Pahalgam attack: रक्षा मंत्री के साथ आर्मी चीफ की मुलाकात, उपेंद्र द्विवेदी ने पूरी स्थिति का ब्यौरा दिया
भारत ने तय कर लिया है कि सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान को नहीं मिलेगा। इससे पाकिस्तानी नेता परेशान हो गए हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि दोनों देश इस मसले को सुलझा लेंगे।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और तेज कर दी है। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने जल शक्ति मंत्री के साथ बैठक करने के बाद तय किया है कि सिंधु नदी का एक बूंद पानी पाकिस्तान नहीं जाएगा। इसके बाद से पाकिस्तान के नेता बौखलाए हुए हैं और बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। वैश्विक स्तर पर अमेरिका सहित सभी बड़े देशों ने कायराना आतंकी हमले की निंदा की है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह उम्मीद भी जताई है कि भारत और पाकिस्तान इस मुद्दे को आपस में सुलझा लेंगे।
भारतीय सेना ने शुक्रवार को एनकाउंटर में एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया था। इसके साथ ही कश्मीर में आतंकियों के घरों की तलाशी के बाद उनमें विस्फोट कर उन्हें उड़ाया जा रहा है। इससे आतंकियों के नेटवर्क पर असर पड़ेगा।
Live updates : Pahalgam Terror Attack Live
-
April 26, 2025 10:17 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
कुलगाम में पुलिस ने 2 संदिग्धों को हथियार सहित पकड़ा
पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में स्थित अदिगम देवसर क्षेत्र में 2 संदिग्धों को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया। सूचना के आधार पर, पुलिस और सुरक्षाबलों ने अदिगम देवसर क्रॉसिंग के पास तलाशी के दौरान 2 व्यक्तियों को पकड़ा। उनके कब्जे से एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, 10 पिस्तौल राउंड, एक ग्रेनेड, एक एके मैगजीन और 10 एके राइफल राउंड बरामद किए गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
April 26, 2025 7:35 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'हमारे जवान किसी भी हमले को रोकने में सक्षम हैं'
जैसलमेर BSF DIG योगेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा, 'पहलगाम की घटना बहुत दुखद घटना है, भारत सरकार ने कठोर कदम उठाए हैं। जहां तक सीमा का सवाल है, सीमाओं की रक्षा करना बीएसएफ की पहली जिम्मेदारी है। सीमाओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, हमारी नजर हर कोने पर है, हमारे जवान किसी भी हमले को रोकने में सक्षम हैं। हम अपनी सभी एजेंसियों के साथ समन्वय में हैं। हम हमेशा 24 घंटे, साल के 365 दिन अलर्ट पर रहते हैं। बीएसएफ की मौजूदगी में सीमा पर कोई नापाक हरकत नहीं कर सकता।'
-
April 26, 2025 6:45 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'इन आतंकवादियों का अंत दहलाने वाला होगा'
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पहलगाम आतंकी हमले पर उत्तर प्रदेश के रामपुर में कहा, 'इन आतंकवादियों का अंत दहलाने वाला होगा और न केवल दहशतगर्दों बल्कि उनके आकाओं का भी अंत दहलाने वाला होगा। उनके द्वारा किए गए जुल्म का अंत करने का समय आ गया है। चाहे वे पाताल में हों, देश के किसी भी कोने में या देश के बाहर भी किसी कोने में हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए POK को भारत का हिस्सा बनाने का समय आ गया है। POK अमृतकाल में ही भारत का हिस्सा बनेगा, न केवल भारत के लोग बल्कि POK में यातनाएं झेल रहे लोग भी यही चाहते हैं।'
-
April 26, 2025 6:27 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
64 आतंकवादी सहयोगियों के ठिकानों पर की कई छापेमारी
