A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान और सऊदी अरब के रक्षा समझौते पर आया भारत का पहला बयान, जानें क्या कहा

पाकिस्तान और सऊदी अरब के रक्षा समझौते पर आया भारत का पहला बयान, जानें क्या कहा

पाकिस्तान और सऊदी अरब ने रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के अनुसार किसी भी एक देश पर हमला दोनों के ऊपर हमला माना जाएगा।

security pact between Pakistan and Saudi Arabia- India TV Hindi
Image Source : X (@CMSHEHBAZ) सऊदी और पाकिस्तान ने किया रक्षा समझौता।

पाकिस्तान और सऊदी अरब ने बुधवार को एक अहम रक्षा समझौता किया है। इस समझौते के मुताबिक, दोनों देशों में से किसी एक पर हमला होता है तो ये दूसरे देश पर भी हमला माना जाएगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब की यात्रा की है और वहां प्रिंस सलमान से मुलाकात की है। इसी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। अब पाकिस्तान और सऊदी के बीच इस समझौते को लेकर भारत सरकार का बयान भी सामने आया है।

भारत सरकार ने क्या कहा?

सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच एक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- "हमने सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच एक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर की खबरें देखी हैं। सरकार को पता था कि यह घटनाक्रम, जो दोनों देशों के बीच एक दीर्घकालिक व्यवस्था को औपचारिक रूप देता है, विचाराधीन था। हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता पर इस घटनाक्रम के प्रभावों का अध्ययन करेंगे। सरकार भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा और सभी क्षेत्रों में व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

क्या है समझौते में?

डॉन अखबार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि समझौते पर हस्ताक्षर की घोषणा की गई और इसमें कहा गया कि दोनों में से किसी एक देश के खिलाफ किसी भी तरह के आक्रमण को दोनों देशों पर हमला माना जाएगा।

समझौते के बाद जारी किया गया बयान

समझौते पर हस्ताक्षर के बाद पाकिस्तान और सऊदी अरब की ओर से एक बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया- ‘‘लगभग आठ दशकों से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए तथा भाईचारे, इस्लामी एकजुटता और साझा रणनीतिक हितों के बंधनों पर आधारित दोनों पक्षों ने रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।’’ (भाषा के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में पिटे पाकिस्तान को अब भी सता रहा हमले का डर, चीन से मिला धोखा तो सऊदी अरब से मांगी सुरक्षा की भीख

Latest India News