1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा! 6,200 से ज्यादा फेरे लगाएंगी विशेष ट्रेनें, पिछले साल से 30% बढ़ोतरी

त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा! 6,200 से ज्यादा फेरे लगाएंगी विशेष ट्रेनें, पिछले साल से 30% बढ़ोतरी

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे इस साल 6,200 से अधिक विशेष ट्रेन फेरे चलाएगा। पिछले साल के मुकाबले इसमें करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPORTER प्रतीकात्मक फोटो

त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने सुगम, आरामदायक और सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इस वर्ष त्योहारी सीजन के दौरान उत्तर रेलवे 6,200 से अधिक विशेष ट्रेन फेरे संचालित करने की योजना बनाई है। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में करीब 30 फीसदी अधिक है।

उत्तर रेलवे के अनुसार, पिछले वर्ष त्योहारी सीजन में विशेष ट्रेनों के कुल 4,666 फेरे संचालित किए गए थे। इस वर्ष यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फेरों की संख्या में वृद्धि की गई है। इसके तहत 42 नई ट्रेनों को नियमित किया गया है, जो त्योहारी सीजन के दौरान कुल 2,600 फेरे लगाएंगी। वहीं, 3,600 विशेष ट्रेन फेरों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

कई प्रमुख रूटों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए उत्तर रेलवे बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों से विभिन्न प्रमुख रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

उत्तर रेलवे द्वारा जिन प्रमुख रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, उनमें दिल्ली–पटना वंदे भारत, शकूरबस्ती–दरभंगा, माता वैष्णो देवी–वाराणसी, चंडीगढ़–पटना, आनंद विहार–पाटलिपुत्र, नई दिल्ली–हावड़ा, कोलकाता–योग नगरी ऋषिकेश, अमृतसर–बरौनी, नई दिल्ली–दानापुर, दिल्ली–कामाख्या, दिल्ली–गया और अमृतसर–जयनगर शामिल हैं।

आरामदायक और सुरक्षित यात्रा पर जोर

उत्तर रेलवे का कहना है कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए किए गए ये प्रबंध रेल यात्रियों की यात्रा को सुगम, आरामदायक और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विशेष ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी से त्योहारों के दौरान यात्रा की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

इन रूटों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

  • दिल्ली–पटना वंदे भारत
  • शकूरबस्ती–दरभंगा
  • माता वैष्णो देवी–वाराणसी
  • चंडीगढ़–पटना
  • आनंद विहार–पाटलिपुत्र
  • नई दिल्ली–हावड़ा
  • कोलकाता–योग नगरी ऋषिकेश
  • अमृतसर–बरौनी
  • नई दिल्ली–दानापुर
  • दिल्ली–कामाख्या
  • दिल्ली–गया
  • अमृतसर–जयनगर
     
  • पिछले वर्ष: त्योहारी सीजन में विशेष ट्रेनों के कुल 4,666 फेरे संचालित किए गए।
  • इस वर्ष: 6,200 से अधिक फेरे संचालित करने की योजना है।
  • नई नियमित ट्रेनें: इस वर्ष 42 नई ट्रेनों को नियमित किया गया है।
  • पहले घोषित फेरे: 3,600 विशेष ट्रेन फेरों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

Latest India News