Karnataka News: बेंगलुरू पुलिस ने एक डॉक्टर के खिलाफ 19 वर्षीय छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में FIR दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि अरुंधतिनगर में क्लीनिक चलाने वाले आरोपी डॉक्टर उदेदुल्ला के खिलाफ चंद्रा लेआउट पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है।
आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ बदसलूकी की
युवती 28 सितंबर से तीन दिन के लिए क्लिनिक गई थी और इस दौरान आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ बदसलूकी की। पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने दावा किया कि डॉक्टर ने उसका यौन उत्पीड़न किया और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी।
पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की
मामला तब सामने आया जब लड़की फिर से बीमार हो गई और उसके परिवार वाले उसे उसी क्लिनिक में ले जाने वाले थे। पुलिस ने कहा कि तभी उसने अपनी आपबीती कबूल की। लड़की का भाई डॉक्टर से मिलने के लिए क्लिनिक गया था जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
इससे पहले यूपी में भी हो चुकी है ऐसी घटना
बीते महीने यूपी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से इलाज कराने गई दो महिलाओं ने डॉक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और महिलाओं ने मरीजों की मौजूदगी में ही डॉक्टर को खरी खोटी सुनाई। घटना से प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सीएमओ को अवगत कराया।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेडा निवासी दयावती गत रविवार को अपने देवर के बेटे प्रदीप की पत्नी मोनिका को लेकर प्रसव कराने पीएचसी पहुंची, जहां पर महिला ने रात्रि में बेटे को जन्म दिया। सोमवार को दयावती को बुखार हो गया तो वह अन्य महिला पीतमों के साथ सरकारी पर्ची बनाकर उपचार हेतु डॉक्टर के पास गई। आरोप है कि डॉक्टर ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद महिलाओं ने मरीजों के बीच ही डॉक्टर को खरी खोटी सुनाई। शोर शराबा सुनकर आए स्वास्थ्यकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से मामले को शांत किया। सूचना पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह मौके पर पहुंच गए तथा घटना से सीएमओ को अवगत कराया और सीएमओ के स्तर से ही कार्रवाई होने की बात कही।
Latest India News