A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग ने कनाडा में दूसरे दिन की फायरिंग, Vipen Chauser से बोला- अगली बार गोली घर में चलेगी

रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग ने कनाडा में दूसरे दिन की फायरिंग, Vipen Chauser से बोला- अगली बार गोली घर में चलेगी

कनाडा में कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने आज फिर फायरिंग की है। गैंग ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि विपिन चौसर के घर उसके गैंग ने ही फायरिंग की है।

रोहित गोदारा गैंग ने कनाडा में लगातार दूसरे दिन की फायरिंग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER रोहित गोदारा गैंग ने कनाडा में लगातार दूसरे दिन की फायरिंग

नई दिल्लीः कनाडा के ब्रम्पटन में लगातार एक बार फिर फायरिंग हुई है। फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली है।  पिछले दो दिनों के अंदर रोहित गोदारा गैंग ने कनाडा में दूसरी वारदात को अंजाम दिया। गैंग ने फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

'सुधर जाओ, वरना पहचानना भी मुश्किल हो जायेगा', दी धमकी

गैंग के सदस्यों महेंद्र डेलाना और सनी यामा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, 'राम राम सभी भाईयों को.. मैं महेंद्र डेलाना और सनी यामा भाईयों.. आज ये जो Brampton (Canada) में Vipen Chauser के घर पर जो फायरिंग हुई हैं, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करता था। इसीलिए इसको यह सिर्फ चेतावनी दी हैं कि समय रहते सुधर जाना वरना अगली बार गोली घर के बाहर नहीं, घर के अंदर तेरे और तेरे परिवार पर चलेगी। ध्यान रखना उस समय कोई नहीं आयेगा बचाने और जितने भी है.. कान खोल कर सुन लेना जो भी हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करेगा.. वो भी हमारा दुश्मन ही होगा। उसका या उसके घर परिवार में जो भी नुकसान होगा, उसका जिम्मेदार वो खुद होगा तो टाइम रहते सुधर जाओ वरना वो हाल करेंगें कि पहचानना भी मुश्किल हो जायेगा।  

कल भी हुई थी फायरिंग

इससे पहले कनाडा में कल भी फायरिंग की गई थी। गोलीबारी की ज़िम्मेदारी कथित तौर पर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग से जुड़े सदस्यों ने ली थी। महेंद्र डेलाना और सन्नी यामा नाम से अपनी पहचान बताने वाले समूह ने दावा किया है कि यह हमला तब किया गया जब कथित तौर पर उनकी कॉल्स को नज़रअंदाज़ कर दिया गया। उन्होंने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह गोलीबारी उनकी पहुंच और क्षमता का संकेत देने के लिए की गई थी। इस संदेश में आगे यह भी धमकी दी गई है कि अगर 24 घंटे के भीतर कोई जवाब नहीं मिला, तो स्थिति और बिगड़ सकती है और भविष्य में इसके और भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

Latest India News