1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जालंधर में ड्रोन हमले का Fake वीडियो, न करें शेयर, जान लें क्या है सच?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जालंधर में ड्रोन हमले का Fake वीडियो, न करें शेयर, जान लें क्या है सच?

India Pakistan War: जालंधर में ड्रोन हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको वायरल हो रहे इस वीडियो के पूरे सच के बारे में बताते हैं।

फेक वीडियो- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL फेक वीडियो

भारत की सेना की तैयारी पाकिस्तान पर भारी पड़ती जा रही है। भारत के डिफेंस सिस्टम के आगे पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम लगातार फेल हो रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के इस दौर में सोशल मीडिया पर लगातार कुछ ऐसे वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जो फेक हैं या फिर जिनका भारत-पाकिस्तान युद्ध से कोई लेने देना नहीं है। ऐसा ही एक वीडियो ट्विटर पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

फेक वीडियो हुआ वायरल

दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो जालंधर में हुए ड्रोन हमले का है। आपको बता दें कि इस वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है। इसलिए आपको भी जालंधर से ड्रोन हमले के इस फेक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही किसी भी जानकारी के ऊपर भरोसा करने से पहले एक बार फैक्ट्स को जरूर चेक कर लें।

क्या है इस वीडियो का सच? 

पीआईबी ने फैक्ट चेक कर इस वीडियो की सच्चाई का खुलासा किया है। ये वीडियो किसी खेत में लगी आग का है यानी इस वीडियो का भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध से कोई लेना देना नहीं है। ये एक असंबंधित वीडियो है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो में समय शाम 7:39 बजे का है जबकि ड्रोन हमला इसके बाद शुरू हुआ।

जालंधर के डीसी ने दिया स्पष्टीकरण

सोशल मीडिया पर ये फेक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसलिए जालंधर के डीसी ने इसे लेकर स्पष्टीकरण दिया है। जालंधर के डीसी ने लोगों से अपील की है कि वो इस वीडियो को शेयर न करें। उन्होंने बताया कि जालंधर में आज रात कुछ ड्रोन देखे गए, जिन्हें सेना द्वारा निष्क्रिय किया गया। भारतीय सेना पाकिस्तान के हर हमले का मुंह तोड़ जवाब दे रही है।

 

Latest India News