1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किशोरी से बात करने पर 52 साल के शख्स पर हमला, रिश्तेदारों ने तोड़े हाथ-पैर; पैसे से भरा बैग भी छीना

किशोरी से बात करने पर 52 साल के शख्स पर हमला, रिश्तेदारों ने तोड़े हाथ-पैर; पैसे से भरा बैग भी छीना

फोन पर मैसेज भेजने को लेकर एक व्यक्ति पर चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में शख्स का दाहिना हाथ और पैर टूट गया और उसके चेहरे एवं कंधे पर भी गंभीर चोटें आईं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI) प्रतीकात्मक फोटो

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में व्हाट्सएप पर संदेश भेजने को लेकर 52 वर्षीय एक व्यक्ति पर चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित की कई हड्डियां टूट गईं। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार को तिरुवल्लम के जुजमुक्कू में एक खेल मैदान में हुई। पीड़ित रहीम (52) एक 17 वर्षीय किशोरी को पिछले तीन सालों से जानता था। दोनों एक सांस्कृतिक क्लब से जुड़े थे और व्हाट्सएप पर कभी-कभी बातचीत करते थे।

रिश्तेदार ने बात करते हुए देख लिया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को किशोरी के रिश्तेदार मनोज ने कथित तौर पर उसे रहीम से बात करते हुए देख लिया। इसके बाद मनोज ने किशोरी के फोन से संदेश भेजकर रहीम को शनिवार को खेल मैदान में मिलने को कहा। जब रहीम वहां पहुंचा, तो मनोज और उसके दोस्त- मनु, अर्जुन, और अजित- ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया।

स्कूटी और पैसे से भरा बैग भी छीन लिया

हमले में रहीम का दाहिना हाथ और पैर टूट गया, और उसके चेहरे और कंधे पर भी गंभीर चोटें आईं।  प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने रहीम की स्कूटी और 29,000 रुपये से भरा बैग भी छीन लिया। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने रहीम को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चार आरोपियों की गिरफ्तारी

तिरुवल्लम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों- मनोज, मनु, अर्जुन और अजित को शनिवार देर रात विथुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रहीम की स्कूटी और पैसे भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

मुंबई में नशेड़ियों का पुलिसवालों पर चाकू से हमला, छाती-पेट और कान को किया जख्मी

प्रेम विवाह का ऐसा अंत: पति ने पत्नी की काटी गर्दन, फिर खुद को किया खत्म; दिल दहला देने वाली है घटना

Latest India News