International Yoga Day 2026: कोलकाता में 35000 लोगों के साथ पीएम मोदी ने किया योग, कहा- 'इसे जीवन का हिस्सा बनाएं'
International Yoga Day 2026: पीएम मोदी कोलकाता में 35 हजार लोगों के साथ 45 मिनट तक योग किया। उन्होंने योग को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम योगदान दिया है।

दुनिया आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। इस मौके पर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में करोड़ों लोग योग कर रहे हैं। पीएम मोदी भी कोलकाता के रेड रोड पर योग समारोह में शामिल हुए। उन्होंने 35 हजार लोगों के साथ योग किया। इस दौरान प्राणायाम से लेकर मेडिटिशन तक के जरिए उन्होंने निरोग दुनिया का संदेश दिया। पीएम मोदी हर साल योग दिवस के मौके पर खुद लोगों के बीच जाकर योग करते हैं। कोलकाता में आयोजित समारोह में पैंतीस हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। पीएम मोदी का योग सेशन करीब पैंतालीस मिनट का रहा। इसकी शुरुआत प्रणायाम से हुई और सेशन के आखिरी हिस्से में मेडिटेशन किया गया।
योग दिवस पर द्रास में हिमालय के बर्फीले शिखर से बंगाल की खाड़ी में सबमरीन के अंदर सेना के जवानों ने योग किया। मुंबई में मुस्लिम समुदाय को लोग भी योग करते नजर आए। वहीं, कोलकाता में ड्रोन के जरिये योग के आसनों की छटा दिखाई गई।
योग दिवस की थीम
2015- सद्भाव और शांति के लिए योग
2016- युवाओं को कनेक्ट करें
2017- स्वास्थ्य के लिए योग
2018- शांति के लिए योग
2019- योगा फॉर हार्ट
2020- घर पर योग, परिवार के साथ योग
2021-कल्याण के लिए योग
2022- मानवता के लिए योग
2023-वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग
2024- स्वयं और समाज के लिये योग
2025-एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग
2026-लंबी-सेहतमंद ज़िंदगी के लिए योग
विजयवाड़ा में बाबा रामदेव कर रहे योग
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में योग किया। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी स्वामी रामदेव के साथ योग किया। योग को दुनिया भर के घर-घर तक पहुंचाने वाले योग गुरु स्वामी रामदेव ने 12वें योग दिवस के मौके पर सभी को योग से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कोलकाता में 10 लाख लोग कर रहे योग
कोलकाता में अलग-अलग हिस्सों में योग दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस तरह से पूरे कोलकाता में आज दस लाख लोग योग करेंगे। हालांकि, आज पूरे पश्चिम बंगाल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की हुई है। कोलकाता में आज 4 जगहों पर रन फॉर योग का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें 10 हजार लोग हिस्सा ले रहे हैं।
Live updates : International Yoga Day 2026
-
June 21, 2026 9:01 AM (IST) Posted by Shakti Singh
योग एनडीआरएफ में डेली रूटीन का हिस्सा
इंटरनेशनल योगा डे पर, एनडीआरएफ के डीजी पीयूष आनंद ने कहा, "एनडीआरएफ के बचावकर्मियों का काम बहुत स्ट्रेसफुल होता है, जिसमें अक्सर आपदाओं में जान बचाना या शवों को निकालना शामिल होता है, जो बहुत परेशान करने वाला हो सकता है। योग उनके डेली रूटीन का हिस्सा है, जो स्ट्रेस कम करने और अगले मिशन के लिए उन्हें तैयार करने में मदद करता है। इस साल, प्रधानमंत्री की देखरेख में आयुष मंत्रालय ने 100 दिन का प्रोग्राम लॉन्च किया और सिर्फ दस दिन पहले, इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। हम सभी योग को अपनाने में मदद कर रहे हैं ताकि इसके फायदे सभी तक पहुंचें।"
-
June 21, 2026 8:31 AM (IST) Posted by Shakti Singh
योग शारीरिक और मानसिक संतुलन के लिए अच्छा- पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "हम सबने इंटरनेशनल योग दिवस मनाया है। पश्चिम बंगाल में, नजारा कमाल का था, लाखों लोग इतनी बड़ी संख्या में आए। हमारे इलाके में भी, समुद्र के किनारे, नॉर्थ मुंबई के लोगों को, आचार्य के साथ योग करने का मौका मिला। मैंने सभी से इसे अपनाने की अपील की है, क्योंकि यह शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा है। पीएम मोदी ने मुझे कोविड के दौरान योग और 'प्राणायाम' करने के लिए हिम्मत दी थी।"
-
June 21, 2026 7:46 AM (IST) Posted by Shakti Singh
सीएम योगी ने झांसी में किया योग
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में योग किया। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। झांसी के किला मैदान में इस मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ यहां सीएम योगी को मंच पर एक पौधा देकर सम्मानित किया गया।
-
June 21, 2026 7:39 AM (IST) Posted by Shakti Singh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय में किया योग
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय के शिलांग में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। इस साल के योग दिवस की थीम है 'हेल्दी एजिंग के लिए योग'। सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और पीएम मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग कर रहे हैं।
-
June 21, 2026 7:37 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग... ये है इस बार की थीम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। इस साल के योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने एक पीएम मोदी के साथ मिलकर योग किया।
-
