1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट और गलतियों पर मांगी माफी, META ने PM मोदी का वीडियो हटाने को लेकर कहा 'SORRY'

मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट और गलतियों पर मांगी माफी, META ने PM मोदी का वीडियो हटाने को लेकर कहा 'SORRY'

मेटा के मालिक जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट पर गलती मानते हुए माफी मांगी है। बता दें कि इससे पहले मेटा के अधिकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे। मेटा को माफी मांगने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था।

mark zukerberg meta appologized to pm modi- India TV Hindi
Image Source : ANI मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी।

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने CSAM कंटेंट (बाल यौन शोषण एवं उत्पीड़न सामग्री), डीपफेक कंटेंट और प्लेटफार्म को चलाने में हुए गलतियों/Errors के लिए माफी मांगी है। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने मेटा को साफ तौर पर बता दिया है कि वे 'इंटरमीडियरी' (मध्यस्थ) की परिभाषा के दायरे में नहीं आते हैं। वे खुद तय करते हैं कि कंटेंट किसे मिलेगा। इसलिए, IT एक्ट के तहत मिलने वाली 'सेफ हार्बर' (सुरक्षा) की सुविधा उन पर लागू नहीं होती। मार्क जुकरबर्ग ने माना है कि कुछ खास तरह के कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए काफी पैसे दिए गए थे। उन्होंने इस गलती के लिए माफी मांगी और अफसोस जताया है। इसके अलावा मेटा के अधिकारियों ने पीएम मोदी का वीडियो हटाने को लेकर भी माफी मांगी है।

PM मोदी की पोस्ट हटाने के लिए मांगी माफी

मेटा के अधिकारियों ने PM मोदी की पोस्ट/वीडियो हटाने के लिए भी माफी मांगी है। मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कपलन ने कहा- "मैंने PM मोदी की पोस्ट को रोकने वाली गलती के लिए मेटा की ओर से मंत्री से माफी मांगी।" बता दें कि जोएल कपलन और उनकी टीम ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी।

मेटा को दिया गया था 3 दिन का अल्टीमेटम

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बाल यौन शोषण सामग्री, डीपफेक सामग्री और प्लेटफॉर्म के संचालन में आई खामियों पर माफी मांगी है। संसद की एक स्थायी समिति ने पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को माफी मांगने के लिए तीन दिन का समय दिया था। इसके अलावा संसदीय स्थायी समिति ने उन इंटरमीडियरी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ भी एक्शन की मांग की थी जिन पर बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री और महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक मौजूद होती हैं।

PM मोदी का वीडियो हटाने के बाद मचा था बवाल

आपको बता दें कि बुधवार को मेटा की ग्लोबल टीम ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और IT मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। इससे पहले पीएम मोदी द्वारा पेपर लीक को लेकर युवाओं को संबोधित करते हुए पोस्ट किए गए वीडियो संदेश को फेसबुक से हटाने की घटना के बाद काफी विवाद देखने को मिला था। केंद्र सरकार ने कंपनी के अधिकारियों को तलब भी किया था। मेटा और सरकार के अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में इस महत्वपूर्ण पोस्ट पर की गई गलत कार्रवाई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण एवं उत्पीड़न सामग्री (CSAM) पर प्रभावी रोक में गलती और अन्य नियामकीय मुद्दों पर चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार, मेटा के अधिकारियों को फिर से बुलाया जाएगा।

कैसे हटा था पीएम मोदी का वीडियो?

दरअसल, नीट पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर मंतर पर काफी प्रदर्शन देखने को मिला था। ऐसे में पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था और पेपर लीक के मामलों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और ये 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो बन गया। हालांकि, फेसबुक ने पीएम मोदी के इस वीडियो को हटा दिया जिसके बाद काफी विवाद हुआ। विवाद के बाद मेटा के प्रवक्ता ने कहा था, "वह कंटेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे बहाल कर दिया गया है।"

ये भी पढ़ें- 'PM मोदी से माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग, वरना...', संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम; वीडियो हटाए जाने का है मुद्दा

Meta India के हेड के खिलाफ केस दर्ज, PM मोदी से जुड़े कई मॉर्फ और आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने के मामले में एक्शन

Latest India News