India Pakistan Tension: पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई: विदेश मंत्रालय
India Pakistan War Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की और भारतीय सीमा में ड्रोन भेजे। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन्हें मार गिराया।
India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच आज शाम 5 बजे से सीजफायर लागू होने के बाद पाकिस्तान एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों पर उतर आया है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात में पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ करने की कोशिश में है। इससे पहले पाकिस्तान के डीजीएमओ ने शाम 3.35 मिनट पर भारत के डीजीएमओ को कॉल करके सीजफायर की बात कही। दोनों के बीच हुई बातचीत के बाद शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो गया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की थी। इससे पहले आज भी भारत ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम करते हुए और पाकिस्तान के 6 एयरबेस को तबाह कर दिया। इससे पाकिस्तान की सेना में हड़कंप मच गया।
Live updates : India Pakistan Tension: पाकिस्तान का हर हमला नाकाम, पाक पर शुरू हुए जवाबी हमले
-
May 10, 2025 11:29 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अजित डोवल से बात की
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने एनएसए अजित डोवल से फोन पर बातचीत की । चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार, "डोभाल ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले में भारतीय के गंभीर रूप से हताहत होने की वजह से भारत को आतंकवाद विरोधी कार्रवाई करने की जरूरत है। भारत युद्ध नहीं चाहता और युद्ध किसी के हित में भी नहीं है। भारत और पाकिस्तान युद्ध विराम के लिए प्रतिबद्ध होंगे और जल्द से जल्द क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बहाल करने की उम्मीद करेंगे। वांग यी ने कहा कि चीन पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा करता है और सभी प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है। वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति अशांत और आपस में जुड़ी हुई है। एशियाई क्षेत्र में शांति और स्थिरता को हासिल करना मुश्किल है और इसे संजोकर रखना चाहिए। भारत और पाकिस्तान ऐसे पड़ोसी हैं जिन्हें दूर नहीं किया जा सकता है और दोनों चीन के पड़ोसी हैं। भारत और पाकिस्तान शांत और संयमित रहेंगे।
-
May 10, 2025 11:25 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ गृह सचिव की मीटिंग
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन पाकिस्तान की सीमा से सटे राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं: सूत्र
-
May 10, 2025 11:16 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
थोड़ी देर में पाकिस्तान की जनता को संबोधित करेंगे शहबाज शरीफ
पाकिस्तान की जनता को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ संबोधित करेंगे।
-
May 10, 2025 11:12 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
चीन का नया बयान-हम पाकिस्तान के साथ खड़े हैं
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि उनका देश पाकिस्तान की 'संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता' को बनाए रखने में उसके साथ खड़ा रहेगा। विदेश कार्यालय के एक बयान के अनुसार, चीनी विदेश मंत्री ने उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान ये टिप्पणियां कीं। बातचीत के दौरान, डार ने वांग यी को विकसित क्षेत्रीय स्थिति के बारे में जानकारी दी।
-
May 10, 2025 11:09 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
गृह सचिव और राज्यों के मुख्य सचिवों के बीच अहम बैठक
इस समय केंद्रीय गृह सचिव और राज्यों के मुख्य सचिवों के बीच अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में आईबी निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।
-
May 10, 2025 11:01 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया-विदेश सचिव
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारत की सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच आज शाम एक सहमति बनी. पिछले कुछ घंटों से पाकिस्तान की ओर से इस सहमति का उल्लंघन किया जा रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और घुसपैठ से निपट रही है। यह घुसपैठ बेहद निंदनीय है और इसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। हमारा मानना है कि पाकिस्तान को इस स्थिति को ठीक से समझना चाहिए और इस घुसपैठ को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करनी चाहिए।"
-
May 10, 2025 10:22 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पठानकोट एयरबेस के पास ब्लैकआउट
पठानकोट एयरबेस के पास कोई ड्रोन नहीं देखा गया। केवल ब्लैकआउट है। यहां हालात सामान्य है। कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
-
May 10, 2025 10:20 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
कटरा वैष्णो देवी में दिखे संदिग्ध ड्रोन, प्रशासन ने किया ब्लैकआउट
कटरा में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब आसमान में संदिग्ध ड्रोन की मूवमेंट देखी गई। जानकारी के अनुसार, यह ड्रोन अखनूर के बॉर्डर एरिया से कटरा की ओर आया और वैष्णो देवी की पहाड़ियों के ऊपर से उड़ान भरते हुए उधमपुर की दिशा में चला गया। ड्रोन की मूवमेंट की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने एहतियात के तौर पर अपने घरों की लाइटें बंद कर दीं और सुरक्षित स्थानों की तलाश शुरू कर दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आया और पूरे इलाके में कंप्लीट ब्लैकआउट कर दिया गया।
-
May 10, 2025 10:17 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
LoC पर नहीं हो रही गोलीबारी-सेना
सेना के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक श्रीनगर में कोई विस्फोट नहीं हुआ है। नियंत्रण रेखा पर अब कोई गोलीबारी नहीं हुई। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन आए थे।
-
May 10, 2025 10:15 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पाकिस्तान के कई शहरों में धमाके
पाकिस्तान के कई शहरों में धमाके की आवाज सुनी जा रही है। बहावलपुर, पेशावर, भिंबर में जोरदार ब्लास्ट हुआ है।
-
May 10, 2025 10:09 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पीओके में जबरदस्त धमाके
पाक के कब्जे वाले कश्मीर में कई धमाके हो रहे हैं। भिम्बर में धमाकों की आवाज सुनी जा रही है। धमाकों से दहशत फैल गई है।
-
May 10, 2025 10:07 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
माउंट आबू में ब्लैकआउट
माउंट आबू सायरन के साथ ब्लैकआउट शुरू हुआ। प्रशासन ने सभी दुकानों को बंद कराया।पुलिस व सरकारी महकमा शहर में घूम कर दुकानों व लाइटों को बंद कर रहा है। पाकिस्तान के द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने पर प्रशासन हुआ सचेत
-
May 10, 2025 10:06 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
गुरदासपुर के गांव में गिरा पाक ड्रोन
गुरदासपुर के गांव खोखर फौजिया के खेत में गिरा पाक ड्रोन। गांव वालों के मुताबिक आसमान में 9 ड्रोन दिखाई दिए एक गिरा 8 आगे निकल गए। धमाके की आवाज सुनकर गांववासी खेत में पहुंचे।
-
May 10, 2025 10:04 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
जम्मू-कश्मीर के इन इलाकों में ड्रोन को मार गिराया
- उधमपुर
- नौशेर
- राजौरी
- पुंछ
- श्रीनगर
- अनंतनाग
- बडगाम
-
May 10, 2025 10:03 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
जम्मू-कश्मीर के इन इलाकों में संघर्ष विराम उल्लंघन
- अखनूर
- सुंदरबनी (तोपखाने द्वारा)
- नौशेरा (तोपखाने द्वारा)
- केजी सेक्टर (तोपखाने और छोटे हथियारों द्वारा)
- मेंढर
- राजौरी
- पुंछ
अंतरराष्ट्रीय सीमा
- सांबा
- आरएस पुरा
-
May 10, 2025 10:00 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पाकिस्तान के पेशावर एयरपोर्ट के पास धमाके
पाकिस्तान में पेशावर एयरपोर्ट के पास धमाके शुरू हो गए हैं। ड्रोनों पर गोलीबारी की जा रही है।
-
May 10, 2025 9:58 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
लुधियाना में भी ब्लैकआउट का ऐलान
लुधियाना के डीसी ने सभी लोगों से स्वैच्छिक ब्लैकआउट का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि चिंता का कोई बड़ा कारण नहीं है, लेकिन स्वैच्छिक ब्लैकआउट को पर्याप्त सावधानी के साथ सुनिश्चित किया जाना चाहिए। स्ट्रीट लाइट और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों की लाइटें बंद की जा रही हैं।
-
May 10, 2025 9:51 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बाड़मेर के जालीपा में तेज धमाका
बाड़मेर के जालीपा में तेज धमाका हुआ है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, जैसलमेर में ड्रोन भेजे गए हैं।
-
May 10, 2025 9:49 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
कच्छ जिले में कई ड्रोन देखे गए: हर्ष संघवी
गुजरात सरकार में मंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पर लिखा-'कच्छ जिले में कई ड्रोन देखे गए हैं। अब पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। कृपया सुरक्षित रहें, घबराएं नहीं।'
-
May 10, 2025 9:44 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
श्रीनगर में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया
उधमपुर और श्रीनगर में धमाकों की आवाज थमी, श्रीनगर में भारतीय सेना और वायुसेना ने 5-6 ड्रोन को मार गिराया। राजौरी में लगातार पाकिस्तानी ड्रोन देखे जा रहे हैं।
-
May 10, 2025 9:39 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
श्रीनगर में 50 से ज्यादा धमाके
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा ड्रोन भेजे। श्रीनगर में 50 से ज्यादा धमाके सुने गए।
-
May 10, 2025 9:36 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बरनाला में पूर्ण ब्लैकआउट
