A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ...NO MORE: भारत ने इस बार पाकिस्तान के खिलाफ इतना सख्त एक्शन क्यों लिया? ये VIDEO देखकर समझ जाएंगे

...NO MORE: भारत ने इस बार पाकिस्तान के खिलाफ इतना सख्त एक्शन क्यों लिया? ये VIDEO देखकर समझ जाएंगे

भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया है। ऐसे में भारतीय सेना ने इस पूरे ऑपरेशन को लेकर प्रेस ब्रीफ की है और बताया कि इस ऑपरेशन की जरूरत क्यों पड़ी।

NO MORE- India TV Hindi
Image Source : ANI भारत ने वीडियो जारी कर बताया कि क्यों किया हमला

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। आतंकियों को खत्म करने के लिए भारत ने पाकिस्तान ने 9 जगहों पर स्ट्राइक की है। इसमें लश्कर और जैश के ठिकाने भी हैं। भारत ने अपनी इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। भारतीय सेना ने इस पूरे ऑपरेशन को लेकर प्रेस ब्रीफ की है और बताया है कि आखिर भारत को इतना आक्रामक क्यों होना पड़ा।

प्रेस ब्रीफ के दौरान एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें भारत पर हुए हमले और उसमें मारे गए लोगों की जानकारी दी गई थी। वीडियो के आखिर में लिखा गया NO MORE यानी अब और नहीं। यही वजह है कि इस बार भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया है, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

वीडियो में किन आतंकी हमलों का जिक्र किया गया?

  • संसद पर हमला- साल 2001 में हुआ, 9 लोग मारे गए और 18 घायल
  • अक्षरधाम मंदिर हमला- साल 2002 में हुआ, 31 लोग मारे गए, 80 घायल 
  • मुंबई हमला- 2008 में हुआ, 164 लोग मारे गए और 300 घायल हुए 
  • उरी हमला- 2016 में हुआ, 20 लोग मारे गए और 21 घायल
  • पुलवामा हमला- 2019 में हुआ, 40 लोग मारे गए और 5 घायल हुए
  • पहलगाम हमला- 2025 में हुआ, 26 लोग मारे गए और 17 घायल हुए

वीडियो में ये भी कहा गया कि पिछले एक दशक में 350 से अधिक भारतीय नागरिक सीमा पार के आतंकवाद के शिकार हुए हैं और हिंसा की इन नृशंस घटनाओं में 800 लोग घायल हुए हैं। सीमा पार आतंकवाद के इस अभिशाप से राष्ट्र की रक्षा करते हुए 600 से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है और 1,400 से अधिक घायल हुए हैं। बता दें कि भारत की इस कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

Latest India News