1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 1 दिन में 18 लाख से अधिक महिलाओं ने की बस में FREE यात्रा, इस राज्य में बन गया अनोखा रिकॉर्ड

1 दिन में 18 लाख से अधिक महिलाओं ने की बस में FREE यात्रा, इस राज्य में बन गया अनोखा रिकॉर्ड

फ्री में बस की यात्रा करने के लिए महिलाओं के बीच होड़ मच रही है। चार दिन में कुल 47 लाख महिलाओं ने फ्री में बस की यात्रा करने का लाभ उठाया है। राज्य की ज्यादातर महिलाएं सार्वजनिक वाहन में बस का ही प्रयोग करना चाहती हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

हर कोई फ्री में यात्रा करना चाहता है। महिलाओं के लिए बस में फ्री में यात्रा करने के लिए कई राज्यों ने ये सुविधा दे रखी है। आंध्र प्रदेश में हाल में शुरू की गई स्त्री शक्ति योजना के तहत सोमवार को 18 लाख से अधिक महिलाओं ने बस में फ्री में यात्रा का लाभ उठाया है। एक तरह का ये अनोखा रिकॉर्ड है।

सीएम ने चुनाव में किया था वादा

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने 2024 के चुनाव से पहले महिलाओं के लिए बस में नि:शुल्क यात्रा योजना का वादा किया था। सीएम नायडू ने अपने राज्य की महिलाओं के लिए ये वादा पूरा कर दिया है।

स्वतंत्रता दिवस के दिन योजना की हुई शुरुआत

सोमवार देर रात एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘अकेले सोमवार को 18 लाख से अधिक महिलाओं ने फ्री में बस यात्रा का लाभ उठाया।’ स्वतंत्रता दिवस के दिन इस योजना की शुरुआत के बाद से सोमवार पहला कार्य दिवस था। 

चार दिनों में 47 लाख महिलाओं को मिला लाभ

योजना की शुरुआत के बाद से केवल चार दिनों में राज्यभर में 47 लाख महिलाओं को लाभ हुआ है। मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि महिला यात्री अपनी खुशी साझा कर रही हैं। मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है कि वे इस योजना के माध्यम से हर दिन बचत कर रही हैं। (भाषा के इनपुट के साथ)

Latest India News