1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत लाया जा रहा है मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा

भारत लाया जा रहा है मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को भारत लाया जा रहा है। कुख्यात गैंगस्टर गैंगस्टर साहिल चौहान NIA का भी वांटेड है और विदेशी धरती से कई कांट्रेक्ट किलिंग करवाने का आरोपी है।

Most wanted gangster Sahil Chauhan- India TV Hindi
Image Source : REPORTER मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान।

भारत ने कानून एजेंसियों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान भारत लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, साहिल चौहान को थाईलैंड से डिपोर्ट कर के भारत लाया जा रहा है। वह शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही साहिल चौहान को हरियाणा एसटीएफ अपनी कस्टडी में लेगी। 

कौन है साहिल चौहान?

आपको बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर साहिल चौहान केंद्रीय एजेंसी NIA का भी वांटेड है। साहिल चौहान आरोपी हरियाणा की जेल में बन्द कौशल चौधरी गैंग का गैंगस्टर है। उसके ऊपर विदेशी धरती से कई कांट्रेक्ट किलिंग करवाने का आरोप है। हाल ही में सेंट्रल एजेंसियों और हरियाणा पुलिस ने साहिल चौहान  को विदेश में गिरफ्तार करवाया था। अब उसे विदेश से डिपोर्ट करवाकर दिल्ली एयरपोर्ट लाया जा रहा है।

कई गंभीर अपराध को अंजाम देने का आरोप

गैंगस्टर साहिल चौहान लंबे समय से फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार, वह थाईलैंड में छिपा हुआ था जहां से पकड़ कर उसे वापस भारत लाया जा रहा है। साहिल पर विदेश से कई गंभीर अपराध को अंजाम देने का आरोप है। आपको बता दें कि बीते कुछ समय से भारत की एजेंसियों विभिन्न देशों से कई मोस्ट वांटेड अपराधियों को डिपोर्ट किया है। अब इस लिस्ट में साहिल चौहान का नाम भी जुड़ने जा रहा है।

ये भी पढ़ें- ग्रेनेड अटैक से देश को दहलाने की साजिश नाकाम! स्पेशल सेल ने पकड़े ISI और बब्बर खालसा से जुड़े 11 संदिग्ध

'ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सिविक सेंस अपनाएं', जानें हाईकोर्ट ने किसके लिए की इतनी सख्त टिप्पणी

Latest India News