1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UAE पर ईरान के हमले में 3 भारतीय घायल, PM मोदी ने की घटना की निंदा, बोले- 'नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य'

UAE पर ईरान के हमले में 3 भारतीय घायल, PM मोदी ने की घटना की निंदा, बोले- 'नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य'

ईरान ने UAE पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। इस घटना में 3 भारतीय लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है।

pm modi iran uae- India TV Hindi
Image Source : PTI/AP पीएम मोदी ने यूएई पर हमले की निंदा की। (फाइल फोटो)

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से जंग शुरू होने के आसार नजर आ रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया लेकिन दोनों देश अब तक किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए है। इस बीच ईरान ने एक बार फिर से संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE पर हमला करना शुरू कर दिया है। ईरान ने ड्रोन हमले में यूएई के काफी अहम क्षेत्र फुजैराह में तेल संयंत्र को निशाना बनाया है जिस कारण एक तेल संयंत्र में आग लग गई। ईरान के इस हमले में तीन भारतीय नागरिकों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पूरी घटना की निंदा की है।

क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर के कहा- "संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर हुए हमलों की हम कड़ी निंदा करते हैं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है। भारत संयुक्त अरब अमीरात के साथ पूरी तरह एकजुट है और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है। होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।"

भारतीय दूतावास ने क्या बताया?

दरअसल, सोमवार को ईरान के हमले में यूएई के फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन में आग लग गई। इस हमले में तीन भारतीय नागरिक भी घायल हो गए। UAE में स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि फुजैराह में हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। दूतावास ने कहा, ''हम प्रभावित भारतीय नागरिकों की उचित चिकित्सकीय देखभाल और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।''

फिर शुरू हो सकती है जंग

दूसरी ओर मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से अमेरिका और ईरान के बीच जंग शुरू होने के आसार बढ़ते चले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ईरान की नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी डिस्ट्रॉयर पर मिसाइल दागी है। वहीं, मेरिका ने भी ईरान की 6 छोटी नौकाओं को तबाह करने का दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान के ऊपर दोबारा हमले शुरू करने की संभावना से इनकार नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- ईरान ने UAE पर कर दिया हमला, ड्रोन अटैक के बाद तेल संयंत्र में लगी आग, तीन भारतीय घायल

अब IRGC का नया खेला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नए समुद्री नियंत्रण क्षेत्र की घोषणा की, ईरान ने ट्रंप को दिया बड़ा झटका

 

Latest India News