बरनाला में रात 9 बजे से 11 बजे तक बरनाला जिले में पूर्ण ब्लैकआउट घोषित किया गया है। क्षेत्र के सभी निवासियों को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने घरों की लाइटें बंद रखें, क्योंकि उक्त अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जिसके बाद बिजली आपूर्ति चालू होने के बाद भी घर की किसी भी तरह की लाइट, सोलर लाइट या सीसीटीवी कैमरे आदि को बंद रखना चाहिए। इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में किसी भी तरह की अफवाह या निराधार जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
-
May 10, 2025 9:34 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
गुजरात के कच्छ में दिखे 8 ड्रोन
गुजरात के कच्छ में 8 पाकिस्तानी ड्रोन दिखे जिनमें से तीन को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है।
-
May 10, 2025 9:30 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
मोगा में भी हुआ ब्लैकआउट।
पंजाब के मोगा में भी ब्लैक आउट कर दिया गया है।
-
May 10, 2025 9:30 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
हनुमानगढ़ में भी पूरा ब्लैकआउट कर दिया गया है
राजस्थान के हनुमानगढ़ में भी पूरा ब्लैक आउट किया गया है।
-
May 10, 2025 9:27 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पाकिस्तान की आर्मी शहबाज शरीफ की बात नहीं मान रही
शूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की सेना प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बात भी नहीं मान रही है। सीजफायर पर सहमति के बाद भी भारत के सीमा में घुसे पाकिस्तानी ड्रोन।
-
May 10, 2025 9:25 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
श्री गंगानगर में ब्लैकआउट
राजस्थान के श्री गंगानगर में एक बार फिर से ब्लैकआउट किया गया है। पाकिस्तानी हमले की आशंका के मद्देनजर लिया गया फैसला।
-
May 10, 2025 9:21 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
जम्मू में भी ब्लैकआउट, नौशेरा में फायरिंग
जम्मू में भी ब्लैक आउट कर दिया गया है। नौशेरा में जबरदस्त फायरिंग हो रही है।
-
May 10, 2025 9:19 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
उधमपुर में पाक ड्रोन को मार गिराया गया
उधमपुर में भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया। सीजफायर ऐलान के कुछ देर बाद ही पाकिस्तान ने किया हमला।
-
May 10, 2025 9:07 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
श्रीनगर में धमाकों की आवाज
श्रीनगर में पाकिस्तानी ड्रोन घुसे। धमाकों की आवाज सुनी गई
-
May 10, 2025 9:05 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पठानकोट में भी दिखे पाकिस्तानी ड्रोन
पंजाब के पठानकोट में भी सीजफायर का उल्लंघन। अब से थोड़ी देर पहले पठानकोट के आसपास देखे गए पाकिस्तानी ड्रोन। पठानकोट और गुरदासपुर में किया गया पूरी तरह से ब्लैकआउट। हालांकि अब तक किसी तरह के धमाके की आवाज नहीं लेकिन एयर अटैक अलर्ट सायरन हुए एक्टिवेट।
-
May 10, 2025 8:58 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
गुजरात के कच्छ में भी दिखा ड्रोन
गुजरात में कच्छ बॉर्डर पर हरामी नाला और खावड़ा के पास ड्रोन देखा गया
-
May 10, 2025 8:53 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
उधरमपुर में ड्रोन अटैक
सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ड्रोन अटैक होने की खबर है।
-
May 10, 2025 8:49 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बाड़मेर में फिर गूंज उठे खतरे के सायरन
बाड़मेर शहर में फिर गूंज उठे खतरे के सायरन, जिला प्रशासन ने तुरंत बाजार दुकानें बंद करने की अपील की जारी, ड्रोन हमले की जताई जा रही है आशंका, तुरंत ब्लैक आउट करने की अपील
-
May 10, 2025 8:21 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
भारतीय सेना ने पहलगाम का बदला ले लिया-मौलाना खालिद रशीद
भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर अच्छा कदम है। भारतीय सेना ने पहलगाम का बदला तो ले लिया।
-
May 10, 2025 7:55 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
शांति जरूरी है, मैं बहुत खुश हूं-शशि थरूर
भारत-पाकिस्तान सीजफायर समझौते पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "शांति जरूरी है, मैं बहुत खुश हूं। भारत कभी भी दीर्घकालिक युद्ध नहीं चाहता था। भारत आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए युद्ध चाहता था और वह सबक सिखाया गया है।"
-
May 10, 2025 7:51 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
ये भारतीय पक्ष की जीत है-सीएम मोहन यादव
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस तरह भारत की सेना ने अपने शौर्य, पराक्रम का परिचय दिया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार जो निर्णय लेगी, सब सही लेगी। ये भारतीय पक्ष की जीत भी है। जिस प्रकार सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक हुई थी, इस बार भारत ने तकनीकी रूप से जो कार्रवाई की है, मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देना चाहूंगा।"
-
May 10, 2025 7:38 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
सिंधु जल समझौता स्थगित है-विदेश मंत्रालय
पाकिस्तान की ओर से भारत से संपर्क करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति बन गई है। इसमें कोई पूर्व-शर्त या बाद की शर्तें नहीं हैं। सिंधु जल समझौता स्थगित है। और अन्य सभी उपाय स्थगित हैं। आतंकवाद पर भारत की स्थिति वही है: विदेश मंत्रालय के सूत्र
-
May 10, 2025 7:37 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
भारत कभी भी युद्ध के पक्ष में नहीं रहा-कमलजीत सहरावत
भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम समझौते पर कहा, "भारत कभी भी युद्ध के पक्ष में नहीं रहा है, पूरी दुनिया ने भारत की सहनशीलता देखी है। अगर पाकिस्तान हमारी विनम्रता को हमारी कमजोरी समझता है, तो दुनिया ने देख लिया है कि भारत किसी से कमजोर नहीं है... पाकिस्तान की सरकार और वहां की जनता से अनुरोध है कि वह ऐसा कुछ न करें जिससे भारत उसकी सहनशीलता से बाहर आए।"
-
May 10, 2025 7:01 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
PM आवास पर हाई लेवल मीटिंग
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों सेनाओं के चीफ के साथ बैठक कर रहे हैं। पीएम आवास में हो रही इस बैठक में CDS अनिल चौहान और NDA अजीत डोवल भी मौजूद हैं।
-
May 10, 2025 6:44 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
भारतीय सेना हर एक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि भारत के सभी एयरबेस सुरक्षित हैं। पाकिस्तान के एयरबेस को काफी नुकसान हुआ है। पिछले 12 घंटे में उस बहुत ज्यादा चोट पहुंचाई गई है। एलओसी पर पाकिस्तान को जबरदस्त नुकसान हुआ है। भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है
-
May 10, 2025 6:41 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पाकिस्तान ने झूठ फैलाने की कोशिश की
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पाकिस्तान ने कई स्तरों पर झूठ फैलाने की कोशिश की। भारत ने किसी मस्जिद को निशाना नहीं बनाया। पाकिस्तान को भारत की जवाबी कार्रवाई में काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
-
May 10, 2025 6:39 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पिछले 12 घंटे में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ-कर्नल सोफिया कुरैशी
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पिछले 12 घंटे में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ। भारती सेना ने मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को बहुत नुकसान पहुंचाया।
-
May 10, 2025 6:38 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
भारत के सारे एयरबेस सुरक्षित
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि भारत के सारे एयरबेस सुरक्षित हैं। s-400 पूरी तरह से सुरक्षित है
-
May 10, 2025 6:36 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस
एयर कमोडोर रवि नायर, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह प्रेस कॉन्फेंस में मौजूद
-
May 10, 2025 6:29 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
शांति सर्वोपरि है और सम्प्रभुता भी-अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-शांति सर्वोपरि है और सम्प्रभुता भी!
-
May 10, 2025 6:26 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए-जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- 'वाशिंगटन डीसी से आई अभूतपूर्व घोषणाओं के संदर्भ में अब यह राष्ट्रीय जरूरत बन गई है कि प्रधानमंत्री एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करें और देश के राजनीतिक दलों को विश्वास में लें, ताकि इस संकट की घड़ी में राष्ट्रीय हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। संसद का एक विशेष सत्र तत्काल बुलाया जाए, जिसमें पिछले अठारह दिनों की घटनाओं — विशेषकर पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले से लेकर अब तक की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाए और आगे की दिशा तय की जाए, ताकि देश एकजुट होकर सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन कर सके।
-
May 10, 2025 6:19 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे NSA अजित डोवल
सीजफायर के ऐलान के बाद पीएम मोदी से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल
-
May 10, 2025 6:16 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पश्चिमी मीडिया के रुख पर भड़के ओवैसी
पश्चिमी मीडिया द्वारा पहलगाम को आतंकी हमला कहने में आनाकानी करने पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है...आप उग्रवादी और बंदूकधारी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं? ये वे लोग हैं जो भारत में आए और उन्होंने केवल उन लोगों को गोली मारी जो मुसलमान नहीं थे। अगर कोई आतंकवादी आकर आपसे आपका धर्म पूछे तो आप उन्हें क्या कहेंगे?...वे धर्म के नाम पर हत्या करते हैं...वे केवल आतंकवादी हैं। आपके पास दो नियम कैसे हो सकते हैं? अगर उनके देश में कुछ होता है, तो वे इसे आतंकवादी हमला कहते हैं, तो पहलगाम को क्यों नहीं?"