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) और आतंकवादी सहयोगियों के ठिकानों पर श्रीनगर शहर के विभिन्न हिस्सों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। ये छापेमारी उन मामलों की जांच के सिलसिले में की गई जो गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि आतंकवाद के इकोसिस्टम को समाप्त करने के अपने लगातार प्रयासों के तहत श्रीनगर पुलिस ने शहर के कोने-कोने में OGWs और आतंकवादी सहयोगियों के आवासों पर तलाशी अभियान चलाया, जो UAPA के तहत दर्ज मामलों में संलिप्त हैं। (रिपोर्ट: मंजूर मीर)
-
April 26, 2025 3:50 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
कुलगाम के गुड्डुर इलाके में हुई गोलीबारी
कुलगाम के गुड्डर इलाके में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध गोलीबारी हुई है। अभी तक आतंकवादियों के साथ कोई संपर्क स्थापित नहीं हुआ है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
-
April 26, 2025 2:01 PM (IST) Posted by Shakti Singh
रक्षा मंत्री के साथ आर्मी चीफ की मुलाकात
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी रक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री को अभी के हालात और जम्मू कश्मीर की पूरी स्थिति का ब्यौरा दिया। ऐसे में लाइन ऑफ़ कंट्रोल से लेकर आतंकियों की संख्या को लेकर पूरी जानकारी रक्षा मंत्री को दी जा रही है।
-
April 26, 2025 12:31 PM (IST) Posted by Shakti Singh
राजस्थान बॉर्डर पर पाकिस्तान ने सेना बढ़ाई
राजस्थान से सटे भारत पाक सरहद पर पाकिस्तान ने अपनी फोर्स बढ़ा दी है। पाकिस्तान ने नए कैमरे लगाए हैं, ताकि बीएसएफ की एक्टिविटी पर निगरानी करे। सर्वेलेंस एक्टिविटी बहुत बढ़ा दी है। बहावलपुर में भी जैश ए मोहम्मद के हेडक्वार्टर पर हलचल बढ़ी है। सबसे नए निर्माण सिंध में किए हैं। सिंध में बड़ी तादाद में छिपा के फोर्स तैनात की गई है।
-
April 26, 2025 11:47 AM (IST) Posted by Shakti Singh
जैसलमेर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई
जैसलमेर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब जैसलमेर बॉर्डर की निगरानी 24 घंटे की जा रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी बढ़ गई है। इसके बाद बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
-
April 26, 2025 10:07 AM (IST) Posted by Shakti Singh
पाकिस्तान का समर्थन करने वाला गिरफ्तार
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर बताया, "करीमगंज पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सैकुट गांव के कबीर अहमद के बेटे मोहम्मद मुस्ताक अहमद उर्फ साहेल को फेसबुक पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' पोस्ट करने के लिए कल रात गिरफ्तार किया गया।"
-
April 26, 2025 9:10 AM (IST) Posted by Shakti Singh
पाकिस्तान ने 28 ट्रक सामान सीमा पर पहुंचाया
पाकिस्तान ने नीलम वैली की तरफ 28 ट्रक हैवी लोड के साथ अलग-अलग पाकिस्तानी पोस्ट पहुंचाया है। पाकिस्तानी रेंजर्स की वर्दी पहनकर इस समय पाकिस्तानी आर्मी के जवान तैनात हैं। पाकिस्तान आर्मी ने कल देर रात लीपा वैली में काफी फायरिंग की। कयास लगाए जा रहे हैं कि आतंकियों की घुसपैठ के लिए ऐसा किया जा रहा है। यह भी संभावना है कि पाकिस्तान अपने सर्विलांस इक्विपमेंट आगे लगाना चाहता है, ताकि भारतीय सेना की मोमेंट देख सके।
-
April 26, 2025 9:04 AM (IST) Posted by Shakti Singh
पाकिस्तान लौट रहे नागरिक दुखी
