A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद, 5 घायल

मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद, 5 घायल

बंदूकधारियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिससे असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे। हमले में दो जवान की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए

असम राइफल्स के जवान- India TV Hindi
Image Source : PTI असम राइफल्स के जवान

इंफाल: मणिपुर में एक बार फिर अर्धसैनिक बल को निशाना बनाया गया है। बिष्णुपुर जिले में हथियारबंद लोगों के एक समूह ने शुक्रवार शाम असम राइफल्स के वाहन पर हमला कर दिया। इस घटना में असम राइफल्स के दो जवानों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक जेसीओ भी शामिल है।

नांबोल सबल लेइकाई में हुआ हमला

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब छह बजे हुई। एक अधिकारी ने बताया, “बंदूकधारियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिससे असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे। हमले में 2 जवान की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।”  एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

सफ़ेद वैन में सवार होकर भागे आतंकवादी

एक सीनियर सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जिस जगह पर हमला हुआ वह व्यस्त सड़क थी और उस पर वाहनों की आवाजाही हो रही थी। असम राइफल्स के जवानों के वाहन पर हमला करने के बाद आतंकवादी एक सफ़ेद वैन में सवार होकर भाग निकले। जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए संयम बरता ताकि कोई नागरिक हताहत न हो। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है: वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी

गुवाहाटी स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 19 सितंबर 2025 को शाम लगभग 5:50 बजे, 33 असम राइफल्स के जवानों की एक टुकड़ी अपने पटसोई कंपनी ऑपरेटिंग बेस से नाम्बोल कंपनी ऑपरेटिंग बेस की ओर जा रही थी। मणिपुर के गैर-अधिसूचित क्षेत्र, नाम्बोल सबल लेइकाई में, इस टुकड़ी पर हाईवे पर अज्ञात आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए और 5 घायल हो गए, जिन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। घटना में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

Latest India News