1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकी हमले को लेकर भारत का कड़ा एक्शन, डॉन और जियो समेत 16 पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनल्स पर लगाया प्रतिबंध

आतंकी हमले को लेकर भारत का कड़ा एक्शन, डॉन और जियो समेत 16 पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनल्स पर लगाया प्रतिबंध

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरा देश गुस्से में है। एलओसी में सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है। सेना को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इस बीच, भारत सरकार ने पाकिस्तान पर कड़ा एक्शन लिया है।

पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनल भारत में बैन- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनल भारत में बैन

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनल्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये सभी पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनल भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान फैला रहे थे।

भारत में नहीं देखे जा सकेंगे ये यूट्यूब पर ये न्यूज चैनल

भारत सरकार ने अभी पाकिस्तान के 16 यूट्यूब न्यूज चैनल बंद किए हैं। इनमें डॉन, जियो न्यूज, समा टीवी और ARY यूट्यूब न्यूज चैनल शामिल हैं। इन सब न्यूज चैनलों के यूट्यूब प्लेटफॉर्म को अब भारत में नहीं देखा जा सकेगा। 

यूट्यूब पर इन पाकिस्तानी न्यूज चैनलों पर लगाया गया प्रतिबंध

  1. Dawn News 
  2. Irshad Bhatti 
  3. SAMAA TV 
  4. ARY NEWS  
  5. BOL NEWS 
  6. Raftar 
  7. The Pakistan
  8. Geo News 
  9. Samaa Sports  
  10. GNN 
  11. Uzair Cricket
  12. Umar Cheema Exclusive
  13. Asma Shirazi
  14. Muneeb Farooq
  15. SUNO News
  16. Razi Naama  

 https://getapi.indiatvnews.com/doc/27.04.2025-report.pdf 

बीबीसी की रिपोर्टिंग पर भी निगरानी

भारत सरकार की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि एएस (एक्सपीडी) ने बीबीसी के भारत प्रमुख जैकी मार्टिन को आतंकवादी हमले पर उनकी रिपोर्टिंग के बारे में देश की मजबूत भावनाओं से अवगत कराया है। आतंकवादियों को उग्रवादी कहने पर बीबीसी को औपचारिक पत्र लिखा गया है। एक्सपी बीबीसी की रिपोर्टिंग की निगरानी करेगा।

कितना नीचे गिर सकता है बीबीसी- यूजर

संदीपन देब (Sandipan Deb) नाम के एक्स यूजर ने बीबीसी की खबर का स्क्रीन शॉट डालकर लिखा, 'वाह! बीबीसी ने ऐसा दिखाया जैसे भारत ने पहलगाम में पाकिस्तानी पर्यटकों को मार डाला! वे इससे कितना नीचे गिर सकते हैं?'

https://www.youtube.com/watch?v=1FKDBBGIhJU&ab_channel=IndiaTV

Latest India News