A
Hindi News भारत राष्ट्रीय संसद भवन में NDA सांसदों की बैठक में बोले पीएम मोदी, कहा- कुछ लोग टैरिफ के फैसले से टूट पड़े थे

संसद भवन में NDA सांसदों की बैठक में बोले पीएम मोदी, कहा- कुछ लोग टैरिफ के फैसले से टूट पड़े थे

संसद भवन में आज एनडीए सांसदों की बैठक हुई, जिसे पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस बैठक में बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

PM Modi- India TV Hindi Image Source : ANI पीएम मोदी NDA सांसदों की बैठक में पहुंचे

नई दिल्ली: संसद भवन में आज एनडीए सांसदों की बैठक हुई, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए। इस बैठक में उन्हें सम्मानित किया गया और उन्होंने सांसदों को संबोधित भी किया। 

संसद परिसर में चल रही एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नवनिर्वाचित पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक के दौरान एनडीए सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी।

बैठक में पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में कहा कि दुनिया में भारत की पूछ है और दुनिया के संतुलन में भारत की भूमिका अहम है। उन्होंने केरल में बीजेपी की स्थानीय चुनाव में जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि कल हमारे सांसद ने कृत्रिम पैर से आकर भाषण दिया क्योंकि उनका पांव काट दिया गया था। यह लोकतंत्र में पाप है।

पीएम ने संसदीय दल की बैठक में चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोग टैरिफ के फैसले से टूट पड़े थे। पीएम मोदी ने कहा कि ये इस सदी की सबसे बड़ी घटना है। भारत दुनिया के सेंटर स्टेट में है।

पीएम ने कहा कि जब भारत पर टैरिफ लगा तो विपक्षी कटघरे में खड़ा करने लगे। अलग-अलग सवाल पूछने लगे थे। पीएम ने सांसदों से कहा कि मैन्युफैक्चरर के साथ सम्मेलन करें। उन्होंने ये भी कहा कि पत्थर पर लकीर खींचने की आदत हमें छोड़नी नहीं चाहिए।

बैठक से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर किया ये पोस्ट

एनडीए सांसदों की बैठक में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है। श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते। दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति।"

Latest India News