June 21, 2026 7:11 AM (IST) Posted by Shakti Singh
योग के साथ जिंदगी में आगे बढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री नड्डा
12वें इंटरनेशनल योग दिवस पर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "प्रधानमंत्री ने योग को ग्लोबल लेवल पर लाकर मानवता की बहुत बड़ी सेवा की है और मानवता को एक नई दिशा देने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। यूनाइटेड नेशंस ऑर्गनाइजेशन का इसे योग दिवस बनाने का फैसला इस बात का सबूत है कि योग को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान देकर इसे आम लोगों की जिंदगी में लाया जा सकता है। यह सिर्फ किसी देश का तरीका न रहकर दुनिया का तरीका बने और मानवता के काम आए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम योग दिवस मना रहे हैं। आप सभी भी योग को अपनी जिंदगी में शामिल करें और योग के साथ जिंदगी में आगे बढ़ें।"
-
June 21, 2026 7:02 AM (IST) Posted by Shakti Singh
पीएम मोदी ने लोगों को संकल्प दिलाया
पीएम मोदी ने कहा, "संकल्प लें कि योग को केवल एक दिवस या कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखेंगे। हम योग को अपने जीवन और परिवार का हिस्सा बनाएंगे। इसी दिशा में इस साल योग 365 की स्कीम को आगे बढ़ाया गया है। इसके सतह 100 दिन के ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।"
-
June 21, 2026 7:02 AM (IST) Posted by Shakti Singh
योग दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी-पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि जब हम अपने शरीर को सही तरीके से चलाना सीख लेते हैं तो हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ्य रहता है। योग हमें सिखाता है कि हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। योग दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए एक आवश्यकता भी है।
-
June 21, 2026 6:57 AM (IST) Posted by Shakti Singh
योग ने पूरे विश्व को साथ जोड़ा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि योग ने पूरे विश्व को एक साथ जोड़ने का काम किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शानदार कार्यक्रम के लिए कोलकाता के प्रशासन का आभार भी जताया। इस दौरान उन्होंने इस साल की थीम 'योग फॉर हेल्थी एजिंग' का महत्व समझाते हुए कहा कि यह हर उम्र वर्ग के लोगों के लिए है। उन्होंने गीता का श्लोक याद करते हुए कहा कि संतुलित आहार लेने और योग करने से सभी दुखों का नाश होता है।
-
June 21, 2026 6:52 AM (IST) Posted by Shakti Singh
पीएम मोदी ने दीं अंतररार्ष्टीय योग दिवस की शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 21 जून सबसे बड़ा दिन होता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बंगाल में होना सौभाग्य की बात है। पीएम ने इस मौके पर रवींद्रनाथ टैगोर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि योग किसी एक उम्र के लोगों के लिए नहीं है। यह मानव के जीवन का चेतना के साथ ऊर्जा के साथ एक प्रकाश भी है।
-
June 21, 2026 6:49 AM (IST) Posted by Shakti Singh
हर रोज योग करना जरूरी
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल डॉ. अनुराधा ने कहा, "योग रोज करना चाहिए। इससे हर कोई हेल्दी रह सकता है। बाबा रामदेव को यहां योग करते देखना बहुत सम्मान और गर्व की बात है।" डॉ. अनुराधा इंटरनेशनल योग दिवस 2026 पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुईं और योग किया।
-
June 21, 2026 6:43 AM (IST) Posted by Shakti Singh
पैंगोंग झील के किनारे जवानों ने किया योग
इंटरनेशनल योग दिवस 2026 के मौके पर आईटीबीपी के जवानों ने पैंगोंग झील के किनारे लुकुंग पोस्ट पर एक योग सेशन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हिमवीरों, आर्मी के जवानों, गांव को लोगों और महाबोधि इंस्टीट्यूट के मेंबर्स ने जोश के साथ हिस्सा लिया और हेल्थ, तालमेल और वेल-बीइंग का मैसेज दिया।
-
June 21, 2026 6:34 AM (IST) Posted by Shakti Singh
सीएम योगी झांसी में करेंगे योग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में योग करेंगे। वह झांसी के किला मैदान पहुंच चुके हैं। उन्हें यहां मंच पर एक पौधा देकर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें शामिल होकर बड़ी संख्या में लोग योग करेंगे।
-
June 21, 2026 6:31 AM (IST) Posted by Shakti Singh
इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचे चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 12वें सालाना इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर विजयवाड़ा में लब्बिपेट के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचे। यहां योग गुरु बाबा रामदेव के नेतृत्व में शानदार इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट में हजारों लोग एक साथ योग कर रहे हैं।
-
June 21, 2026 6:27 AM (IST) Posted by Shakti Singh
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बड़ा आयोजन
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में योग गुरु बाबा रामदेव की लीडरशिप में योग किया जा रहा है। लब्बिपेट के इंदिरा गांधी स्टेडियम में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें सीएम चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हुए हैं। इवेंट में 12वां सालाना इंटरनेशनल योगा डे सेलिब्रेशन जोर-शोर से किया जा रहा है।