1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीते 4 साल में 36000 से ज्यादा महिलाएं और 8400 बच्चे लापता, इस राज्य के CM ने दी जानकारी

बीते 4 साल में 36000 से ज्यादा महिलाएं और 8400 बच्चे लापता, इस राज्य के CM ने दी जानकारी

भारत के एक राज्य में बीते 4 साल में 36000 से ज्यादा महिलाएं और 8400 बच्चे लापता हो गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विधानसभा में खुद इस बात की जानकारी दी है।

ओडिशा में बड़ी संख्या में महिला-बच्चे लापता।- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/PTI ओडिशा में बड़ी संख्या में महिला-बच्चे लापता।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को हैरान कर देने वाली जानकारी सामने रखी है। सीएम माझी ने बताया है कि ओडिशा में बीते 4 साल में 36,000 से अधिक महिलाएं और 8,400 बच्चे लापता हो गए हैं। ओडिशा की इस चिंताजनक घटना के बारे नें मुख्यमंत्री मोहन माझी ने विधानसभा में चौंका देने वाले तथ्य सामने रखे हैं।

कुल कितने महिला-बच्चे लापता?

सोमवार को ओडिशा विधानसभा में विधायक चक्रमणि कन्हार के एक सवाल का जवाब देते हुए सीएम मोहन माझी ने लापता महिलाओं और बच्चों की चौंकाने वाली संख्या का खुलासा किया है। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने बताया कि 2020 से 2024 के दौरान राज्य में 8,403 बच्चों सहित कुल 36,420 महिलाएं लापता हो गई हैं। सीएम ने बताया है कि इस संकट से निपटने के प्रयासों के तहत कई कामयाबी भी हाथ लगी है।

453 बिचौलिए हिरासत में

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने बताया कि 421 महिलाएं और लड़कियां बेईमान बिचौलियों की मदद से राज्य की सीमाओं के पार तस्करी का शिकार हुई हैं। इसके जवाब में, कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इन अवैध गतिविधियों में शामिल 453 बिचौलियों को हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री के जवाब के अनुसार, इस संकट से निपटने के प्रयासों के तहत 1,417 महिलाओं और 1,857 बच्चों को बचाया गया है।

तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए?

सीएम माझी ने सदन में बताया है कि पुलिस शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर के तस्करी की गई महिलाओं का पता लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। सीएम ने ये भी बताया है कि महिलाओं और बच्चों की तस्करी को रोकने के लिए 36 एकीकृत मानव तस्करी विरोधी इकाइयां बनाई गई हैं। बोलांगीर, नुआपाड़ा, बारगढ़, कालाहांडी, संबलपुर और झारसुगुड़ा में ऐसे मामलों से निपटने के लिए आईएएचटीयू को संपर्क बिंदु बनाया गया है। सीएम ने बताया है कि 2024 के दौरान ओडिशा में महिलाओं के अपहरण के 6,437 मामले दर्ज हुए और इन मामलों के संबंध में 413 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  (रिपोर्ट: शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें- गोवा में विदेशी महिला से रेप और फिर हत्या का मामला, दोषी को आजीवन कारावास की सजा

महुआ के लालच में पेड़ पर चढ़ा भालू, बिजली का लगा तेज झटका.... फिर जो हुआ VIDEO

Latest India News