1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में AAP की जीत पर मोदी ने दी बधाई, अरविंद केजरीवाल ने कहा- धन्यवाद सर

पंजाब में AAP की जीत पर मोदी ने दी बधाई, अरविंद केजरीवाल ने कहा- धन्यवाद सर

मोदी ने ट्वीट किया था, पंजाब चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी को मेरी ओर से बधाई। पंजाब के कल्याण के लिए केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का मैं आश्वासन देता हूं। प्रधानमंत्री ने इस ट्वीट के इसी ट्वीट प्रतिक्रिया में केजरीवाल ने जवाब में कहा, धन्यवाद सर।

Arvind Kejriwal and Narendra Modi- India TV Hindi
Image Source : FILE Arvind Kejriwal and Narendra Modi

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया है।पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से बधाई मिलने पर प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया।

दरअसल प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार रात को ट्वीट करके आम आदमी पार्टी को बधाई दी थी। मोदी ने ट्वीट किया था, पंजाब चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी को मेरी ओर से बधाई। पंजाब के कल्याण के लिए केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का मैं आश्वासन देता हूं। प्रधानमंत्री ने इस ट्वीट के इसी ट्वीट प्रतिक्रिया में केजरीवाल ने जवाब में कहा, धन्यवाद सर।

हालांकि इस बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला भी बोल है उन्होंने कहा कि ये प्रजातंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है। केंद्र सरकार चुनाव आयोग पर दबाव बना रही है।

गौरतलब है कि प्रचंड बहुमत हासिल की है। पंजाब के पूरे इतिहास में किसी एक पार्टी की ये सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। इससे पहले 1992 में कांग्रेस ने 87 सीटें जीती थीं लेकिन 2022 में आप की ये जीत सिर्फ नंबर के लिहाज से बड़ी नहीं है बल्कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सुनामी में बड़े-बड़े सियासी दिग्गज धराशायी हो गए। मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीट से चुनाव हार गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू भी अपनी सीट नहीं बचा पाए तो दो पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल को भी हार का सामना करना पड़ा।

इनपुट-आईएएनएस

इनपुट-भाषा

Latest India News