-
May 10, 2025 5:59 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
शाम 5 बजे से सीजफायर लागू-विक्रम मिसरी, विदेश सचिव
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाक DGMO ने भारतीय DGMO को 3.35 मिनट पर फोन किया। बातचीत के बाद आज शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो गया है। जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर दी गई है। 12 मई को दोनों देशों के बीच DGMO लेवल की बातचीत होगी। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।
-
May 10, 2025 5:53 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी सीजफायर की पुष्टि की
पिछले 48 घंटों में, उप राष्ट्रपति वेंस और मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है।मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल सीजफायल व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने के लिए सहमत हो गई हैं। हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शहबाज शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक और स्टेट्समैनशिप की सराहना करते हैं।
-
May 10, 2025 5:49 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पाकिस्तान ने के विदेश मंत्री ने सीज फायर की पुष्टि की
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-'पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है!'
-
May 10, 2025 5:36 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि देर रात दोनों देशों के बीच लंबी बातचीत के बाद दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि अभी तक भारत या पाकिस्तान की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
-
May 10, 2025 5:29 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पाक हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा
पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में मारे गए आम लोगों के परिजनों को जम्मू-कश्मीर सरकार 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया ऐलान।
-
May 10, 2025 5:20 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
मुंबई पुलिस ने पटाखा फोड़ने पर लगाई पाबंदी
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच मुंबई पुलिस ने पटाखा फोड़ने पर लगाई पाबंदी। यह पाबंदी 11 मई से लेकर 9 जून तक लागू रहेगी।
-
May 10, 2025 5:19 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पश्चिमी मीडिया के रुख पर भड़के ओवैसी
पश्चिमी मीडिया द्वारा पहलगाम को आतंकी हमला कहने में आनाकानी करने पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है...आप उग्रवादी और बंदूकधारी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं? ये वे लोग हैं जो भारत में आए और उन्होंने केवल उन लोगों को गोली मारी जो मुसलमान नहीं थे। अगर कोई आतंकवादी आकर आपसे आपका धर्म पूछे तो आप उन्हें क्या कहेंगे?...वे धर्म के नाम पर हत्या करते हैं...वे केवल आतंकवादी हैं। आपके पास दो नियम कैसे हो सकते हैं? अगर उनके देश में कुछ होता है, तो वे इसे आतंकवादी हमला कहते हैं, तो पहलगाम को क्यों नहीं?"
-
May 10, 2025 4:58 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
जामनगर में 4 पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, चेतावनी जारी
गुजरात के जामनगर में 4 पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद चेतावनी जारी कर दी गई है।
-
May 10, 2025 4:46 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पाकिस्तानी मिसाइल ध्वस्त
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पाकिस्तानी मिसाइल को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया।
-
May 10, 2025 4:43 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
राजौरी ज़िले के नौशेरा में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया
जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया है। यह तुर्की मेड कामेकाजी ड्रोन है।
-
May 10, 2025 4:42 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
भुज में पाकिस्तान का ड्रोन हमला नाकाम
भुज में पाकिस्तान का ड्रोन हमला नाकाम, एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन गिराया, प्रोजेक्टाइल को भी जब्त किया गया
-
May 10, 2025 4:31 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
जामनगर में जंगी सायरन
जामनगर जिले में बजे जंगी सायरन, नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर न जाने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार। पूरे जिले में आज रात 8 से सुबह 6 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा।
-
May 10, 2025 4:25 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
मीडिया चैनल हवाई हमले के सायरन का इस्तेमाल नहीं करें- गृह मंत्रालय
गृह मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों को प्रसारण के दौरान हवाई हमले के सायरन का इस्तेमाल नहीं करने की एडवाइजरी जारी की है। एमएचए के तहत अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड महानिदेशालय की सलाह के अनुसार, "नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 की धारा 3 (1) (डब्ल्यू) (आई) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सभी मीडिया चैनलों से अनुरोध किया जाता है कि वे समुदाय को शिक्षित करने के अलावा अपने कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले के सायरन की आवाज़ का इस्तेमाल न करें।" क्योंकि वास्तविक हवाई हमलों के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले एक नियमित मामले के रूप में गलत समझ सकते हैं।
-
May 10, 2025 4:06 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
विदेश मंत्रालय और सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस अब शाम 6 बजे होगी
ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय द्वारा आज शाम 6 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतंक के आकाओं के खिलाफ भारतीय सेना की ओर से की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी दी जाएगी।
-
May 10, 2025 4:03 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
हनुमानगढ़ में पाक मिसाइल को मार गिराया
राजस्थान: हनुमानगढ़ के लाखुवाली में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी मिसाइल को मार गिराया। ग्रामीणों ने बताया कि दो फाइटर जेट्स ने पाकिस्तान की ओर से आ रहे इस मिसाइल को ध्वस्त किया ।
-
May 10, 2025 3:54 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
कोई भी आतंकी हमला एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा-सूत्र
सूत्रों के मुताबिक किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध माना जाएगा, और उसी के मुताबिक भारत जवाब देगा। भारत सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।
-
May 10, 2025 3:43 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
यमुनानगर में प्रशासन ने ब्लैकआउट को लेकर एडवाइजरी जारी
हरियाणा के यमुनानगर में प्रशासन ने ब्लैकआउट को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिले में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैक आउट के निर्देश जारी किए है। वही पटाखों के साथ ड्रोन उड़ाने पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरा से निकलने वाली लाइट्स को भी बंद रखने के कड़े निर्देश जिला प्रशासन की तरफ से जारी की गई है।
-
May 10, 2025 3:41 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
शाम 5.30 बजे सरकार और सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस
आज शाम 5.30 बजे सरकार और सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें पाकिस्तान की हरकतों और उसके खिलाफ भारतीय सेना की ओर की जा रही जवाबी कार्रवाई के बारे में बताया जाएगा।
-
May 10, 2025 3:39 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
15 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी
जानकारी के अनुसार जो ट्रेन बॉर्डर एरिया में रात को पहुंच रही थीं जैसे अमृतसर जम्मू और फिरोजपुर उन्हें सुबह वहां पहुंचाया जाएगा। इस फैसले के कारण करीब 15 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। हालांकि यात्रियों को लाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को दिन में चलाने का फैसला किया है। दिन में चलने वाली सभी ट्रेनें जैसे चलती थीं वैसे ही चलेंगी। शाम को ब्लैकआउट होने की वजह से यह फैसला लिया गया है।
-
May 10, 2025 3:36 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बॉर्डर एरिया में रात को नहीं गुजरेंगी ट्रेनें
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, पाकिस्तान से सटे जम्मू और पंजाब के बॉर्डर एरिया में रात को नहीं गुजरेंगी ट्रेनें। वहीं छोटी दूरी की ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया गया है।
-
May 10, 2025 2:57 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
रविवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा पाकिस्तान का एयरस्पेस
पाकिस्तान ने रविवार दोपहर 12 बजे तक एयरस्पेस को बंद रखने का ऐलान किया है। यह ऐलान पाकिस्तान एयरपोर्ट ऑथारिटी की तरफ से किया गया है।
-
May 10, 2025 2:57 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
कांगड़ा में एक प्रोजेक्टाइल का मलबा मिला
हिमाचल प्रदेश: पंजाब के पठानकोट के पास स्थित कांगड़ा जिले के डमताल गांव में एक प्रोजेक्टाइल का मलबा मिला है। पुलिस ने कहा, 'हमने क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया है। विशेषज्ञ इस बारे में बता सकेंगे कि यह क्या है।'
-
May 10, 2025 2:52 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
कांग्रेस नेता तारिक अनवर का बयान
कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कश्मीर में हुए बर्बर आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या के बाद भी पाकिस्तान को कोई शर्म नहीं है। यह स्थिति भारत की सशस्त्र सेनाओं को मजबूर करती है कि वे निर्णायक कार्रवाई करें और आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करें।'
-
May 10, 2025 2:44 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
पूर्व BSF ADG पीके मिश्रा का बड़ा बयान
पूर्व BSF एडीजी पीके मिश्रा ने कहा, 'हमने विदेश सचिव और कर्नल सोफिया कुरैशी की ब्रीफिंग सुनी और उन्होंने सच्चाई सामने रखी। पाकिस्तान स्थिति को और भड़काना चाहता है। अंधेरा होते ही ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू कर दिए गए।
फिरोज़पुर में एक ड्रोन सिविलियन एरिया में गिरा जिससे कई लोग घायल हुए। पाकिस्तान ने पठानकोट से श्रीनगर तक 4 वायुसेना ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहा। पूरी रात अकारण फायरिंग जारी रही।' (PTI) -
May 10, 2025 2:38 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
नौशेरा में तुर्की का कामिकेज़ ड्रोन बरामद हुआ
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा इलाके के एक गांव में तुर्की का कामिकेज़ ड्रोन बरामद हुआ। पाकिस्तान नागरिक इलाकों को निशाना बना रहा है।
-
May 10, 2025 2:23 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
नागौर में गिरा ड्रोन, आर्मी और बम निरोधक दस्ता मौके पर
राजस्थान के नागौर में एक ड्रोन गिरा है जिसके मलबे की जांच सेना की टीम कर रही है। साथ ही बम निरोधक दस्ता उस मैदानी इलाके की गहन तलाशी ले रहा है जहां यह ड्रोन गिरा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई विस्फोटक सामग्री आसपास न हो। इलाके को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है और स्थानीय लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
-
May 10, 2025 2:15 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
फिरोजपुर में एक बार फिर गूंजी सायरन की आवाजें
पंजाब के फिरोजपुर में एक बार फिर से सायरन लगातार बजना शुरू हो गया है। इलाके में पिछले कुछ समय से लगातार सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
-
May 10, 2025 2:12 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
जम्मू में मिले मिसाइल के टुकड़े
जम्मू के बिश्नाह के रेहल और सेदगढ़ गांवों से मिसाइल के हिस्से और टुकड़े बरामद किए गए।
-
May 10, 2025 2:11 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है'
पंजाब के मोहाली में DC कोमल मित्तल ने कहा, 'मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे अपने घरों में ही रहें, खासकर सूर्यास्त के बाद, जब तक कि बहुत जरूरी न हो। हमारी सभी टीमें तैयार हैं और सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सेना और वायुसेना के साथ हमारा अच्छा समन्वय है, हमें सभी अलर्ट समय पर मिल जाते हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।'
-
May 10, 2025 2:04 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
PM मोदी की अहम बैठक का वीडियो सामने आया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजीत डोभाल, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ 7, LKM में बैठक की।
-
May 10, 2025 1:58 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
सऊदी के विदेश मंत्री ने की भारत-पाक से बात
सऊदी अरब के विदेश मंत्री महामहिम प्रिंस फैसल बिन फरहान ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बात की है।
-
May 10, 2025 1:56 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
सेना हर 2 घंटे में अपडेट कर रही है- भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "सेना हर 2 घंटे में आपको अपडेट कर रही है...अगर आपको किसी बम, ड्रोन या मिसाइल का कोई हिस्सा मिलता है, तो तुरंत पुलिस या सेना को सूचित करें। वे वहां आएंगे और उसे निष्क्रिय कर देंगे। इसे देखने के लिए वहां न जाएं..."
