A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत का हमला, पहलगाम में मारे गए संजय लेले के बेटे ने दिया बयान

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत का हमला, पहलगाम में मारे गए संजय लेले के बेटे ने दिया बयान

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोषों की मौत हो गई थी। इस हमले में महाराष्ट्र के रहने वाले संजय लेले की मौत हो गई थी। लेकिन भारत द्वारा पाकिस्तान पर हमला किए जाने के बाद अब उनके बेटे ने बयान दिया है।

Indias attack on terrorist hideouts in Pakistan Sanjay Leles son who was killed in Pahalgam gave a s- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV संजय लेले के बेटे हर्षल लेले

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के जवाब में आज भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर हमला मिसाइल से हमला किया। इस हमले में 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इस बीच पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों ने इस हमले के बाद खुशी जाहिर की है। वहीं इस हमले में मारे गए मृतक संजय लेले के बेटे हर्षल लेले ने बयान देते हुए कहा, 'मैंने कल रात को ये देखा था। मेरे दोस्त ने मुझे फोन करके बताया था। मुझे लाइव देखने को मिला जो कुछ हुआ है। मेरे पिता जी को और मेरे दोनों मां-बाप को और जो लोग मारे गए हैं उन्हें ये देखकर शांति मिली होगी।'

क्या बोले पीड़ित के परिजन

हर्षल लेले ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि सिर्फ इतने ही लोगों को नहीं बल्कि और लोगों को खोजकर मार डालना चाहिए। मैं सहमत भारत सरकार ने जो फैसला लिया है। कल भारत सरकार ने प्रेस रीलीज जारी की थी। भारत सरकार ने कहा था कि यह सिर्फ एक हमला नहीं है, ये शुरुआत है। मैं चाहता हूं सभी आतंकवादियों का खात्मा हो जाए। अभी सिर्फ 9 मिसाइल दागे गए हैं। ये आंकड़ा हजार के ऊपर जाना चाहिए। आतंकवादियों को मारने का खत्म करने का सिलसिला यही नहीं रुकना चाहिए।' बता दें कि पहलगाम हमले में जिन 26 लोगों की मौत हुई थी, उसमें संजय लेले की भी मौत हो गई थी।

भारत का आतंकी ठिकानों पर हमला

बता दें कि 6 और 7 मई की दरम्यानी रात भारत की तीनों सेनाओं पाकिस्तान में छिपे आतंकवादी ठिकानों पर जोरदार हमला किया। ये मिसाइल राफेल विमान से दागे गए थे। बता दें कि इस हमले में 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी और अजीत डोवल इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। इस हमले के बाद से दुनियाभर के देशों के राष्ट्राध्यक्षों द्वारा बयान दिया जा रहा है। वहीं भारत में अलग-अलग दलों के नेताओं ने भारत सरकार और भारतीय सेना के इस फैसले का स्वागत किया है।  

Latest India News