A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मचाया तहलका, उनके सुक्कूर एयरबेस को किया धुआं-धुआं

भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मचाया तहलका, उनके सुक्कूर एयरबेस को किया धुआं-धुआं

पाकिस्तान ने ड्रोन, लॉन्ग रेंज हथियार और लड़ाकू विमानों के जरिए भारत के एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की मगर भारत ने जब आक्रमक रूप अपनाया तो पाकिस्तान के कई एयरबेस को उड़ा दिया।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV भारत ने पाकिस्तान का सुक्कूर एयरबेस उड़ाया

भारत और पाकिस्तान के बीच बनी तनाव की स्थिती के बीच पाकिस्तान ने भारत के एयरबेस को अपना निशाना बनाने की कोशिश की मगर भारतीय सेना के सामने वो सफल नहीं हो पाए। इसके बाद भारतीय सेना ने अपना आक्रामक रूप अपनाया और पाकिस्तान के कई एयरबेस को उड़ा दिया। इसमें उनका सुक्कूर एयरबेस भी शामिल है जिसे भारत ने धुआं-धुआं कर दिया। आपको बता दें कि पाकिस्तान भारत पर मिसाइल और ड्रोन के जरिए हमला करने की कोशिश तो कर रहा है लेकिन हमारे डिफेंस सिस्टम के आगे सब कुछ फेल हो रहा।

भारत ने पाकिस्तान के सुक्कुर एयरबेस को उड़ाया

पाकिस्तान ने सुबह 1 बजकर 40 मिनट पर हाई-स्पीड मिसाइल का इस्तेमाल करते हुए पंजाब के एयरबेस को दागने की कोशिश की। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने श्रीनगर, अवंतिपुर और उधमपुर के वायु सेना अड्डों पर चिकित्सा केंद्र और स्कूल परिसरों को भी निशाना बनाया। पाकिस्तान ने जब जान बूझकर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, उसके बाद भारतीय सेना ने सुनियोजित और त्वरित कार्रवाई की। भारत ने पाकिस्तान के सुक्कुर एयरबेस पर निशाना साधा और भारत का निशान इतना सटीक रहा है कि पाकिस्तान का वो एयरबेस धुआं-धुआं हो गया। इतना ही नहीं, भापक ने सुक्कूर एयरबेस का रडार सिस्टम भी तबाह कर दिया। सुक्कूर एयरबेस के अलावा भारत ने पाकिस्तान के चकलाला, रहीमयार खान, मुरीद, चुनिया और रफीकी एयरबेस को भी उड़ाया।

पाकिस्तान के लिए कितना अहम था यह एयरबेस?

सुक्कtर एयरबेस, जिसे पाकिस्तान एयर फोर्स बेस भोलारी के नाम से भी जाना जाता है, वो कराची के उत्तर-पूर्व में सिंध प्रांत के जमशोरो जिले में भोलारी शहर के पास स्थित है। इसे पाकिस्तान के सबसे आधुनिक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मुख्य परिचालन एयरबेस में से एक माना जाता है। सुक्कूर में पाकिस्तान वायु सेना की नंबर 19 स्क्वाड्रन है, जो F-16 ब्लॉक-15 A/B विमान संचालित करती है और नंबर 18 स्क्वाड्रन है, जो JF-17 A/B ब्लॉक-2 लड़ाकू जेट से लैस है। यह बेस SAAB 2000 एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AEW&C) विमान के लिए एक स्टेशन के रूप में भी काम करता है, जो पाकिस्तान की हवाई निगरानी और परिचालन क्षमताओं को बढ़ाता है।

कैसे शुरू हुआ तनाव?

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की शुरुआत पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हुई। दरअसल आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हमला कर दिया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और पाकिस्तान और पीओके के अंदर 9 जगहों पर आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया और भारत के खिलाफ हमले करने लगा। लेकिन भारत ने पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया। अपनी बेइज्जती देख पाकिस्तान और चिढ़ गया और उसके बाद से लगातार भारत पर ड्रोन, मिसाइल और जेट्स से हमले कर रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

ये भी पढ़ें-

ना ही S400, ना ही ब्रह्मोस मिसाइल हुआ तबाह, पाकिस्तान चला रहा प्रोपोगेंडा, सबकुछ है सुरक्षित

भारत ने 6 पाकिस्तानी एयरबेस को किया तबाह, S-400 एयर डिफेंस सिस्टम सुरक्षित

Latest India News