-
May 10, 2025 1:55 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
विस्फोट होता है, तो तुरंत पुलिस या सेना को बताएं- भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "सेना ने एडवाइजरी दी है कि अगर कोई विस्फोट होता है, तो तुरंत पुलिस या सेना को सूचित करें। खुद से उस स्थान पर न जाएं क्योंकि वहां (वस्तु के) कुछ जीवित हिस्से भी हो सकते हैं...मैं सभी से आग्रह करता हूं कि घबराएं नहीं और न ही अफवाहों पर विश्वास करें।"
-
May 10, 2025 1:51 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
कच्छ जिले में यूएवी/ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
कच्छ जिले में वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, राज्य की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिमोट सेंसिंग, खनन, कानून और व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, रक्षा के अलावा किसी भी उद्देश्य के लिए किसी भी सरकारी या निजी संगठन/व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार के यूएवी/ड्रोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
-
May 10, 2025 1:44 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
जोधपुर में 4 धमाके
जोधपुर के ढढू व उग्रास गांव में एक साथ चार धमाके हुए हैं। इंडियन एयर डिफेन्स सिस्टम ने संदिग्ध वस्तु को मार गिराया है। जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। रामदेवरा पुलिस ने पुष्टि की है उग्रास में बमनुमा वस्तु गिरी है।
-
May 10, 2025 1:37 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'घबराएं नहीं और न ही अफवाहों पर विश्वास करें'
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, 'सेना ने एडवाइजरी दी है कि अगर कोई विस्फोट होता है, तो तुरंत पुलिस या सेना को सूचित करें। खुद से उस स्थान पर न जाएं क्योंकि वहां (वस्तु के) कुछ जीवित हिस्से भी हो सकते हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि घबराएं नहीं और न ही अफवाहों पर विश्वास करें। सेना हर 2 घंटे में आपको अपडेट कर रही है। अगर आपको किसी बम, ड्रोन या मिसाइल का कोई हिस्सा मिलता है, तो तुरंत पुलिस या सेना को सूचित करें। वे वहां आएंगे और उसे निष्क्रिय कर देंगे। इसे देखने के लिए वहां न जाएं।'
-
May 10, 2025 1:32 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
भारतीय स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों के नाम सामने आए
भारतीय स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों के नाम सामने आ गए हैं। भारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों में जैश-ए-मोहम्मद का हाफिज मोहम्मद जमील, मोहम्मद हसन खान, मोहम्मद यूसुफ अजहर, मुरीदके कैंप का इंचार्ज अबु जुंदाल, लश्कर आतंकी अबु अक्सा मारे गए थे।
-
May 10, 2025 1:24 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा तत्काल प्रभाव से निलंबित
उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। UCADA के अनुसार, अब हेलिकॉप्टर सेवाओं का इस्तेमाल केवल फंसे हुए तीर्थयात्रियों को निकालने (evacuation) के लिए ही किया जाएगा। यह फैसला सुरक्षा कारणों और वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनज़र लिया गया है।
-
May 10, 2025 1:23 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
पीएम मोदी के साथ सेना प्रमुखों की बैठक खत्म
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना के तीनों बीच आज की उच्चस्तरीय बैठक समाप्त हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में वर्तमान हालात की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई।
-
May 10, 2025 1:22 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'देश और जवानों की रक्षा के लिए प्रार्थना करें'
केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने आज हैदराबाद के बशीरबाग स्थित माता मंदिर में देश की सुरक्षा और जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि 'हमारे जवानों की वीरता, धैर्य और शौर्य का कोई मुकाबला नहीं है।' रेड्डी ने पूरे देश से अपील की कि लोग हाथ में तिरंगा लेकर सड़कों पर रैलियाँ करें, और राजनीति से ऊपर उठकर सभी राजनीतिक दल एकजुट हों। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन आयोजनों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि वे धर्म और जाति से ऊपर उठकर सभी धार्मिक स्थलों में देश और जवानों की रक्षा के लिए प्रार्थना करें। (रिपोर्ट: सुरेखा अब्बुरी)
-
May 10, 2025 1:17 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
जैसलमेर में लगातार हो रही हैं घोषणाएं
राजस्थान: जैसलमेर में लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए घोषणाएं की जा रही हैं। कहा जा रहा है, 'सब कुछ बंद रहेगा। मौजूदा हालात को देखते हुए सभी से घर पर रहने की अपेक्षा की जाती है और वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।'
-
May 10, 2025 1:05 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
प्रधानमंत्री आवास पर बड़ी बैठक
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर इस समय बड़ी बैठक चल रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख और CDS जनरल अनिल चौहान शामिल हैं।
-
May 10, 2025 1:00 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
श्रीगंगानगर में गिराई गई पाकिस्तानी मिसाइल
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पाकिस्तानी हमले को नाकाम कर दिया गया है। यहां पर पाकिस्तानी मिसाइल को गिराया गया है।
-
May 10, 2025 12:54 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
जैसलमेर में युद्ध जैसे हालात, पाकिस्तानी मिसाइलें गिराई गईं
राजस्थान के जैसलमेर में युद्ध जैसे हालात हैं। यहां पर पाकिस्तानी मिसाइलें लगातार गिराई जा रही हैं। जिला कलेक्टर ने लोगों को घरों के अंदर रहने का आदेश दिया है। शहर में लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। (रिपोर्ट: मनीष भट्टाचार्य)
-
May 10, 2025 12:52 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
बाड़मेर में जिला कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
राजस्थान के बाड़मेर जिले में हवाई हमले की आशंका के चलते जिला कलेक्टर ने कड़ा निर्देश जारी किया है। सभी नागरिकों को तुरंत अपने घरों में सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है। जिले में आवाजाही पूरी तरह से बंद करने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन लगातार सावधानी बरतने और अफवाहों से बचने की अपील कर रहा है।
-
May 10, 2025 12:51 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
भारत ने लिया बदला तो दहला पाकिस्तान
पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में आज धमाके हुए हैं। सरगोधा से लेकर पेशावर तक में भारत ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की है और देश के अलग-अलग इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी है। इन धमाकों की वजह से पाकिस्तान की आवाम काफी दहशत में है।
-
May 10, 2025 12:48 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
बाड़मेर में पुलिस ने मिसाइल का मलबा बरामद किया
राजस्थान के बाड़मेर में पुलिस ने मिसाइल का मलबा बरामद किया। जैसलमेर और पोखरण से भी इसी तरह के टुकड़े और मलबा बरामद किया गया है।
-
May 10, 2025 12:38 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'सेना पूरी मुस्तैदी और ताकत से लड़ रही है'
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा, 'अभी के जो हालात हैं, देश की सेना पूरी मुस्तैदी और ताकत से लड़ रही है। पूरे देश के नागरिक अपनी सेना के साथ खड़े हैं। हमारी सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। हमारी सेना सशक्त और मजबूती से लड़ रही है।'
-
May 10, 2025 12:33 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं'
भारत-पाकिस्तान संघर्ष में मध्यस्थता के अमेरिकी प्रयासों पर, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, 'यह कुछ ऐसा है जिसमें विदेश मंत्री और अब हमारे NSA मार्को रुबियो भी शामिल हैं। राष्ट्रपति ने व्यक्त किया है कि वह चाहते हैं कि यह तनाव जल्द से जल्द कम हो जाए। वह समझते हैं कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ओवल ऑफिस में आने से बहुत पहले से ये दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद में रहे हैं। हालांकि, उनके दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं, इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।' (सोर्स: द व्हाइट हाउस/ यूट्यूब)
-
May 10, 2025 12:30 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'सायरन बजते ही हर तरह की लाइट बंद कर दें'
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा, 'अंबाला छावनी की जनता काफी समझदार है। हमने 2 युद्ध झेले हैं। अंबाला की जनता जागरूक है। फिर भी मैं कहना चाहूंगा कि सायरन बजते ही हर तरह की लाइट बंद कर दें। मैंने कल ट्वीट करके सभी टीवी चैनल से अपील की थी कि आप न्यूज़ चैनल पर सायरन बजाना बंद करें इससे लोगों को गलतफहमी हो सकती है। मैं सभी चैनल को धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मेरी अपील पर सायरन चलाना बंद कर दिया।'
