INDIA TV-CNX Opinion Poll: आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द होगा। इससे पहले सभी सियासी पार्टियां अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को जहां पूरा भरोसा है कि वो इस बार 400 सीटों के साथ जीत की हैट्रिक लगाएगी, तो वहीं विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A बिखराव के बाद फिर से एकजुट होने की जद्दोजहद में लगी है। देश में कुल 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा। इनमें असम में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं। 2019 के चुनाव में बीजेपी असम की 9 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।
नुकसान में कांग्रेस?
असम में अभी हिमंत बिश्व शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है। हिमंता का हार्ड लाइन हिंदुत्व बीजेपी के लिए फायदेमंद नजर आ रहा है। इस बार बीजेपी यहां से 10 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस एक सीट जबिक अन्य को तीन सीटें मिलती दिख रही हैं। 2019 में कांग्रेस तीन सीटों- बारपेटा, नौगांव और कालियाबोर में जीती थी। इस बार कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीतती हुई दिख रही है। AGP को एक सीट, और बदरुद्दीन अजमल की पार्टी AIUDF को एक सीट मिल सकती है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
| असम |
14 सीट |
| बीजेपी |
10 सीट |
| कांग्रेस |
1 सीट |
| अन्य |
3 सीट |
गठबंधन की सीटें?
इस बार के चुनाव में एक तरफ बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए (NDA) गठबंधन है, तो दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) है। असम में NDA जहां 12 सीटें जीतती दिख रही है, तो वहीं I.N.D.I.A को एक सीट मिलती दिख रही है। इसके अलवा अन्य के पाले में एक सीट जाती दिख रही है।
| असम |
14 सीट |
| NDA |
12 सीट |
| I.N.D.I.A |
1 सीट |
| OTHER |
1 सीट |
करीमगंज से फिर जीत सकते हैं कृपानाथ
करीमगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कृपानाथ मल्लाह इस बार भी चुनाव जीत सकते हैं। 2019 के चुनाव में उन्होंने UDF उम्मीदवार को 38 हजार वोटों से हराया था। बीजेपी ने कृपानाथ को फिर से मैदान में उतारा है।
धुबरी से फिर बदरुद्दीन मारेंगे बाजी?
धुबरी लोकसभा सीट से तीन बार से UDF के बदरुद्दीन अजमल सांसद हैं। यह कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ था। यहां से कांग्रेस 10 बार जीती। 2019 में अजमल ने कांग्रेस उम्मीदवार को सवा दो लाख वोटों से हराया। अब UDF इंडी अलायंस में है।
गोगोई परिवार की पारंपरिक सीट कलियाबोर
कलियाबोर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ है। यह गोगोई परिवार की पारंपरिक सीट है। दो बार से कांग्रेस के गौरव गोगोई सांसद हैं। 8 बार गोगोई परिवार के सदस्य यहां से सांसद बन चुके हैं।
Latest India News