A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को किया ढेर

खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

Kashmir Encounter- India TV Hindi
Image Source : ANI Kashmir Encounter

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के अमशीपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के परिणामस्वरूप यह तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया और जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Latest India News