-
May 10, 2025 12:25 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
पाकिस्तान के ड्रोन हमलों का भारत ने दिया करारा जवाब
8 और 9 मई 2025 की रात को जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कई शहरों में पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमलों की कोशिशों का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने आतंकी लॉन्चपैड्स पर कोऑर्डिनेटेड फायर असॉल्ट किया। इन लॉन्चपैड्स को नियंत्रण रेखा (LoC) के पास तबाह कर दिया गया, जो पहले भारतीय नागरिकों और सुरक्षा बलों पर आतंकी हमलों की साजिश और उन्हें अंजाम देने का अड्डा रहे हैं। सेना की इस तेज और निर्णायक कार्रवाई से आतंकवादियों की गतिविधियों और लॉन्च पैड को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
-
May 10, 2025 12:16 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
युवाओं ने 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा अपील के बाद सिविल डिफेंस वॉलंटियर के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान युवाओं ने 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए।
-
May 10, 2025 11:59 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
अरनिया सेक्टर में फिर पाकिस्तानी गोलाबारी
LoC से सटे अरनिया इलाके में एक बार फिर पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान इस बार भी सीधे सिविलियन एरिया को निशाना बना रहा है। भारत-पाक सीमा से सटे एक अंतिम गांव में लगातार गोलाबारी हो रही है, हालांकि सुरक्षा कारणों से गांव का नाम उजागर नहीं किया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे गांव को खाली करा लिया है, लेकिन कुछ ग्रामीण अपने पालतू पशुओं की वजह से वहीं रुके हुए हैं। शेलिंग शुरू होते ही लोग बंकरों में शरण लेने पर मजबूर हो गए। सुरक्षाबल हालात पर नजर बनाए हुए हैं और इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। (रिपोर्ट: कुमार सोनू)
-
May 10, 2025 11:56 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
अमेरिका के विदेश मंत्री और जयशंकर के बीच हुई बातचीत
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की। इसके बाद जयशंकर ने X पर लिखा, 'आज सुबह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत हुई। भारत का रुख हमेशा संयमित और जिम्मेदार रहा है, और आगे भी ऐसा ही रहेगा।'
-
May 10, 2025 11:47 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
चंडीगढ़ में मदद के लिए लोगों की उमड़ी भीड़
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जैसे ही स्थानीय प्रशासन ने राहत और सहायता कार्यों के लिए स्वयंसेवकों की अपील की, चंडीगढ़ में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के कई हिस्सों में लंबी कतारें देखी गईं, जहां लोग स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आए।
-
May 10, 2025 11:41 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
CDS ने रक्षा मंत्री को जानकारी दी
दिल्ली: CDS जनरल अनिल चौहान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास से रवाना हुए। CDS ने रक्षा मंत्री को जानकारी दी।
-
May 10, 2025 11:38 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की कोशिश: सऊदी अरब
सऊदी अरब ने शनिवार को कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने, मौजूदा सैन्य संघर्ष को समाप्त करने और सभी विवादों का बातचीत और कूटनीतिक माध्यम से समाधान किए जाने को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहा है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि सऊदी नेतृत्व के निर्देश पर अल-जुबैर ने 8 और 9 मई को भारत और पाकिस्तान की यात्रा की, जो कि 'तनाव कम करने, वर्तमान सैन्य संघर्ष को समाप्त करने और सभी विवादों का वार्ता तथा कूटनीतिक माध्यमों से समाधान किए जाने को बढ़ावा देने के सऊदी अरब के प्रयासों' का हिस्सा थी।
-
May 10, 2025 11:24 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'पाकिस्तान ने प्रॉपेगैंडा फैलाने की कोशिश की'
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, 'एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया। पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है, जिसमें भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरतगढ़ और सिरसा में एयरफील्ड को नष्ट करने का दावा किया गया है। भारत पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।'
-
May 10, 2025 11:23 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'पाकिस्तान ने राजौरी शहर पर गोलाबारी की'
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, 'आज सुबह पाकिस्तान ने राजौरी शहर पर गोलाबारी की, जिसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई, जिससे राज्य में नागरिक हताहतों की संख्या और क्षति बढ़ गई।'
-
May 10, 2025 11:22 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया'
कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, 'पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमाओं पर लगातार आक्रमक गतिविधियां जारी रखी हैं। उसने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया। अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए। भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया। पाकिस्तान ने पंजाब के एयरबेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। चिंता का विषय यह रहा कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया ताकि वे अपनी गतिविधियां छिपा सकें।'
-
May 10, 2025 11:12 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पाकिस्तानी प्रॉपेगैंडा हुआ पूरी तरह ध्वस्त
पाकिस्तानी प्रॉपेगैंडा के दावों को खारिज करते हुए भारत ने भारतीय वायु सेना के ठिकानों की तस्वीरें दिखाईं जहां कोई क्षति नहीं पहुंची है।
-
May 10, 2025 11:10 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पाकिस्तान के हमले हुए नाकाम
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि नगरोटा का ब्रम्होस बेस, चंडीगढ़ का गोला बारूद डिपो पूरी तरह सुरक्षित है। भारत के S-400 डिफेंस सिस्टम को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
-
May 10, 2025 11:08 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
आदमपुर एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित
आर्मी और विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि आदमपुर एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित है।
-
May 10, 2025 11:03 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पाकिस्तान के इन 6 एयरबेस पर टूटा भारत का कहर
भारत ने पाकिस्तान के चकलाला, रहीमयार खान, मुरीद, सुक्कूर, रफीकी और चुनिया एयरबेस को उड़ा दिया है। भारत ने यह सुक्कूर एयरबेस का रडार सिस्टम भी तबाह कर दिया है।
-
May 10, 2025 10:56 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
भारत ने पाकिस्तान के 6 एयरबेस उड़ाए: सेना
कर्नल सोफिया कुरैशी ने मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने देश के पश्चिमी बॉर्डर पर लड़ाकू विमान भेजे और गोलाबारी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने उधमपुर, बठिंडा और आदमपुर पर हमला किया। सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के 6 एयरबेस उड़ाए हैं।
-
May 10, 2025 10:53 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसावे वाली'
सेना और विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, 'मैंने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली हैं। जवाब में भारत ने पाकिस्तान की ओर से की गई इन उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों का जिम्मेदाराना और संतुलित तरीके से बचाव किया है और प्रतिक्रिया दी है।'
-
May 10, 2025 10:51 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'आतंकवादी लॉन्च पैड को नष्ट किया गया है'
पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों और भारत की जवाबी कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर में कहा, 'आतंकवादी लॉन्च पैड को नष्ट किया गया है, और भी किए जाने चाहिए। भारत ने प्रारंभिक तौर पर बहुत स्पष्टता से इस बात का ध्यान रखा है कि उनके किसी भी सैन्य अड्डे पर, नागरिक क्षेत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पाकिस्तान जिस स्थिति में आगे बढ़ रहा है, मैं समझता हूं कि पूरा भारत गंभीर है और इस बार अंतिम निर्णय हो जाएगा।' (ANI)
-
May 10, 2025 10:49 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पठानकोट के ऊपर एक ड्रोन को नष्ट किया गया
वायु रक्षा प्रणाली ने पंजाब के पठानकोट के ऊपर एक ड्रोन को नष्ट कर दिया, ड्रोन को निष्क्रिय करने की आवाज़ वीडियो में सुनी जा सकती है। (वीडियो वर्तमान समयानुसार नहीं है।)
-
May 10, 2025 10:41 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
सिक्किम के सीएम ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों की निंदा की
शनिवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर नागरिकों पर हुई पाकिस्तानी गोलाबारी की कड़ी निंदा की और इस हमले में जान गंवाने वाले जम्मू-कश्मीर के एक अधिकारी की मौत पर गहरा शोक जताया। मुख्यमंत्री ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए राजौरी में स्थित अपने सरकारी आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी का शिकार हुए अधिकारी राज कुमार थापा को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
-
May 10, 2025 10:39 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
गुरदासपुर के खेतों में गिरे मिसाइल के टुकड़े
पंजाब के गुरदासपुर में सुबह 4:51 बजे ज़ोरदार गड़गड़ाहट के साथ मिसाइल के टुकड़े दो जगह खेतों में गिरे। गिरते ही वहां मौजूद ट्रांसफार्मर में आग लग गई, बिजली के तार टूट गए। मिसाइल के कुछ हिस्से 6-7 फीट मिट्टी के नीचे दबे होने की आशंका है। घटनास्थल के पास दो बड़े गड्ढे साफ़ दिख रहे हैं, गांव के कुछ लोगों ने अपने हाथों में छोटे टुकड़े दिखाए। पास के खेत में बने एक मकान की खिड़कियां और दीवारों के हिस्से टूट गए, सेना की टीम वहां जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से जानकारी ली जा रही है। पंजाब पुलिस ने लोगों से गड्ढों से दूर रहने की अपील की है, ताकि कोई दुर्घटना न हो। (रिपोर्ट: अभय पराशर)
-
May 10, 2025 10:27 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
रेड अलर्ट: बाड़मेर में सभी नागरिकों को घरों में रहने का आदेश
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बाड़मेर जिले में उच्च स्तरीय रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट (DM Barmer) द्वारा जारी आदेश में सभी नागरिकों को तुरंत अपने घरों में रहने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा कारणों से सभी बाजार बंद करने और लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आदेश के तत्काल पालन की अपील की है और कहा है कि हालात को देखते हुए सख्ती से अमल सुनिश्चित किया जाएगा।
-
May 10, 2025 10:24 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
आर्मी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मिले PM मोदी और डोवल
भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NSA अजित डोवल के बीच एक अहम मुलाकात हुई है।
-
May 10, 2025 10:23 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
मानसा में एक प्रोजेक्टाइल के टुकड़े बरामद किए गए
पंजाब: मानसा के एक गांव में एक प्रोजेक्टाइल के टुकड़े बरामद किए गए हैं।
-
May 10, 2025 10:18 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पोखरण में एक बड़े मिसाइल के टुकड़े मिले
कल रात पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों के बाद राजस्थान के पोखरण में एक बड़े मिसाइल के टुकड़े मिले हैं।
-
May 10, 2025 10:10 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'भारतीय सशस्त्र बल मुंहतोड़ जवाब देने में बहुत सक्षम हैं'
पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों और भारत की जवाबी कार्रवाई पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में कहा, 'भारतीय सशस्त्र बल मुंहतोड़ जवाब देने में बहुत सक्षम हैं। पूरा देश केंद्र सरकार की कार्रवाई का समर्थन कर रहा है। हमने अपनी एकता दिखाई है। हमने उनके समर्थन में तिरंगा यात्रा भी की है।'
-
May 10, 2025 10:00 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
कच्छ जिला प्रशासन ने नागरिकों से की ये अपील
गुजरात के कच्छ जिले में प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे पूरे दिन घर के अंदर सुरक्षित रहें। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना ज़रूरत के बाहर न निकलें। साथ ही लोगों से रात में स्वेच्छा से ब्लैकआउट (बत्तियां बुझा दें) का पालन करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, सिर्फ सतर्क रहना है और निर्देशों का पालन करना है। (रिपोर्ट: दिनेश मौर्य)
-
May 10, 2025 9:57 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान्य हैं हालात
अधिकारियों ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच एयरस्पेस की स्थिति बदलती रहने के बावजूद दिल्ली एयरपोर्ट पर संचालन फिलहाल सामान्य है, हालांकि कुछ उड़ानों पर इसका असर पड़ सकता है। (PTI)
-
May 10, 2025 9:50 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
गुजरात में मार गिराया गया पाकिस्तानी ड्रोन
गुजरात के कच्छ सेक्टर में एल-70 एयर डिफेंस गन का इस्तेमाल कर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के एक हथियारबंद ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया: रक्षा अधिकारी
-
May 10, 2025 9:44 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
जालंधर ग्रामीण में मिसाइल के हिस्से मिले
पंजाब: जालंधर ग्रामीण के एक गांव के खेत में मिसाइल के हिस्से मिले। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
-
May 10, 2025 9:44 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
BSF ने पाकिस्तान के आतंकी लॉन्च पैड को किया ध्वस्त
9 मई 2025 को रात लगभग 9 बजे, पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में बीएसएफ पोस्टों पर बिना उकसावे के फायरिंग शुरू की। बीएसएफ ने करारा जवाब देते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक रेंजर्स की चौकियों और संसाधनों को भारी नुकसान पहुंचाया। अखनूर के सामने स्थित सियालकोट जिले के लूणी गांव में मौजूद आतंकी लॉन्च पैड को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
-
May 10, 2025 9:35 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
तरन तारन में एक अज्ञात चीज का मलबा मिला
पंजाब के तरन तारन में एक अज्ञात चीज का मलबा मिला है। (स्रोत: किसी तीसरे पक्ष से) (नोट: वीडियो कब और कहां का है, यह साफ नहीं है)
-
May 10, 2025 9:28 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
भुज एयरफोर्स स्टेशन के पास सुरक्षा बढ़ाई गई
भुज एयरफोर्स स्टेशन के पास ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरबेस की ओर जाने वाला रास्ता यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने सुबह सायरन की आवाज सुनी थी। महिला आश्रम 36 क्वार्टर इलाके से ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली, पुलिस ने लोगों से बातचीत कर जांच शुरू की है। (रिपोर्ट: दिनेश मौर्य)
-
May 10, 2025 9:18 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने गोलीबारी में क्षतिग्रस्त इलाकों का किया दौरा
-
May 10, 2025 9:17 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पाक सेना के आर्मी चीफ असीम मुनीर से बातचीत की
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पाक सेना के आर्मी चीफ असीम मुनीर से बातचीत की। अमेरिका ने भारत के साथ तनाव कम करने को कहा।
-
May 10, 2025 9:16 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
S-400 को ध्वस्त करने का पाकिस्तान का दावा झूठाः भारतीय सेना
-
May 10, 2025 9:14 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ओडिसा सरकार ने युद्ध जैसा हालात देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां रद्द की
-
May 10, 2025 9:03 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के ड्रोन को भारतीय वायु सेना ने मार गिराया
-
May 10, 2025 8:59 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
BSF ने पाकिस्तानी चौकियों और संपत्तियों को किया तबाह
09 मई की रात लगभग 2100 बजे पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के जम्मू सेक्टर में BSF चौकियों पर गोलीबारी की। BSF ने उचित तरीके से जवाब दिया है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
-
May 10, 2025 8:56 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान ने पुंछ में मंदिर और गुरुद्वारों को बनाया निशाना, सेना ने नाकाम किया हमला
-
May 10, 2025 8:52 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारतीय सेना का आधिकारिक बयान, पश्चिमी सीमाओं पर पाकिस्तान के ड्रोन और अन्य हथियारों से हर हमले नाकाम
-
May 10, 2025 8:48 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
श्रीनगर में रिहायशी इलाके में गिरा पाकिस्तानी प्रोजेक्टाइल्स का मलबा
-
May 10, 2025 8:46 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पुंछ में नागरिक इलाकों को पाकिस्तान ने बनाया निशाना
-
May 10, 2025 8:39 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सिरसा में मार गिराई गई पाकिस्तान की फतह-2 मिसाइल का मिला मलबा
-
May 10, 2025 8:34 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
श्रीनगर में पाकिस्तान ने मिसाइल और फाइटर प्लेन से 10 बार हमले की कोशिश की, सेना ने किया नाकाम
श्रीनगर में पाकिस्तान ने मिसाइल और फाइटर प्लेन से 10 बार हमले की कोशिश की, सेना ने किया नाकाम
-
May 10, 2025 8:34 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
श्रीनगर में पाकिस्तान ने मिसाइल और फाइटर प्लेन से 10 बार हमले की कोशिश की, सेना ने किया नाकाम
श्रीनगर में पाकिस्तान ने मिसाइल और फाइटर प्लेन से 10 बार हमले की कोशिश की, सेना ने किया नाकाम
-
May 10, 2025 8:32 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू-कश्मीर में भी पाकिस्तान का हमला नाकाम, सिर्फ पेड़ गिरा पाए
-
May 10, 2025 8:27 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जैसलमेर में भी पाकिस्तानी हमला किया गया नाकाम
