1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Live: असम में पाकिस्तान के 2 और 'सपोर्टर' गिरफ्तार, कुल आंकड़ा 58 तक पहुंचा

Breaking News Live: असम में पाकिस्तान के 2 और 'सपोर्टर' गिरफ्तार, कुल आंकड़ा 58 तक पहुंचा

देश और दुनिया में लगातार हलचल जारी है। एक तरफ जहां भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण शांति है तो दूसरी तरफ कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ लगातार एक्शन हो रहा है। देश-दुनिया की खबरों से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

India-Pakistan tension, Jammu-Kashmir, Operation Sindoor- India TV Hindi
Image Source : PTI कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ लगातार एक्शन हो रहा है।

Breaking News Live: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त तनाव है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं को लेकर शुरु हुआ यह तनाव युद्ध जैसे माहौल तक पहुंच गया था। फिलहाल पिछले कुछ दिनों से सीमा पर शांति है लेकिन आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई बदस्तूर जारी है। वहीं, देशभर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को देखते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है।

देश-दुनिया की ऐसी ही तमाम बड़ी खबरों और अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:

Latest India News

Live updates : Breaking News Live:

  • 2:51 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    अभी तक करीब 150 लोगों ने यहां रक्तदान किया है: जितेंद्र सिंह

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, 'मोदी सरकार आने के बाद यहां नॉर्थ ब्लॉक में समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाए जाते रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह निर्णय लिया गया था कि हम इस तरह का एक रक्तदान शिविर लगाएंगे। आज हमने इसका आयोजन किया है और अभी तक करीब 150 लोगों ने यहां रक्तदान किया है।'

  • 1:45 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    तुर्की का बहिष्कार कर रहे पुणे के व्यापारी

    भारत के साथ हालिया तनाव के बीच तुर्की द्वारा पाकिस्तान को समर्थन दिए जाने के बाद, पुणे के मसाला और सूखे मेवे एसोसिएशन ने तुर्की से खुबानी और हेज़लनट्स के आयात का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

  • 1:44 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'दिल्ली देश की राजधानी है और इसकी जन शिकायत प्रणाली बहुत अपडेट होनी चाहिए। एक आम आदमी की शिकायत का समाधान तुरंत होना चाहिए, उसके पास हर वह साधन होना चाहिए जिसके जरिए वह अपनी बात सरकार तक पहुंचा सके। पिछली सरकार के कार्यकाल में जन शिकायत प्रणाली बहुत असफल रही, लोगों की समस्याएं सरकार के कानों तक नहीं पहुंचती थीं और समाधान भी नहीं होता था। लेकिन हमारी सरकार एक अपडेटेड इंटीग्रेटेड शिकायत निवारण प्रणाली बनाने पर काम कर रही है ताकि लोगों की आवाज तुरंत सरकार तक पहुंचे और उसका तुरंत समाधान हो। हमारी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है, किसी भी विभाग में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'

  • 1:09 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    2 दिनों से LoC खामोश है: उमर अब्दुल्ला

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उरी में कहा, 'यहां 2-3 दिन बेरहमी से नागरिक इलाकों में गोलीबारी हुई। ऐसा लग रहा था जैसे सीमा पार से जानबूझकर कोशिश की जा रही थी कि ज्यादा से ज्यादा आम लोगों को इसकी चपेट में लाया जाए। अब सीजफायर हो गया है। 2 दिनों से LoC खामोश है। हमारी कोशिश है कि हम उन तमाम घरों तक पहुंचे जहां नुकसान हुआ है। नुकसान का हम मुआयना करें और राहत पहुंचाना शुरू करें। काम शुरू हो गया है इसमें कुछ दिन लगेंगे। लेकिन हम लोगों को दोबारा खड़ा कर लेंगे।'

  • 12:43 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    असम में पाकिस्तान के 2 और 'सपोर्टर' गिरफ्तार

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर ‘पाकिस्तान के साथ सहानुभूति रखने’ के आरोप में असम में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 58 हो गई है। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोग सोनितपुर जिले के हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा, ‘58 पाक समर्थक सलाखों के पीछे हैं।’ शर्मा ने कहा कि ‘देशद्रोहियों’ के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रहेगी और ‘किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।’

  • 12:41 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    कश्मीर में आतंकियों के पास से मिले कैश

    जम्मू कश्मीर के शोपियों में मारे गए आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सुरक्षाबलों ने कल शोपियां में लश्कर- ए-तैयबा के तीन आतंकियों को ढेर किया था जिसमें एक आतंकी लश्कर के A कैटैगरी का आतंकी था, दूसरा C कैटेगरी का आतंकी था जबकि तीसरे आतंकी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।