1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kerala Assembly Elections Result 2026: केरल में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की जरूरत है? जानें डिटेल्स

Kerala Assembly Elections Result 2026: केरल में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की जरूरत है? जानें डिटेल्स

Kerala Assembly Elections Result 2026: केरल में सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 71 है। प्रदेश में कुल 140 सीटें हैं। किसी भी गठबंधन या पार्टी को सरकार बनाने के लिए हर हाल में 71 सीट की जरुरत पड़ेगी।

केरल में मतदान की तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI केरल में मतदान की तस्वीर

नई दिल्लीः केरल में वोटों की गिनती जारी है। सभी 140 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है। केरल में सरकार बनाने के लिए कुल 140 विधानसभा सीटों में से कम से कम 71 सीटों की ज़रूरत होती है। किसी पार्टी या गठबंधन को सत्ता में आने के लिए 71 सीटें जीतना जरुरी है। राज्य में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। केरल में बीजेपी का भी खाता खुलता दिख रहा है। 

केरल में दस साल से है LDF की सरकार

केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और कांग्रेस के नेतृत्व में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) बारी-बारी से सत्ता में आता रहा है। एकमात्र अपवाद 2021 के चुनाव में LDF अपनी सत्ता बचाने में कामयाब हुई थी। हालांकि इस बार कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF सत्ता में आती दिख रही है। केरल में पिछले 10 साल से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है और पिनाराई विजयन मुख्यमंत्री हैं। केरल ही पूरे देश में ऐसा राज्य है, जहां पर लेफ्ट पार्टियों की सरकार है। 

केरल में हुई थी रिकॉर्ड वोटिंग

केरल में एक चरण में सभी 140 सीटों पर वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में कुल मतदान 79.63% तक मतदान हुए थे। एसआईआर के बाद भारी मतदान से किसको फायदा होगा यह तो दोपहर बाद ही पता चल पाएगा।

 केरल का क्या है एग्जिट पोल

केरल को लेकर लगभग सभी एग्जिट पोल ने सत्ता से एलडीएफ की सत्ता से विदाई और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की जीत की संभावना जताई है। 'एक्सिस माय इंडिया' के एग्जिट पोल में कहा गया है कि यूडीएफ को 78 से 90 सीटें मिल सकती हैं, वहीं एलडीएफ को 49 से 62 सीटें मिलने का अनुमान है। 'पीपुल्स प्लस' ने केरल में यूडीएफ को 75 से 85 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई है। उसका अनुमान है कि माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ को 55 से 65 सीटें ही मिलेंगी और वह सत्ता से बाहर हो जाएगा। 'वोट वाइब' के सर्वे में कहा गया है कि यूडीएफ को 70 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एलडीएफ को 58 से 68 सीटें मिल सकती हैं।

'पीपुल्स इनसाइट' के सर्वेक्षण के अनुसार, यूडीएफ को 66 से 76 सीटें हासिल हो सकती हैं तथा एलडीएफ को 58 से 68 सीटें हासिल होने का अनुमान है। उसने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 10 से 14 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। मैट्रिज के एग्जिट पोल में केरल में सत्तारूढ़ LDF को 60 से 65 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को 70 से 75 सीटें मिलने का अनुमान है। 

Latest India News