जैसलमेर में भी पाकिस्तानी हमला किया गया नाकाम
-
May 10, 2025 8:20 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अब सुबह 10.30 बजे होगी वायुसेना की ब्रीफिंग
अब सुबह 10.30 बजे होगी वायुसेना की ब्रीफिंग
-
May 10, 2025 8:11 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सीधी लड़ाई नहीं कर सकता पाक इसलिए रिहायशी इलाकों पर कर रहा हमलाः अरविंद गुप्ता
-
May 10, 2025 8:02 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
राजस्थान के बाड़मेर में मिला पाकिस्तान के प्रोजेक्टाइल्स का मलबा
-
May 10, 2025 7:52 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान की फतेह-2 मिसाइल को भारत ने सिरसा में मार गिराया
पाकिस्तान की फतेह-2 मिसाइल को भारत ने सिरसा में मार गिराया
-
May 10, 2025 7:51 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हरियाणा के सिरसा में भारत ने पाकिस्तान की मिसाइल को मार गिराया
हरियाणा के सिरसा में भारत ने पाकिस्तान की मिसाइल को मार गिराया
-
May 10, 2025 7:39 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत से संघर्ष में पाकिस्तान को भारी नुकसान, पाक फाइटर जेट, मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया गया
भारत से संघर्ष में पाकिस्तान को भारी नुकसान, पाक फाइटर जेट, मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया गया
-
May 10, 2025 7:35 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू में एक प्रशानिक अधिकारी की मौत, सीएम उमर अबदुल्ला ने दी जानकारी
-
May 10, 2025 7:34 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भुवनेश्वर के एम्स ने डॉक्टरों और स्टाफ की छुट्टियां रद्द की
-
May 10, 2025 7:21 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमृतसर में मिला पाकिस्तानी प्रोजेक्टाइल्स का मलबा
अमृतसर में मिला पाकिस्तानी प्रोजेक्टाइल्स का मलबा
-
May 10, 2025 7:17 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू बॉर्डर के पास भारत ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकियों के लांच पैड को किया तबाह
भारतीय सेना ने जम्मू बॉर्डर के पास पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को नष्ट कर दिया है, जहां से ट्यूब लॉन्च ड्रोन भी लॉन्च किए जा रहे थे।
-
May 10, 2025 7:12 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
श्रीनगर में पाकिस्तान के हमले से कोई नुकसान नहीं, दोनों फाइटर जेट को गिराने के बाद मलबे की तलाश
श्रीनगर में पाकिस्तान के हमले से कोई नुकसान नहीं, दोनों फाइटर जेट को गिराने के बाद मलबे की तलाश
-
May 10, 2025 7:08 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान की मिसाइल को भारत ने मार गिराया
पाकिस्तान की मिसाइल को भारत ने मार गिराया
-
May 10, 2025 7:04 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के कम से कम 4 आर्मी बेस पर भारत ने किया हमला-एएनआई
पाकिस्तान के कम से कम 4 आर्मी बेस पर भारत ने किया हमला-एएनआई
-
May 10, 2025 7:01 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट को सेना ने मार गिराया
पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट को सेना ने मार गिराया
-
May 10, 2025 7:01 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जालंधर में पाकिस्तान का ड्रोन किया गया धराशायी
-
May 10, 2025 7:00 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पठानकोट में पाकिस्तानी ड्रोन गिराया गया
भारत ने पठानकोट में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है
-
May 10, 2025 6:55 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत ने श्रीनगर में पाकिस्तान का फाइटर जेट मार गिराया
भारत ने श्रीनगर में पाकिस्तान का फाइटर जेट मार गिराया
-
May 10, 2025 6:51 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पठानकोट में पाकिस्तानी ड्रोन को सेना ने मार गिराया
पठानकोट में पाकिस्तानी ड्रोन को सेना ने मार गिराया
-
May 10, 2025 6:35 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू-कश्मीर में लगातार सुनी जा रही धमाके की आवाज
-
May 10, 2025 6:17 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
श्रीनगर के एयरबेस पर पाकिस्तान के हमले को भारत ने किया नाकाम
श्रीनगर के एयरबेस पर पाकिस्तान के हमले को भारत ने किया नाकाम
-
May 10, 2025 6:14 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अब सुबह 10 बजे होगी वायुसेना की प्रेस ब्रीफिंग
भारतीय वायुसेना की प्रेस ब्रीफिंग 5.45 बजे वाली स्थगित कर दी गई है। अब सुबह 10 बजे होगी प्रेस ब्रीफिंग
-
May 10, 2025 6:06 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
G7 देशों ने भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा
जी7 देशों ने कहा कि हम, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के जी7 विदेश मंत्री और यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और भारत और पाकिस्तान दोनों से अधिकतम संयम बरतने का आग्रह करते हैं। आगे की सैन्य वृद्धि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एक गंभीर खतरा है। हम दोनों पक्षों के नागरिकों की सुरक्षा के लिए बहुत चिंतित हैं। हम तत्काल तनाव कम करने का आह्वान करते हैं और दोनों देशों को शांतिपूर्ण समाधान करने की अपील करते हैं।
-
May 10, 2025 5:48 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रक्षा मंत्रालय के साउथ ब्लॉक में थोड़ी ही देर में होने वाली है प्रेस ब्रीफिंग
रक्षा मंत्रालय के साउथ ब्लॉक में थोड़ी ही देर में होने वाली है प्रेस ब्रीफिंग
-
May 10, 2025 5:48 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारतीय वायुसेना के ऑपरेशनल इंचार्ज पाकिस्तान के आरोपों पर दे सकते हैं थोड़ी ही देर में जानकारी
भारतीय वायुसेना के ऑपरेशनल इंचार्ज पाकिस्तान के आरोपों पर दे सकते हैं थोड़ी ही देर में जानकारी
-
May 10, 2025 5:47 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू और जलंधर में कंपलीट ब्लैकडाउन किया गया
जम्मू और जलंधर में कंपलीट ब्लैकडाउन किया गया
-
May 10, 2025 5:43 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के दावे पर भारतीय वायुसेना करने जा रही है प्रेसवार्ता
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ने उसके 3 मिलिट्री ठिकानों को तबाह कर दिया है। पाकिस्तान के इस दावे का जवाब देने के लिए भारत की वायुसेना थोड़ी ही देर में प्रेसवार्ता करने वाली है।
-
May 10, 2025 5:36 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारतीय वायुसेना की प्रेसवार्ता में 10 मिनट का वक्त बाकी
भारतीय वायुसेना की प्रेसवार्ता में 10 मिनट का वक्त बाकी
-
May 10, 2025 5:32 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमृतसर में फिर से धमाकों की आवाज सुनाई दी
अमृतसर में अभी-अभी फिर से धमाकों की आवाज सुनाई देने का दावा
-
May 10, 2025 5:31 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बाड़मेर में अभी 25-30 ड्रोन को किया गया निष्क्रिय
बाड़मेर में अभी 25 से 30 ड्रोन को निष्क्रिय किया गया है।
-
May 10, 2025 5:21 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान पर जवाबी हमले की जानकारी दे सकती है भारतीय वायुसेना
भारतीय वायुसेना 5.45 बजे सुबह प्रेसवार्ता होने जा रही है। इस दौरान पाकिस्तान पर जवाबी हमले की जानकारी दी जा सकती है।
-
May 10, 2025 5:20 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारतीय वायुसेना के डायरेक्टर जनरल करेंगे थोड़ी ही देर में प्रेसवार्ता
भारतीय वायुसेना के डायरेक्टर जनरल करेंगे थोड़ी ही देर में प्रेसवार्ता। सुबह 5.45 बजे रक्षा मंत्रालय के साउथ ब्लॉक में वायुसेना देगी पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की जानकारी।
-
May 10, 2025 5:17 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत 5.45 बजे बहुत बड़ी प्रेसवार्ता करने जा रहा है
भारत 5.45 बजे बहुत बड़ी प्रेसवार्ता करने जा रहा है
-
May 10, 2025 5:07 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जलंधर में भी किया गया ब्लैकआउट
जलंधर में भी किया गया ब्लैकआउट
-
May 10, 2025 5:03 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जलंधर में ब्लैकआउट किया गया
जलंधर में ब्लैकआउट किया गया
-
May 10, 2025 5:00 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
8-9 मई की रात पाकिस्तान ने कई बार भारत के आर्मी बेस को निशाना बनाने के लिए हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि 8-9 मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने भारत के सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से समूची पश्चिमी सीमा पर कई बार भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया।
-
May 10, 2025 4:48 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत के मिसाइल हमले में पाकिस्तान ने अपने 3 मिलिट्री बेस तबाह होने की बात स्वीकारी
-
May 10, 2025 4:47 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रावलपिंडी के मिलिट्री बेस पर हमले के दावे के बाद का देखें VIDEO
-
May 10, 2025 4:44 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
दोपहर 12 बजे तक पाकिस्तान ने बंद किया अपना एयरस्पेस
