, 2025 2:21 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत के सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तानी हमले की ताजा कोशिश को नाकाम किया गया
भारत के सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तानी हमले की ताजा कोशिश को नाकाम किया गया।
-
May 09, 2025 2:16 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
नेपाल ने पाकिस्तान को दिया बड़ा संदेश, कहा-भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे अपनी जमीन का इस्तेमाल
नेपाल ने पाकिस्तान को बड़ा संदेश दिया है। नेपाल की सरकार ने कहा कि हम अपनी धरती का इस्तेमाल ‘शत्रुतापूर्ण’ ताकतों को पड़ोसियों के खिलाफ नहीं करने देंगे।
-
May 09, 2025 2:10 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जैसलमेर में सुबह 6 बजे तक के लिए दोबारा ब्लैकआउट किया गया
जैसलमेर में सुबह 6 बजे तक के लिए दोबारा ब्लैकआउट किया गया। पाकिस्तान के हर हमले को भारतीय सेना नाकाम कर रही है।
-
May 09, 2025 2:09 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 100 से ज्यादा मिसाइल हमले नाकाम किए
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 100 से ज्यादा मिसाइल हमले नाकाम किए गए। अकेले जैसलमेर में 70 मिसाइलें मार गिराई गईं। पाकिस्तान का पायलट भी जिंदा पकड़ा गया है।
-
May 09, 2025 2:08 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू-कश्मीर में बजा हमले का सायरन, एहतियातन किया गया ब्लैकआउट
जम्मू-कश्मीर में बजा हमले का सायरन, एहतियातन किया गया ब्लैकआउट
-
May 09, 2025 2:04 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत में ब्लैकआउट वाले इलाकों में पॉवर को बहाल किया गया
भारत में ब्लैकआउट वाले इलाकों में पॉवर को बहाल किया गया। भारतीय सेना अलर्ट पर है।
-
May 09, 2025 2:03 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत-पाकिस्तान हमले को देखते हुए मेरठ के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी स्टाफ की छुट्टियां रद्द
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव की स्थिति को देखते हुए मेरठ में मेडिकल कॉलेज समेत सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में इमरजेंसी के डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। मेरठ के सीएमओ ने इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए हैं। सीएमओ अशोक कटारिया ने सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को आकस्मिक या आपात स्थिति के चलते 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
-
May 09, 2025 2:01 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू-कश्मीर के रामबन में ब्लैकआउट के बाद पाकिस्तान का हमला नाकाम किया गया
भारत की पश्चिमी सीमा पर रामबन में पाकिस्तान के हमले को ब्लैकआउट करने के बाद असफल कर दिया गया।
-
May 09, 2025 1:52 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
श्रीनगर और चंडीगढ़ के बाद अब लुधियाना में भी बिजली बहाल की गई
श्रीनगर और चंडीगढ़ के बाद अब लुधियाना में भी बिजली बहाल कर दी गई है। इससे हालात सामान्य होने का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
-
May 09, 2025 1:51 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब और राजस्थान तक पाकिस्तान के सभी हमले नाकाम
भारतीय सेना ने अपने मजबूत और अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम से जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब और राजस्थान में पाकिस्तान की ओर से किए गए सभी मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट के हमलों को नाकाम कर दिया। यह भारतीय सेना के लिए गौरव का पल है।
-
May 09, 2025 1:49 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारतीय सेना मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम देख दुनिया दंग, पाकिस्तान के सभी मिसाइल ड्रोन हमले हुए नाकाम
आज पाकिस्तान की ओर से भारत पर 100 से ज्यादा मिसाइलों, ड्रोन और फाइटर जेट से 15 से अधिक शहरों पर बीते 24 घंटे के दौरान हमला किया गया। मगर भारतीय सेना ने उसके 3 फाइटर जेट्स को मार गिराया। पाकिस्तान की मिसाइलों और ड्रोन को भी ध्वस्त कर दिया गया। पाकिस्तान की ओर से भारत पर हमले की साजिश को भारत ने बहादुरी के साथ नाकाम किया। आज पूरी दुनिया भारत का लाजवाब एयर डिफेंस सिस्टम देखकर दंग है।
-
May 09, 2025 1:47 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इंडिगो ने 8 मई से पहले की गई टिकटों की बुकिंग रद्दीकरण पर कोई शुल्क नहीं लेने का ऐलान किया
इंडिगो ने भारत-पाकिस्तान में जंग शुरू होने के बाद ऐलान किया है कि जिन यात्रियों ने 8 मई 2025 को या उससे पहले 22 मई 2025 तक श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, किशनगढ़ और राजकोट से आने-जाने के लिए यात्रा की बुकिंग की है। वह बगैर किसी शुल्क के अपनी रि-बुकिंग कर सकते हैं या फिर अपनी यात्रा परिवर्तन/रद्दीकरण बिना किसी शुल्क के कर सकते हैं।
-
May 09, 2025 1:43 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
कराची और ग्वादर में भारतीय नौसेना के जवाब में पाकिस्तान ने भी युद्ध अभ्यास शुरू किया
भारतीय नौसेना के युद्ध अभ्यास के जवाब में पाकिस्तान ने भी कराची और ग्वादर में युद्ध अभ्यास शुरू कर दिया है।
-
May 09, 2025 1:42 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में युद्ध अभ्यास शुरू किया, पाकिस्तान में खलबली
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में युद्ध अभ्यास शुरू किया है। इससे पाकिस्तान में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना का यह युद्ध अभ्यास 13 मई तक चलेगा।
-
May 09, 2025 1:37 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
BSF ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम
बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में 8 मई 2025 को लगभग 2300 बजे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है।
-
May 09, 2025 1:34 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
चंडीगढ़ में भी लाइट चालू की गई, हालात हो रहे सामान्य
पाकिस्तानी हमलों को नाकाम करने के बाद चंडीगढ़ में भी अब लाइट को पुनः सुचारू कर दिया गया है। ब्लैक आउट खत्म होने के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं।
-
May 09, 2025 1:32 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
श्रीनगर में लाइट बहाल की गई
ब्लैक आउट के बाद श्रीनगर में लाइट को बहाल कर दिया गया है। अब हालात सामान्य हो गए हैं।
-
May 09, 2025 1:28 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरा, कहा-कश्मीर में हुआ गलत
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अमेरिका ने पाकिस्तान की घेरेबंदी शुरू कर दी है। अमेरिका ने भारत में हुए आतंकी हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने एस जयशंकर से बातचीत की है। उन्होंने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को फोन करके तत्काल हमले बंद करने को कहा है। साथ ही भारत से भी तनाव कम करने की अपील की है।
