1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने किया मिसाइल हमला, ऑपरेशन सिंदूर में उड़ाए गए पाकिस्तान और PoK के ये 9 आतंकी ठिकाने

भारत ने किया मिसाइल हमला, ऑपरेशन सिंदूर में उड़ाए गए पाकिस्तान और PoK के ये 9 आतंकी ठिकाने

भारत ने 7 मई की रात पाकिस्तान पर मिसाइल हमला कर दिया है। इस जवाबी मिसाइल हमले को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। कहा जा रहा इस हमले में 9 ठिकाने उड़ाए गए हैं, जानें कहां-कहां अटैक किया गया है।

operation sindoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM हमले की तस्वीर।

7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर में कई जगहों पर कई जोरदार धमाके सुने गए हैं। भारत ने साफ कर दिया है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे दिया गया है। भारती सेना ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने साफ कर दिया है कि उसने नौ जगहों पर हमले किए हैं और ये सभी आतंकवादी ढांचे हैं। इन ठिकानों में से सबसे अहम हाफिज सईद का ठिकाना और लश्कर का ठिकाना है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोटों के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में बिजली गुल हो गई।

इन ठिकानों पर किया गया हमला

पाकिस्तान की सेना ने भी स्विकार किया है कि भारत ने हमला किया है। 9 ठिकानों में लाहौर के मोहल्ला जोहर को निशाना बनाया गया। इसी जगह पर हाफिज सईद को छिपाया गया था। इसके अलावा कोटली, मुजफ्फराबाद और अहमद पुर पूर्वी बहावलपुर में सोभानुल्लाह मस्जिद पर भी अटैक किया गया है। मुजफ्फराबाद में दो ठिकानों को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि मसूद अजहर का ठिकाना भी इसमें धवस्त हो गया है। इसके अलावा लश्कर के ठिकानों पर भी हमला किया गया है, जो मुरिदके में है। 9 ठिकानों में फैसलाबाद, भींबेर, गुलपुर, चक अमरू और सियालकोट भी शामिल है। इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन (HM) के ट्रेनिंग कैंप पर अटैक क‍िए हैं।

OperationSindoor के तहत अटैक किए गए ठिकाने

  • 1. मरकज़ सुभान अल्लाह बहावलपुर
  • 2. मरकज़ तैयबा, मुरीदके
  • 3. सरजाल/तेहरा कलां
  • 4. महमूना जोया सुविधा, सियालकोट,
  • 5. मरकज़ अहले हदीस बरनाला, भिम्बर,
  • 6. मरकज़ अब्बास, कोटली,
  • 7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली जिले में स्थित है।
  • 8.मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम
  • 9. मरकज़ सैयदना बिलाल

Image Source : Instagramये हैं वो नौ ठिकाने।

भारत की ओर से जारी की गई ये जानकारी

हमारी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-बढ़ावा देने वाली रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है। इसके अलावा मंत्रालय के अनुसार, ये कदम पहलगाम में हुए "बर्बर" आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि आज बाद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

 

Latest India News