A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चांद पर भारत का कदम, आज मनाया जा रहा है नेशनल स्पेस डे, जानें क्या हैं इसके मायने?

चांद पर भारत का कदम, आज मनाया जा रहा है नेशनल स्पेस डे, जानें क्या हैं इसके मायने?

देश में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है। इस बार दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है। आइये जानते हैं कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस क्यों मनाते हैं और इसे मनाने का उद्देश्य क्या है?

आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस।- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस।

National Space Day: भारत के वैज्ञानिक लगातार स्पेस के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। भारत में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है। दो साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की थी। यह दूसरी बार है जब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है, इससे पहले पिछली बार 23 अगस्त को पहली बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया था। 

क्यों मनाया जा रहा है राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस?

दरअसल, आज ही के दिन 23 अगस्त 2023 में भारत ने चंद्रयान-3 की चांद के सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराई थी। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बना था। इसके अलावा चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश भारत बना। पीएम मोदी ने इस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। 

क्या है इस बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम?

इस बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम 'आर्यभट्ट से गगनयान: प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाएं' रखी गई है। इस बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देशभर के तमाम स्कूलों में बच्चों को भारत के विभिन्न स्पेश मिशन के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा इसका मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया है।

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस?

दरअसल, भारत के वैज्ञानिक लगातार स्पेस के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। अगली पीढ़ी को विज्ञान, टेक्नोलॉजी और नवाचार के प्रति उत्साहित करना और भारत के स्पेस मिशन के बारे में युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाना बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ बच्चों में स्पेस के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी बल्कि वह ऐसे मिशन में योगदान देने के लिए आगे भी आएंगे।

गहरे अंतरिक्ष में झांकने का समय: PM मोदी

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर घोषणा की कि भारत भविष्य के मिशनों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों का एक समूह बनाने की तैयारी कर रहा है और उन्होंने युवाओं से इस समूह का हिस्सा बनने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘‘हम चंद्रमा और मंगल तक पहुंच चुके हैं। अब हमें गहरे अंतरिक्ष में झांकना है, जहां मानवता के भविष्य के लिए लाभकारी कई रहस्य छिपे हुए हैं।’’ 

Latest India News