A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लेह में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

लेह में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

लेह में छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है। छात्र आक्रोशित हैं और लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने सीआरपीएफ की एक गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया।

Leh- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT लेह में छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई

लेह: लेह में लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। छात्रों ने बीजेपी दफ्तर के सामने आगजनी की और सीआरपीएफ की एक गाड़ी में आग लगा दी। छात्र, सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर मुखर होकर काम करने वाले सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान छात्र केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और उनमें काफी गुस्सा दिखाई दिया।

Latest India News

Live updates : Leh LIVE_H

  • 4:56 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    लेह में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू

    लेह के डीएम ने जिले में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी है, इसके तहत पांच या अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना प्रतिबंधित है। पूर्वानुमति के बिना कोई भी जुलूस, रैली या मार्च नहीं निकाला जाएगा। कोई भी व्यक्ति ऐसा बयान नहीं देगा जिससे सार्वजनिक शांति भंग होने या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना हो।  धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू; उल्लंघन पर धारा 223 के तहत कार्रवाई होगी।

  • 4:19 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    सोनम वांगचुक ने खत्म की 15 दिन पुरानी भूख हड़ताल

    सोनम वांगचुक ने अपनी 15 दिन की भूख हड़ताल समाप्त की और कहा, मैं लद्दाख के युवाओं से आगजनी और झड़पें रोकने की अपील करता हूं। हम अपना अनशन समाप्त कर रहे हैं, और मैं प्रशासन से भी आग्रह करता हूं कि वह आंसू गैस के गोले न छोड़े। अगर झड़पों में किसी की जान जाती है, तो कोई भी अनशन सफल नहीं होता। 

  • 2:45 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    बीजेपी दफ्तर के सामने आगजनी

    प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी ऑफिस के बाहर भी आगजनी की है। उनमें काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है। 

  • 2:44 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    सीआरपीएफ की गाड़ी को फूंका

    छात्रों के गुस्से का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सीआरपीएफ की गाड़ी में भी आग लगा दी है। वह अपनी मांग को लेकर डटे हुए हैं। 

  • 2:44 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग

    छात्रों द्वारा लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की जा रही है। छात्र बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे हुए हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। 

  • 2:43 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन

    छात्रों का ये प्रदर्शन सोनम वांगचुक के समर्थन में किया जा रहा है। सोनम वांगचुक एक भारतीय इंजीनियर, नवप्रवर्तक, और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह लद्दाख में अपने शैक्षिक और पर्यावरणीय कार्यों के लिए जाने जाते हैं और उनका यहां काफी सम्मान है।

     

  • 2:43 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    लेह में छात्र कर रहे भारी प्रदर्शन, पुलिस से हिंसक झड़प हुई

    लेह में छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है। छात्र  केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।