1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 1 जून से 13 जुलाई तक की मॉनसून रिपोर्ट... जानिए किन राज्यों में हुई बहुत कम बारिश और कहां हुई रिकॉर्डतोड़ बरसात; देखें पूरी लिस्ट

1 जून से 13 जुलाई तक की मॉनसून रिपोर्ट... जानिए किन राज्यों में हुई बहुत कम बारिश और कहां हुई रिकॉर्डतोड़ बरसात; देखें पूरी लिस्ट

मौसम विभाग ने आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि इस महीने देश के ज्यादातर हिस्सों में वर्षा सामान्य से कम रही है। मणिपुर में नॉर्मल से 73 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई। वहीं, मेघालय में 54 प्रतिशत कम बारिश हुई।

Mansoon Report- India TV Hindi
Image Source : PTI मॉनसून रिपोर्ट

भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहले पखवाड़े में 1 जून से 13 जुलाई तक कई बड़े राज्यों में बारिश काफी कम हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा सामान्य से कम रही है, जबकि कुछ राज्यों में स्थिति बेहद चिंताजनक है।

मणिपुर में हुई सबसे कम बारिश

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, मणिपुर में सबसे कम बारिश हुई है, जहां नॉर्मल से 73 प्रतिशत कम बारिश हुई। मेघालय में 54 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में 50-50 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं, बिहार में 44 प्रतिशत और झारखंड में 43 प्रतिशत की कमी रही। असम में 34 प्रतिशत कम बारिश हुई, जबकि गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में भी 25 से 33 प्रतिशत तक बारिश की कमी देखी गई।

लद्दाख में मॉनसून ने मचाई धूम 

वहीं, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में जमकर बारिश हुई। लद्दाख में नॉर्मल से 71 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 28 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। दिल्ली में 15 प्रतिशत, सिक्किम में 16 प्रतिशत और तमिलनाडु में भी 16 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। ओडिशा में सामान्य से 4 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई।

यहां देखें पूरी लिस्ट

राज्य/UT का नाम नॉर्मल रेंज (mm में) कितनी हुई बारिश (mm में) कितनी ज्यादा, कितनी कम हुई बारिश
लद्दाख 7.6 13 71%
जम्मू-कश्मीर 140.1 119.4 -15%
हिमाचल प्रदेश 195.6 191.9 -2%
पंजाब 117.8 85.4 -28%
हरियाणा 112.8 102.9 -9%
राजस्थान 107.3 102.8 -4%
दिल्ली 134.6 154.8 15%
उत्तर प्रदेश 199.7 162.4 -19%
बिहार 313.1 176.6 -44%
पश्चिम बंगाल 465.6 461.4 -1%
सिक्किम 641.7 745.9 16%
असम 619.1 407.1 -34%
अरुणाचल प्रदेश 692 345.2 -50%
नागालैंड 390.5 195.3 -50%
मणिपुर 416.4 113.8 -73%
मिजोरम 595 519.5 -13%
त्रिपुरा 579.2 570.8 -1%
मेघालय 1144.8 530.5 -54%
झारखंड 313.1 181.2 -43%
ओडिशा 334.4 347.7 4%
छत्तीसगढ़ 332.9 252.9 -24%
मध्य प्रदेश 250.1 242.3 -3%
गुजरात 209.2 162.4 -22%
महाराष्ट्र 340.7 322.2 -5%
गोवा 1355.3 901.4 -33%
आंध्र प्रदेश 143 107.5 -25%
तेलंगाना 214.4 157.8 -26%
कर्नाटक 300.7 227.7 -24%
केरल 933.6 662.1 -29%
तमिलनाडु 76 87.9 16%
अंडमान निकोबार 575.2 735.6 28%
लक्षद्वीप 464.6 372 -20%

डेटा स्रोत: IMD

ये भी पढ़ें-

करोड़ों के मालिक प्रशांत किशोर के सामने BJP के नीरज कुमार, जिनके पास न घर है न गाड़ी; बांकीपुर का दिलचस्प मुकाबला

राजस्थान में 2 महीने में डिलीवरी के बाद 18 महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य मंत्री बोले- "मौतों का पैटर्न हैरान करने वाला"; जांच के आदेश

Latest India News