A
Hindi News भारत राष्ट्रीय रेलवे स्टेशन पर अचानक लग गई भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें Video

रेलवे स्टेशन पर अचानक लग गई भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें Video

ओडिशा के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर भीषण आग लग गई। मंगलवार को सुबह स्टेशन मास्टर कार्यालय में लगी आग के कारण रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Jharsuguda railway station- India TV Hindi Image Source : REPORTER रेलवे स्टेशन पर लगी आग।

ओडिशा के झारसुगुड़ा से मंगलवार को एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। झारसुगुड़ा के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, झारसुगुड़ा के रेलवे स्टेशन पर आग सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर स्टेशन मास्टर के चैंबर में लगी।

स्टेशन से काले धुएं का गुबार उठा

ओडिशा के झारसुगुड़ा के रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लगते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन के आसपास मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया। आग लगने के बाद स्टेशन से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया, जो कई मीटर दूर से साफ नजर आ रहा था।

दमकल विभाग ने बुझाई आग

रेलवे स्टेशन पर आग लगने के बारे में सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया गया। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। इस कारण आग को आगे फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल रेलवे स्टेशन पर आग लगने की घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

स्टेशन पर कैसे लगी आग?

झारसुगुड़ा के रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लगने के मामले में रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर किसी तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मामले की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। घटना के बाद रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और स्टेशन परिसर की स्थिति की निगरानी की जा रही है। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हो गई बड़ी चूक, मच गई अफरा-तफरी, देखें घटना का Video

चिप्स पैकेट फटने से 8 साल के बच्चे की आंख बाहर निकली, कभी देख नहीं सकेगा, परिवार ने कंपनी के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Latest India News