1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कारगिल: द्रास इलाके की जामिया मस्जिद में भीषण आग लगी, हुआ भारी नुकसान

कारगिल: द्रास इलाके की जामिया मस्जिद में भीषण आग लगी, हुआ भारी नुकसान

द्रास इलाके की जामिया मस्जिद में आग लग गई है। फोटोज और वीडियोज में दिख रहा है कि आग कितनी भयंकर है और मस्जिद धूं-धूंकर जल रही है। इस आग की वजह से मस्जिद को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।

Kargil Massive fire- India TV Hindi
Image Source : ANI जामिया मस्जिद में भीषण आग लगी

कारगिल:  द्रास इलाके की जामिया मस्जिद में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। सेना, पुलिस और फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह से मस्जिद को भारी नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर इस मस्जिद में लगी इस आग का वीडियो खूब चल रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि मस्जिद धूं-धूंकर जल रही है और उसमें से आग की लपटें निकल रही हैं। आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। 

इस मामले में लोकल लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे हैं। हालांकि अभी तक आग किस वजह से लगी, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खबर लिखे जाने तक किसी की मौत की खबर नहीं है। 

Latest India News