A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Mahakumbh 2025: महाकुंभ में सनातन बोर्ड बनाने को लेकर चल रही सनातन धर्म संसद

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में सनातन बोर्ड बनाने को लेकर चल रही सनातन धर्म संसद

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में देवकी नंदन ठाकुर के नेतृत्व में सनातन बोर्ड बनाने को लेकर सनातन धर्म संसद शुरू हो गई है।

महाकुंभ में सनातन बोर्ड बनाने को लेकर सनातन धर्म संसद शुरू- India TV Hindi
Image Source : SCREENGRAB महाकुंभ में सनातन बोर्ड बनाने को लेकर सनातन धर्म संसद शुरू

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। इस बीच महाकुंभ में सनातन बोर्ड बनाने को लेकर सनातन धर्म संसद शुरू हो गई है। इसका आयोजन आध्यात्मिक गुरु और मशहूर कथा वाचक ने देवकीनंदन ठाकुर ने किया है। इसका उद्देश्य सनातन बोर्ड की स्थापना करना है। इस कार्यक्रम में कई संत, धर्म गुरु और सनातन धर्म के अगुआ शामिल हुए हैं। इसके आयोजन में हेमा मालिनी भी पहुंची हैं। इसमें शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

इस दौरान बाल योगी अरुण पुरी महाराज ने कहा कि आज ये दिन हमारे लिए निर्णायक होने जा रहा है। उन्होंने कहा, "सनातन हिंदू बोर्ड अधिनियम उस तिथि से लागू होगा जब से केंद्र सरकार राजपत्र में अधिसूचित द्वारा इसकी नियुक्ति करेगा। स्वतंत्र निकाय के रूप में स्थापित किया जाएगा।जो हिंदू मंदिर की संपत्तियों,  निधियों की देखरेख के लिए उत्तरदायी होगा।"

किसे किया जाएगा शामिल 

उन्होंने कहा, "इस बोर्ड में वही सम्मिलित किए जाएंगे जो हिंदुत्व के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होंगे। चारों शंकराचार्य को प्रमुख संरक्षक नियुक्त किया जाएगा।13 अखाड़े के आचार्य सदस्य सम्मिलित किए जाएंगे। प्रमुख मंदिरों के ट्रस्टी प्रधान को इसमें सम्मित किया जाएगा। एक विशेष समति का गठन किया जाएगा। सनातन बोर्ड प्रत्येक मंदिर में पुजारियों की नियुक्ति करेगा। सिख, बौद्ध हमारे अभिन्न अंग, इनको भी सम्मिलित किया जाएगा। वक्फ बोर्ड द्वारा जबरन कब्जा की गई संपत्ति को मुक्त कराया जाएगा। सुरक्षी की दृष्टि से CCTV कैमरे लगवाए जाएंगे।"

"मीडिया क्षेत्र से जिन्होंने हिंदुत्व को आत्मसात किया है, हिंदुत्व को जिया है, हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने में जिनका बहुत अमूल्य सहयोग है, ऐसे अध्यक्षों को भी बतौर सदस्य इसमें शामिल किया जाएगा। सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए लोगों को (एक एक सदस्य) भी इसमें शामिल किया जाएगा।"

धर्म संसद में पहुंचे महामंडलेश्वर, आचार्य, साध्वी, सबका कहना है कि यह चौथी धर्म संसद थी, सनातन बोर्ड सनातन और हिन्दुओ की रक्षा के लिए बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए तमाम सन्तों ने विमर्श किया है और इस बात को सरकार तक पहुंचाकर सनातन बोर्ड बनवाकर रहेंगे।

Latest India News