दोपहर 12 बजे तक पाकिस्तान ने बंद किया अपना एयरस्पेस
-
May 10, 2025 4:43 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के अनुसार उसके इन मिलिट्री बेस पर हुआ मिसाइल हमला, देखें लिस्ट
रावलपिंडी का नूरखान एयरबेस, चकवाल का मुरीद एयरबेस, शोरकोट का रफीकी एयरबेस
-
May 10, 2025 4:34 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत के हमले के दावे के बाद पाकिस्तान ने अपने सभी एयरस्पेस बंद किए
-
May 10, 2025 4:29 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रावलपिंडी के नूरखान एयर बेस, चकवाल के मुरीद एयरबेस और शोरकोट एयरबेस पर भारत के हमले का दावा
रावलपिंडी के नूरखान एयर बेस, चकवाल के मुरीद एयरबेस और शोरकोट एयरबेस पर भारत का बड़ा हमला
-
May 10, 2025 4:24 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
VIDEO_भारत के मिसाइल हमले से फिर बौखलाया पाकिस्तान, कहा-"अब हमारा रेस्पांस देखना"
भारत के मिसाइल हमले से फिर बौखलाया पाकिस्तान, कहा-"अब हमारा रेस्पांस देखना"
-
May 10, 2025 4:17 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत के महाविनाशकारी जवाबी हमलों से थर्राया पाकिस्तान
भारत के महाविनाशकारी जवाबी हमलों से थर्राया पाकिस्तान
-
May 10, 2025 4:15 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के मिलिट्री बेस पर भारत के मिसाइल अटैक का सामने आया VIDEO
-
May 10, 2025 4:12 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के अनुसार उसका शोरकेट मिलिट्री बेस भी भारत के हमले से हुआ तबाह
पाकिस्तान का शोरकेट मिलिट्री बेस भी भारत के हमले से हुआ तबाह
-
May 10, 2025 4:11 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक को भारत ने दहलाया, पाकिस्तान ने किया दावा
इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक को भारत ने दहलाया, जोरदार जवाबी हमले से थर्राया पाकिस्तान
-
May 10, 2025 4:10 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के मुरीद मिलिट्री बेस पर भी मिसाइल हमले की खबर
पाकिस्तान के मुरीद मिलिट्री बेस पर भी मिसाइल हमले की खबर
-
May 10, 2025 4:05 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान की सेना ने भारत द्वारा मिसाइल हमले की दी जानकारी
पाकिस्तान की सेना ने सुबह 3.14 बजे दी भारत द्वारा मिसाइल हमले की जानकारी
-
May 10, 2025 4:00 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इस्लामाबाद के मिलिट्री बेस पर भी भारत ने किया मिसाइल हमला-जियो टीवी
इस्लामाबाद के मिलिट्री बेस पर भी भारत ने किया मिसाइल हमला-जियो टीवी
-
May 10, 2025 4:00 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के 3 शहरों में बड़े धमाके हुए हैंः पाक आर्मी
पाकिस्तान के 3 शहरों में बड़े धमाके हुए हैं। भारत ने कई मिलिट्री अड्डों को निशाना बनाया है।
-
May 10, 2025 3:59 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के अनुसार नूरखान मिलिट्री बेस को भारत ने किया तबाह
पाकिस्तान के नूरखान मिलिट्री बेस को भारत ने तबाह कर दिया है। पाकिस्तान की जियो मीडिया के हवाले यह खबर सामने आ रही है।
-
May 10, 2025 3:56 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत ने आधीरात किया पाकिस्तान पर बड़ा मिसाइल हमला, जियो टीवी के हवाले खबर
भारत ने आधीरात किया पाकिस्तान पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। पाकिस्तान की जियो टीवी के हवाले यह दावा किया गया है।
-
May 10, 2025 3:08 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी
-
May 10, 2025 2:53 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बाड़मेर में भारतीय सेना ने मार गिराया पाकिस्तान ड्रोन
बाड़मेर में भारतीय सेना ने मार गिराया पाकिस्तान ड्रोन
-
May 10, 2025 2:47 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
उरी में भी जोरदार धमाके की आवाज सुनी जा रही है
उसी में भी जोरदार धमाके की आवाज सुनी जा रही है
-
May 10, 2025 2:47 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अटारी से डेरा बाबा नानक के बीच सुनी गई धमाकों की आवाज
अटारी से डेरा बाबा नानक के बीच सुनी गई धमाकों की आवाज
-
May 10, 2025 2:37 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत और पाकिस्तान के बीच एलओसी पर जबरदस्त गोलाबारी
भारत और पाकिस्तान के बीच एलओसी पर जबरदस्त गोलाबारी हो रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान को कड़ा जवाब दे रही है।
-
May 10, 2025 2:36 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारतीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दी पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने की जानकारी
-
May 10, 2025 2:31 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
राजस्थान के बाड़मेर में ब्लैकआउट किया गया, देखें वीडियो
-
May 10, 2025 2:13 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में सुनी गई जोरदार धमाके की आवाज
जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में सुनी गई जोरदार धमाके की आवाज...सेना पाकिस्तान के हर हमले को कर रही नाकाम
-
May 10, 2025 2:12 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत से तनाव के बीच भूकंप से हिला पाकिस्तान
भारत से तनाव के बीच भूकंप से थर्राया पाकिस्तान... आज सुबह 01.44 बजे पाकिस्तान में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई।
-
May 10, 2025 1:52 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के बंकरों को उड़ा रही भारतीय सेना
भारतीय सेना ने पाकिस्तानी बंकरों को उड़ाना शुरू कर दिया है। इससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।
-
May 10, 2025 1:50 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारतीय सेना पाकिस्तान के हमले का लगातार दे रही करारा जवाब
भारतीय सेना पाकिस्तान के हमले का लगातार करारा जवाब दे रही है। पाकिस्तान के कई ठिकाने तबाह हो गए हैं।
-
May 10, 2025 1:48 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जिन एयरपोर्ट को भारत ने 15 मई तक किया बंद, देखें उनकी लिस्ट
-
May 10, 2025 1:42 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बारामूला समेत फिरोजपुर में फिर देखे गए पाकिस्तान के ड्रोन
बारामूला समेत फिरोजपुर में फिर देखे गए पाकिस्तान के ड्रोन....भारतीय सेना ने किया इंटरसेप्ट
-
May 10, 2025 1:33 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईजमाईट्रिप के निशांत पिट्टी ने तुर्की और अजरबैजान की यात्रा बहिष्कार का आह्वान किया
ईजमाईट्रिप के निशांत पिट्टी ने पाकिस्तान को खुलेआम समर्थन देने के कारण तुर्की और अजरबैजान की यात्रा बहिष्कार का आह्वान किया
-
May 10, 2025 1:13 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू सेक्टर में भारतीय सेना का जबरदस्त जवाबी हमला जारी
-
May 10, 2025 1:05 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत ने देश के 32 हवाई अड्डों को अस्थाई रूप से बंद किया
भारत ने देश के 32 हवाई अड्डों को अस्थाई रूप से बंद किया
-
May 10, 2025 1:00 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अब पाकिस्तान की खैर नहीं, भारतीय सेना के हमले से दुश्मन देश में हड़कंप
अब पाकिस्तान की खैर नहीं, भारतीय सेना के हमले से दुश्मन देश में हड़कंप मच गया है।
-
May 10, 2025 12:53 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू बॉर्डर पर भारतीय सेना कर रही पाकिस्तान बड़े हमले
जम्मू बॉर्डर पर भारतीय सेना कर रही पाकिस्तान बड़े हमले
-
May 10, 2025 12:44 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान पर भारत ने बड़ा कार्रवाई शुरू की, कई जगहों पर ड्रोन हमले की खबर
पाकिस्तान पर भारत ने बड़ा कार्रवाई शुरू की, कई जगहों पर ड्रोन हमले की खबर.... एएनआई ने पाकिस्तान पर जवाबी हमले की खबर दी है।
-
May 10, 2025 12:41 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान पर भारत ने शुरू की बड़ी जवाबी कार्रवाई, ड्रोन हमले से मचाया हाहाकार
पाकिस्तान पर भारत ने शुरू की बड़ी जवाबी कार्रवाई, ड्रोन हमले से मचाया हाहाकार
-
May 10, 2025 12:37 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत में 26 जगहों पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान के ड्रोन देखे गए, सेना ने दी जानकारी
-
May 10, 2025 12:35 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
एलओसी पर पाकिस्तान कर रहा गोलीबारी, भारतीय सेना दे रही कड़ा जवाब
एलओसी पर पाकिस्तान कर रहा गोलीबारी, भारतीय सेना दे रही कड़ा जवाब...पाकिस्तान की कई पोस्ट तबाह
-
May 10, 2025 12:31 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तानी हमले का भारतीय सेना दे रही जोरदार जवाब
-
May 10, 2025 12:25 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान के 200 से ज्यादा ड्रोन को मार गिराया
भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान के 200 से ज्यादा ड्रोन को मार गिराया... पाकिस्तान का हर हमला नाकाम
-
May 10, 2025 12:21 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान को तनाव कम करने के लिए कहा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान को तनाव कम करने के लिए कहा। अमेरिका का विदेश मंत्रालय दोनों देशों के संपर्क में।
