1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूजा कर रही थी महिला, पीछे से आए लुटेरे और सोने की चेन झपटकर हो गए फरार, देखें Video

पूजा कर रही थी महिला, पीछे से आए लुटेरे और सोने की चेन झपटकर हो गए फरार, देखें Video

भुवनेश्वर में दिन दहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना का हैरान करने वाले वीडियो वायरल हो रहा है। यहां लुटेरे एक पूजा कर रही महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

odisha Bhubaneswar chain snatching- India TV Hindi
Image Source : REPORTER भुवनेश्वर महिला की चेन लूटी गई।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। राजधानी में एक बार फिर चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। यह वारदात बड़गड़ थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक महिला पूजा कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। दिन दहाड़े चेन स्नैचिंग की इस घटना ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले में अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कैसे हुई लूट की वारदात?

जानकारी के मुताबिक, महिला पूजा करने में व्यस्त थी। इसी दौरान दो युवक स्कूटी से वहां पहुंचे। मौका मिलते ही बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी और स्कूटी से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से महिला और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। चेन स्नैचिंग की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पहले लुटेरे आकार महिला के पास खड़े होते हैं और फिर मौका पाकर अचानक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो जाते हैं।

पुलिस ने जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलने के बाद भुवनेश्वर के बड़गड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चेन स्नैचिंग के मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। फिलहाल, इस मामले में बदमाशों की पहचान और लूटे गए सोने की चेन की बरामदगी को लेकर पुलिस की जांच जारी है। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के देहरादून में भी बदमाश बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन झपटकर भाग निकला था।

महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

लूट की इस घटना ने राजधानी भुवनेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा और बढ़ती चेन स्नैचिंग की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश कौन थे और वे किस दिशा में फरार हुए। राजधानी में इस तरह की घटनाओं को देखते हुए लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहने की जरूरत है। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें- बाढ़ के पानी में बह गई कार, पूरी गाड़ी पानी में डूबी, बाल-बाल बचे लोग; रेस्क्यू का VIDEO आया सामने

जब जंगली सूअर से अकेले ही भिड़ गया 14 साल का बच्चा, कायम कर दी बहादुरी की मिसाल

Latest India News