A
Hindi News भारत राष्ट्रीय वनतारा में लियोनेल मेसी ने जानवरों के साथ की मस्ती, उन्हें मिलने वाली वर्ल्ड-क्लास देखभाल को सराहा

वनतारा में लियोनेल मेसी ने जानवरों के साथ की मस्ती, उन्हें मिलने वाली वर्ल्ड-क्लास देखभाल को सराहा

वनतारा में अलग-अलग जगहों से बचाकर लाए गए जानवरों की देखरेख की जाती है। इन जानवरों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं दी जाती हैं। मेसी ने इन सुविधाओं की तारीफ की।

Lionel Messi- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/VANTARA वनतारा में लियोनेल मेसी

स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के बीच वनतारा पहुंचे थे। यहां उन्होंने जानवरों के साथ जमकर मस्ती की। वह वनतारा में जानवरों को मिलने वाली वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से काफी प्रभावित दिखे और इन सुविधाओं की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वनतारा जो करता है, वह सचमुच बहुत सुंदर है। मेसी ने कहा कि वनतारा में जो हो रहा है, वह सही मायने में अर्थपूर्ण है और उसे समर्थन देने के लिए वह दोबारा आएंगे।

वनतारा भ्रमण के दौरान मेसी ने ओकापी, गैंडे, जिराफ और हाथियों को खाना भी खिलाया। वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वनतारा की स्थापना अनंत अंबानी ने की थी। यह पीड़ित जानवरों के बचाव और उन्हें बेहतर सुविधाएं देकर अच्छा जीवन देने के लिए समर्पित है।

मेसी के पास आए जानवर

मेसी ने इंटर मियामी के साथी खिलाड़ियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ वनतारा के विशाल संरक्षण-परिसर का निर्देशित भ्रमण किया। यहां बड़ी बिल्लियों, हाथियों, शाकाहारी जीवों, सांपों और दुनिया भर से रेस्क्यू कर लाए गए कम उम्र के पशुओं का पुनर्वास और देखभाल की जाती है। मेसी ने शेरों, तेंदुओं, बाघों और अन्य लुप्तप्राय प्रजातियों के देखभाल केंद्र में समृद्ध और प्राकृतिक माहौल में फल-फूल रहे जानवरों के साथ समय बिताया। इस दौरान कई जानवर उत्सुकता पूर्वक उनके पास भी आए। 

मल्टी-स्पेशियलिटी वाइल्डलाइफ हॉस्पिटल का दौरा

मेसी ने हर्बिवोर केयर सेंटर और रिपटाइल केयर सेंटर का दौरा किया। यहां पशुओं की विशेष चिकित्सा देखभाल की जाती है, उन्हें अनुकूलित पोषण मिलता है और व्यवहार-आधारित प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां सुव्यवस्थित पशुपालन प्रोटोकॉल के तहत जानवरों की उत्कृष्ट देखरेख भी की जाती है, जो वन्यजीव कल्याण में वनतारा के वैश्विक नेतृत्व को दर्शाती है। यात्रा के दौरान उन्होंने मल्टी-स्पेशियलिटी वाइल्डलाइफ हॉस्पिटल भी देखा, जहां उन्होंने वास्तविक समय में नैदानिक और शल्य-चिकित्सकीय प्रक्रियाओं का अवलोकन किया। वैश्विक दृष्टि से उन्होंने देश में वन्यजीव देखभाल और संरक्षण को आगे बढ़ाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता की भी सराहना की।

दोबारा वनतारा आने का वादा किया

अनाथ और संवेदनशील/कमजोर छोटे जानवरों के लिए समर्पित फॉस्टर केयर सेंटर में मेसी ने उनके संघर्ष और रिहैब की कहानी भी जानी। मेसी के सम्मान में अनंत अंबानी और राधिका अंबानी ने मिलकर एक शेर के शावक का नाम “लियोनेल” रखा। अनंत अंबानी ने वनतारा आने और जानवरों व मानवता के प्रति निस्वार्थ रूप से प्रेरणा देने के लिए मेसी का आभार व्यक्त किया। इसके उत्तर में मेसी ने स्पेनिश में कहा, “वनतारा जो करता है, वह सचमुच बहुत सुंदर है- जानवरों के लिए किया जाने वाला काम, उन्हें मिलने वाली देखभाल, और जिस तरीके से उन्हें बचाकर सुरक्षित रखा जाता है। यह वास्तव में प्रभावशाली है। हमने यहां बहुत अच्छा समय बिताया, पूरे समय खुद को पूरी तरह सहज महसूस किया और यह एक ऐसा अनुभव है जो आपके साथ बना रहता है। इस अर्थपूर्ण कार्य को प्रेरित करने और समर्थन देने के लिए हम निश्चित रूप से फिर से आएंगे।”

यह भी पढ़ें-

वांतारा की विशेष यात्रा पर लियोनेल मेसी ने पवित्र भारतीय परंपराओं और वन्यजीवों के साथ अविस्मरणीय अनुभव साझा किए

मेसी ने GOAT इंडिया टूर के दौरान मिले प्यार के लिए भारत का किया धन्यवाद, पोस्ट किया शानदार VIDEO

 

 

Latest India News