A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कराची के एयरस्पेस के ठीक सामने युद्धाभ्यास करेगी भारतीय वायुसेना, NOTAM जारी हुआ

कराची के एयरस्पेस के ठीक सामने युद्धाभ्यास करेगी भारतीय वायुसेना, NOTAM जारी हुआ

भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के कराची के एयरस्पेस के ठीक सामने युद्धाभ्यास करने जा रही है। इसके लिए NOTAM जारी कर दिया गया है। ये युद्धाभ्यास 2 सितंबर से लेकर 3 सितंबर तक होगा।

indian air force war exercise near pakistan- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय वायुसेना करेगी युद्धाभ्यास।

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटनों पर लाने के बाद भी भारतीय वायुसेना रुकी नहीं है। वायुसेना लगातार युद्धाभ्यास कर रही है और अपनी तैयारियों को पूर्ण रख रही है। अब जानकारी सामने आई है कि भारतीय वायुसेना कराची की एयरस्पेस के ठीक सामने युद्धाभ्यास करने जा रही है। वायुसेना इस अभ्यास में कई विमान शामिल होंगे। वायुसेना के इस अभ्यास को ध्यान में रखते हुए NOTAM जारी कर दिया गया है। 

कहां होगा युद्धाभ्यास?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना गुजरात और राजस्थान से सटे हुए इलाकों में 2 सितंबर की तारीख को सुबह 11 बजे से लेकर 3 सितंबर की तारीख को करीबन दोपहर 2 बजे तक युद्धाभ्यास करेगी। ये युद्धाभ्यास कराची की एयरस्पेस के ठीक सामने होगा। भारतीय वायुसेना के मुताबिक ये एक रूटीन एक्सरसाइज है। इसके लिए नोटेम इश्यू किया हुआ है।

क्या होता है NOTAM?

दरअसल, NOTAM का मतलब है "Notice To Airmen." ये एक नोटिस है। जो पायलटों, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स और विमानन से जुड़े अन्य लोगों को हवाई यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देता है। NOTAM का मुख्य उद्देश्य हवाई यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाना है। 

 

भारत ने ढेर किए थे पाक के 6 विमान

भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हाल ही में जानकारी दी थी कि भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमानों और एक बड़े विमान को मार गिराया था। पाकिस्तान के एक विमान को तो लगभग 300 किलोमीटर की दूरी से निशाना बनाया गया। यह वास्तव में सतह से हवा में मार गिराने का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है, जो भारत ने हासिल किया है।

भारत ने सिर्फ 50 मिसाइल दागे

वहीं, ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ वायुसेना अधिकारी एअर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने हाल ही में जानकारी दी है कि भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर 50 से भी कम हथियार दागे गए थे। पाकिस्तान को इतने में ही भारत के साथ सीजफायर के लिए बातचीत करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें- क्या है NOTAM, जो भारत में युद्ध की अटकलों के बीच हुआ जारी

टैरिफ वार के बीच भारतीय सेना और US आर्मी का अलास्का में संयुक्त युद्धाभ्यास, जानिए क्या है इसका प्रमुख उद्देश्य?

Latest India News