A
Hindi News भारत राष्ट्रीय भारतीय नौसेना ने फिर दिखाया दम, एंटी-शिप फायरिंग का वीडियो देख पतली हो जाएगी पाकिस्तान की हालत

भारतीय नौसेना ने फिर दिखाया दम, एंटी-शिप फायरिंग का वीडियो देख पतली हो जाएगी पाकिस्तान की हालत

भारतीय नौसेना के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मिसाइल लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दिशा बदलती है और उसे खत्म करने के बाद समुंदर में समा जाती है। भारतीय नौसेना ने ऐसी कई एंटी-शिप फायरिंग की।

anti ship firing- India TV Hindi Image Source : INDIA TV एंटी शिप फायरिंग

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनातनी के बीच भारतीय नौसेना ने एंटी-शिप फायरिंग का वीडियो शेयर किया है। भारतीय नौसेना ने अभ्यास के लिए कई एंटी-शिप फायरिंग की हैं, जिनके वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाज से लॉन्च होने के बाद मिसाइल लक्ष्य की पहचान करती है और उसकी तरफ बढ़ती है। मिसाइल जिल चीज का पीछा कर रही है, वह अपनी दिशा बदलती है तो मिसाइल की भी दिशा बदल जाती है। अंत में मिसाइल अपने लक्ष्य को खत्म करने के बाद ही महासागर के पानी में गिरती है।

भारतीय नौसेना के ये वीडियो पाकिस्तान की हालत पतली करने के लिए काफी हैं। इन वीडियो को शेयर करते हुए भारतीय नौसेना की तरफ से बताया गया कि भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की।

पूरी तरह तैयार है इंडियन नेवी

एंटी-शिप फायरिंग के वीडियो शेयर करते हुए यह भी लिखा गया कि भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए युद्ध के लिए तैयार है। भारतीय नौसेना भरोसेमंद है और भविष्य में किसी भी तरह की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। भारतीय नौसेना के जिन जहाजों ने एंटी शिप फायरिंगह का अभ्यास किया है, वे सभी जहाज अरब सागर में तैनात हैं। भारत के गुजरात और पाकिस्तान के कराची की सीमा अरब सागर से ही लगती है।

भारत और पाकिस्तान के बीच ताकत दिखाने की होड़

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान को लेकर कई कड़े फैसले लिए हैं। इसके बाद से दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि दोनों देशों की सेनाएं शक्ति प्रदर्शन कर रही हैं।

Latest India News