1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर के उग्रवादी संगठन का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार, खुफिया मीटिंग करने आया था, सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच

मणिपुर के उग्रवादी संगठन का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार, खुफिया मीटिंग करने आया था, सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच

मणिपुर के एक उग्रवादी संगठन का मास्टरमाइंड को ज्वाइंट ऑपरेशन में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, ये उग्रवादी खुफिया मीटिंग करने आया था। उससे पूछताछ के बाद भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

manipur militant group leader arrested in delhi- India TV Hindi
Image Source : REPORTER मणिपुर का उग्रवादी दिल्ली में पकड़ा गया।

दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन KCP के लीडर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादी कमांडर का नाम हाओबिजम दिलीप सिंह है। ये उग्रवादी दिल्ली में एक गोपनीय मीटिंग करने आया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, मणिपुर पुलिस और सेंट्रल एजेंसी के जॉइंट ऑपरेशन के बाद इसकी गिरफ्तारी हुई है। वान्टेड उग्रवादी से पूछताछ के बाद हुई हथियार, गोला-बारूद की बड़ी बरामदगी हुई है।

क्या दिल्ली भी टारगेट पर थी?

सुरक्षा एजेंसियों ने देश में और खास मणिपुर में बड़ी तबाही का प्लान फेल कर दिया है। गिरफ्तार किए गए उग्रवादी पर करीब 12 से ज़्यादा UAPA के केस दर्ज हैं। दिल्ली में एक बड़े उग्रवादी लीडर के आने के क्या मायने थे इसको लेकर सेंट्रल एजेंसिया जांच कर रही हैं। इस बात की जांच चल रही है कि क्या दिल्ली भी टारगेट पर थी।

भारी मात्रा में हथिया बरामद

उग्रवादी से पूछताछ के बाद मणिपुर के काकचिंग इलाके से बड़ी बरामदगी हुई है। बरामदगी के दौरान सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान मिला है। इनमें एक AK-56 राइफल, एक Amogh राइफल, एक AI राइफल और स्कोप लगी एक M4 राइफल शामिल है। इसके अलावा INSAS, AK, SLR, M4 और LMG की कई खाली मैगजीन भी बरामद हुई हैं। सुरक्षाबलों ने 51 HE बम, दो पैरा बम, 11 डेटोनेटर और चार लेथोड शेल भी जब्त किए। साथ ही बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए जिनमें Amogh, INSAS, AK, .303 और SLR राइफलों के कुल करीब 2 हजार राउंड शामिल हैं।

इसके अलावा अलग-अलग रंगों के बैग, एक तिरपाल, प्लास्टिक बैग और एक Redmi 13C मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। मोबाइल में Airtel और Jio के सिम कार्ड लगे हुए थे।

ये भी पढ़ें- मणिपुर के तीन जिलों में बंद से जनजीवन प्रभावित, बाजार-स्कूल बंद; सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी बहुत कम आए

मणिपुर के उखरुल में गोलीबारी, 3 की मौत, 5 घायल, कई घर जलाए गए

Latest India News