A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में दो जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में दो जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

फिलहाल मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हुई है और न ही यह पता चला है कि वह किस समूह से जुड़ा हुआ था।

Jammu Kashmir Encounter- India TV Hindi
Image Source : PTI Jammu Kashmir Encounter

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है जबकि सेना के दो जवानों के शहीद होने की खबर है।यह मुठभेड़ चेरमार्ग जैनापोरा इलाके में हुई।

एक खुफिया सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की और आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसी ही सुरक्षाबलों की टीम उस जगह पर पहुंची जहां आतंकी छिपे हुए थे, गोलीबारी शुरू हो गई।

सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया और दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। वहीं सेना के दो जवानों के शहीद होने की खबर है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हुई है और न ही यह पता चला है कि वह किस समूह से जुड़ा हुआ था।

 

Latest India News