1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian Railway : उत्तर बिहार से पंजाब जानेवाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, दो जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी

Indian Railway : उत्तर बिहार से पंजाब जानेवाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, दो जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी

Indian Railway : पहली ट्रेन मुजफ्फरपुर के रास्ते सहरसा और अमृतसर के बीच चलेगी। जबकि दूसरी ट्रेन शाहपुर पटोरी के रास्ते पूर्णिया के बनमंखी और अमृतसर के बीच चलेगी।

Indian Railway- India TV Hindi
Image Source : PTI Indian Railway

Highlights

  • सप्ताह में एक दिन चलेगी अमृतसर- सहरसा एक्सप्रेस
  • सहरसा से शाम 4.55 बजे खुलेगी ट्रेन
  • अमृतसर से दोपहर 1.25 बजे रवाना होगी ट्रेन

Indian Railway : उत्तर बिहार से पंजाब की ओर जानेवाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। इन यात्रियों की सुविधा के लिए  रेलवे दो जोड़ी ट्रेनें चलाएगी। दोनों ट्रेनें नियमित तौर पर चलेंगी। पहली ट्रेन मुजफ्फरपुर के रास्ते सहरसा और अमृतसर के बीच चलेगी। जबकि दूसरी ट्रेन शाहपुर पटोरी के रास्ते पूर्णिया के बनमंखी और अमृतसर के बीच चलेगी।

सप्ताह में एक दिन चलेगी अमृतसर- सहरसा एक्सप्रेस 

रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 14604/ 4603 अमृतसर- सहरसा एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलेगी। यह ट्रेन तीन अगस्त से अमृतसर से हर बुधवार को चलेगी। वहीं, पांच अगस्त से सहरसा से हर शुक्रवार को इस ट्रेन का परिचालन होगा। 

सहरसा से शाम 4.55 बजे खुलेगी ट्रेन

सहरसा से अमृतसर की ओर रवाना होनेवाली ट्रेन संख्या 14603 सहरसा से शाम 4.55 बजे खुलेगी। यह ट्रेन खगड़िया होते हुए रात 8.20 बजे समस्तीपुर, रात 9.20 बजे मुजफ्फरपुर और रात सवा दस बजे हाजीपुर पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन छपरा, सीवान, देवरिया, गोरखपुर, बरेली, अंबाला और लुधियाना के रास्ते तीसरे रोज रात 2.40 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

अमृतसर से दोपहर 1.25 बजे रवाना होगी ट्रेन

वहीं अमृतसर से ट्रेन संख्या 14604  दोपहर 1.25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दूसरे दिन दोपहर 3.10 बजे मुजफ्फरपुर, 4.25 बजे समस्तीपु और देर शाम 7.50 बजे सहरसा पहुंचेगी। माना जा रहा है कि इस ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

किसान रेल सेवा : रेलवे ने अब तक 2359 ट्रेन का संचालन किया 

सरकार ने शुक्रवार को संसद में कहा कि रेलवे ने 2020 में किसान रेल सेवा शुरू होने के बाद इस प्रकार की 2359 ट्रेन का संचालन किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सात अगस्त 2020 को किसान रेल सेवाओं के शुरू होने के बाद 30 जून 2022 तक रेलवे ने करीब 2359 ऐसी ट्रेन का संचालन किया। 

7.9 लाख टन वस्तुओं की ढुलाई 

उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान शीघ्र खराब होने वाली करीब 7.9 लाख टन वस्तुओं की ढुलाई की गई। उन्होंने कहा कि 2020-21 में 455 ऐसी ट्रेन सेवाओं का संचालन किया गया जबकि 2021-22 में 1841 और 2022-23 में 30 जून तक 63 सेवाओं का संचालन किया गया। रेल मंत्री ने कहा कि जोनल रेलवे को किसान रेल सेवाओं के माल की चोरी या इन सेवाओं के जरिए गंतव्य स्थान पर क्षतिग्रस्त माल पहुंचने के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। 

Latest India News