पंजाब से पाकिस्तान वापस लौट रही एक पाकिस्तानी नागरिक ने कहा, "हम एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए 1.5 महीने के वीजा पर यहां आए थे, और 15 दिनों के भीतर वापस लौट रहे हैं। जो कुछ भी हुआ वह गलत था, किसी और ने यह काम किया और हमारे जैसे लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। हम 10 साल बाद यहां आए थे, जिसने भी यह किया वह भाग गया, लेकिन हम इसके परिणाम भुगत रहे हैं।"
-
April 26, 2025 8:15 AM (IST) Posted by Shakti Singh
पीओके को भारत में मिलाएं- रेवंत रेड्डी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाने का समय आ गया है। कैंडल मार्च में शामिल होने के बाद उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दें और पीओके को भारत में मिला दें। यह राजनीति करने का समय नहीं है। हम सब आपके साथ हैं। 140 करोड़ देशवासी आपके साथ हैं।
-
April 26, 2025 7:57 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
आतंकवादियों के तीन घरों को उड़ाया
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा बलों का एक्शन जारी है। सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के तीन घरों को उड़ा दिया। यह कार्रवाई पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में हुई।
-
April 26, 2025 7:49 AM (IST) Posted by Shakti Singh
पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन गोलीबारी की
पाकिस्तानी सेना की तरफ से लगातार दूसरे दिन सीमापर गोलीबारी की गई। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात भी पाकिस्तानी की तरफ से फायरिंग हुई थी, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।
-
April 26, 2025 7:48 AM (IST) Posted by Shakti Singh
सिंधु का पानाी रुकने पर बौखलाए पाकिस्तानी नेता
अमित शाह ने तय किया है कि सिंधु नदी का एक बूंद पानी भी पाकिस्तान नहीं जाएगा। इसके बाद से पाकिस्तानी नेता बौखला गए हैं। इस पर बिलावल भुट्टो ने कहा कि या तो सिंधु में पानी बहेगा या उनका खून बहेगा।
-
April 26, 2025 7:45 AM (IST) Posted by Shakti Singh
अमित शाह बोले- एक बूंद पानी नहीं जाएगा पाकिस्तान
शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ बैठक की है। दोनों नेताओं की बैठक में इस बात पर विस्तार से चर्चा की गई कि एक बूंद पानी भी पाकिस्तान नहीं जाने दिया जाए।
-
April 26, 2025 7:44 AM (IST) Posted by Shakti Singh
चुन-चुन कर आतंकियों ने घर उड़ा रही सेना
भारतीय सेना चुन-चुन कर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और उनके घरों को उड़ा रही है। इससे आतंकियों के करीबी लोगों पर दबाव बन रहा है। इससे आतंकियों को ढूंढ़ निकालने में मदद मिलेगी।
-
April 26, 2025 7:43 AM (IST) Posted by Shakti Singh
डोनाल्ड ट्रंप बोले- यह एक बुरा हमला था
मेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पहलगाम हमने की निंदा की है। उन्होंने बेहद तल्ख लहजे में कहा-'That was a bad one.. व्हाइट हाउस की ओर से जारी ऑडियो मैसेज में ट्रंप ने इस हमले की पुरजोर निंदा की।
विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
-
April 26, 2025 7:40 AM (IST) Posted by Shakti Singh
पहलगाम हमले में अब तक क्या हुआ?
मंगलवार दोपहर पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें 26 लोग मारे गए। इस घटना में चार आतंकी शामिल थे, जिन्हें पाकिस्तान में ट्रेनिंग मिली थी। भारत ने पाकिस्तान का दूतावास बंद किया। पाकिस्तान में भारत का दूतावास बंद किया गया। पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर उन्हें वापस जाने के लिए कहा गया। सिंधु नदी समझौता खत्म हुआ। सभी बड़े देशों ने आतंकी हमले का विरोध किया और भारत के साथ होने की बात कही। सेना ने एक हजार के करीब लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करना शुरू किया। सर्च ऑपरेशन में तेजी आई। मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया।