A
Hindi News भारत राष्ट्रीय INDvsPAK: मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, जानें किसने किया मैच का विरोध तो किस-किस ने दी बधाई

INDvsPAK: मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, जानें किसने किया मैच का विरोध तो किस-किस ने दी बधाई

एशिया कप के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को मैच खेला गया। ये मैच खेले जाने को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, तो वहीं कुछ लोगों ने टीम की जीत पर बधाई दी है।

भारत ने जीता पाकिस्तान के खिलाफ मैच।- India TV Hindi Image Source : X/BCCI भारत ने जीता पाकिस्तान के खिलाफ मैच।

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में क्रिकेट मैच खेला गया। इस दौरान देशभर में कई लोगों ने मैच का विरोध किया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ऐसे में पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले मैच का विरोध किया गया। इसके अलावा कई लोगों का यह भी मानना था कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत मैच खेलना जरूरी है, ऐसे में यह मैच खेला गया। ऐसे में तमाम लोगों ने भारत की जीत पर टीम को बधाई भी दी है। राजनीतिक दलों और नेताओं की ओर से भी मिले-जुले रिएक्शन सामने आए हैं। आइये जानते हैं कि इस मैच को लेकर किसने क्या कहा है?

यहां देखें राजनीतिक हस्तियों के रिएक्शन-

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "अगर आप किसी से हाथ मिला रहे हैं और वही लोग आपके परिवार के सदस्यों पर हमला कर रहे हैं और उन्हें मार रहे हैं, तो ऐसी तस्वीरें निश्चित रूप से उनकी भावनाओं को आहत कर सकती हैं। खेल खेला जाना था और हमारे खिलाड़ियों ने इसका उतना ही सम्मान किया और उसी भावना के साथ उस खेल को खेला और जीतकर, हमारे खिलाड़ियों ने निश्चित रूप से उन पीड़ितों का सही मायनों में सम्मान किया।"

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, "एशिया कप 2025 में पाकिस्तान पर शानदार जीत के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई। शाबाश, लड़को!" 

संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि हम पहले तो भारत और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच के खिलाफ थे और विरोध भी किया था। बर्क ने कहा आप अगर पाकिस्तान के खिलाफ हैं, तो फिर पाकिस्तान से मैच क्यों? जिसने किया है उसको सजा दीजिए। उस देश से ताल्लुक मत रखिए। मैं तो ये कहूंगा पाकिस्तान से भारत का मैच नहीं होना चाहिए था। उसके खिलाफ है तो खिलाफत करनी चाहिए। राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इस मुद्दों को नहीं उछालना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "जहां तक ​​इस क्रिकेट मैच की बात है, यह भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मैच नहीं है। अगर भारत एशिया कप में नहीं खेलता है, तो भारत बाहर हो जाएगा। ओलंपिक और एशिया कप पाकिस्तान के लिए नहीं हैं; यह पूरी दुनिया के लिए हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं खेला है। पाकिस्तान में कोई द्विपक्षीय मैच नहीं खेला गया है। पाकिस्तान को अलग से आमंत्रित नहीं किया गया है। अगर हम किसी देश से दुश्मनी के कारण ओलंपिक में नहीं जाते हैं, तो नुकसान किसे होगा? इसलिए, इसे समझना होगा। भावना सही है, लेकिन भावना के पीछे तर्कसंगत सोच होनी चाहिए। भारत पाकिस्तान के साथ अलग से कोई द्विपक्षीय मैच नहीं खेल रहा है, लेकिन ओलंपिक, एशियाई खेल, एशियाई चैम्पियनशिप, विश्व कप और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट बहुराष्ट्रीय, बहुपक्षीय हैं, सभी देश एक साथ खेलते हैं, पाकिस्तान और भारत के बीच कोई अलग मैच नहीं है।"

यह भी पढ़ें- 

IND vs PAK: टीम इंडिया ने नहीं मिलाया हाथ तो पाकिस्तान में मच गया बवाल, अब PCB ने उठाया ये बड़ा कदम

IND vs PAK: पाकिस्तानी खिलाड़ियों से क्यों नहीं मिलाया हाथ? जीत के बाद सूर्यकुमार का बड़ा खुलासा

Latest India News