A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Vitamin D3, कैल्शियम और Methylcobalamin समेत 30 दवाइयों की MRP हुई फिक्स, देखें पूरी लिस्ट

Vitamin D3, कैल्शियम और Methylcobalamin समेत 30 दवाइयों की MRP हुई फिक्स, देखें पूरी लिस्ट

विटामिन डी3 ओरल सॉल्यूशन, कैल्शियम, विटामिन डी3, मिथाइलकोबालामिन, एल-मिथाइलफोलेट कैल्शियम और पाइरिडॉक्सल-5 फॉस्फेट सहित 30 औषधि फॉर्मूलेशन की MRP तय हो गई है। इस खबर में पढ़ें पूरी लिस्ट।

MRP fixed for medicines- India TV Hindi
Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो) राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने 30 दवाओं की MRP निर्धारित कर दी है।

NPPA Drug Price Fixation: आम लोगों को जरूरी दवाएं तय कीमत पर उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण यानी NPPA ने बड़ा कदम उठाया है और 30 दवा फॉर्मूलेशन की MRP यानी अधिकतम बिक्री मूल्य तय कर दिया है। NPPA ने 27 मई 2026 को जारी किए अपने आदेश में 30 दवाओं की MRP निर्धारित की है। यहां देखिए किन-किन दवाओं के दाम कम किए गए हैं।

विटामिन D3 और कैल्शियम वाली दवाइयों के दाम हुए तय

NPPA की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जिन दवाओं के दाम तय किए गए हैं उनमें Vitamin D3 Oral Solution, Calcium, Vitamin D3, Methylcobalamin, L-Methylfolate Calcium, Pyridoxal-5 Phosphate सहित कई अहम दवा फॉर्मुलेशन शामिल हैं। ये दवाएं विटामिन की कमी, हड्डियों की मजबूती और अन्य सेहत से जुड़ी बीमारियों के इलाज में व्यापक रूप से प्रयोग होती हैं।

लिस्ट में हर दवा के साथ लिखी है नई रिटेल कीमत

NPPA की इस लिस्ट में एल्जिनेट राफ्ट-फॉर्मिंग ओरल सस्पेंशन, बिलास्टिन-मोंटेलुकास्ट टैबलेट, बिसोप्रोलोल फ्यूमरेट, एटोरवास्टेटिन-फेनोफाइब्रेट टैबलेट और एम्लोडिपिन टैबलेट जैसी दवाएं भी शामिल हैं। दस्तावेज में हर दवा की यूनिट के मुताबिक नई रिटेल कीमत भी लिखी हुई है। इन्हीं दामों पर अब इन दवाओं को बाजार में बेचा जा सकेगा।

एटोरवास्टेटिन एंड फेनोफाइब्रेट टैबलेट का दाम 18.46 रुपये

इस लिस्ट में शामिल एक प्रमुख दवा, विटामिन D3, कैल्शियम, मेथाइलकोबालामिन, पाइरिडॉक्सल-5 फॉस्फेट और एल-मेथाइलफोलेट कैल्शियम से युक्त टैबलेट हैं, जिसकी प्रति टैबलेट रिटेल कीमत 19.78 रुपये तय की गई है। वहीं, एटोरवास्टेटिन एंड फेनोफाइब्रेट टैबलेट का दाम 18.46 रुपये प्रति टैबलेट निर्धारित किया गया है।

जरूरी दवाओं के उचित रेट तय करने के लिए निर्धारित किए गए दाम

NPPA के अनुसार, दवाओं के दाम का नियमन उपभोक्ताओं को उचित रेट पर जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने और मार्केट में मूल्य पारदर्शिता बनाए रखने के खातिर होता है। नए दाम, NPPA का नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही लागू हो गए हैं। संबंधित मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग कंपनियों को इन्हीं तय दरों का पालन करना होगा। इस निर्णय से मरीजों को जरूरी दवाओं के दाम को लेकर राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढ़ें- खांसी-जुकाम से लेकर एंटीबायोटिक तक, राजस्थान में ये 7 दवाइयां फेल, बिक्री पर तुरंत रोक

Latest India News