1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पापियों के विनाश के लिए तैयार है इंडियन नेवी, याचना नहीं, अब रण होगा... पाकिस्तान को दी साफ चेतावनी, देखें VIDEO

पापियों के विनाश के लिए तैयार है इंडियन नेवी, याचना नहीं, अब रण होगा... पाकिस्तान को दी साफ चेतावनी, देखें VIDEO

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर चलाकर ले लिया है। वहीं, अब इंडियन नेवी ने दुश्मन देश पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी है।

इंडियन नेवी ने शेयर किया वीडियो- India TV Hindi
Image Source : X/INDIANNAVYMEDIA इंडियन नेवी ने शेयर किया वीडियो

इंडियन आर्मी के साथ ही भारतीय नौसेना (Indian Navy)  ने भी वीडियो जारी कर पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है। इंडियन नेवी ने वीडियो जारी कर समंदर के वॉरशिप का जबरदस्त एक्शन दिखाया है। भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। इस बीच, इंडियन नेवी ने दुश्मन देश पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि याचना नहीं, अब रण होगा....

गीता का लिखा श्लोक

नौसेना भारत की रक्षा में हमेशा मुस्तैद है। हर खतरे को मिटाने में सक्षम है। नेवी ने वीडियो के कैप्शन में गीता का श्लोक भी लिखा है। परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्... इसका हिंदी में अर्थ है, साधुओं (भक्तों) की रक्षा के लिए और दुष्टों (पापियों) के विनाश के लिए।

देश की रक्षा और दुष्टों के विनाश के लिए इंडियन नेवी हमेशा तैयार

इंडियन नेवी के लिहाज से पाकिस्तान को साफ संदेश दिया गया है कि देश की रक्षा और दुष्टों के विनाश के लिए भारतीय नौसेना हमेशा तैयार है। वह मोदी सरकार के एक इशारे पर पाकिस्तान के कई ठिकानों को तबाह कर सकती है। 

याचना नहीं, अब रण होगा...

इंडियन नेवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो अपलोड करते हुए लिखा, साहस और कर्तव्य को अपना मार्गदर्शक मानते हुए, भारतीय नौसेना शांति सुनिश्चित करने और सभी खतरों को नष्ट करने के लिए तैयार है। इंडियन नेवी ने अपने इस वीडियो में राष्ट्र कवि दिनकर की एक कविता याचना नहीं, अब रण होगा.... की पंक्तियां भी लिखी हैं।


हित-वचन नहीं तूने माना, 
मैत्री का मूल्य न पहचाना, 
तो ले, मैं भी अब जाता हूँ, 
अन्तिम संकल्प सुनाता हूँ। 
याचना नहीं, अब रण होगा, 
जीवन-जय या कि मरण होगा। 
टकरायेंगे नक्षत्र-निकर, 
बरसेगी भू पर वह्नि प्रखर,
फण शेषनाग का डोलेगा, 
विकराल काल मुँह खोलेगा। 
रण ऐसा होगा, 
फिर कभी नहीं जैसा होगा। 

Latest India News