Live updates : Omicron Variant Latest live Updates
-
December 02, 2021
7:23 PM (IST)
Posted by Gaurav Shukla
संपर्क में आए 24 प्राथमिक और 240 सेकेंडरी संपर्कों का पता लगा लिया गया है- कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने गुरुवार को बताया कि कर्नाटक से दोनों सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे थे जो ओमिक्रॉन (Omnicron) पॉजिटिव मिले थे। इसमें से एक 66 साल के दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है। ये वापस चले गए हैं। इनके संपर्क में आए 24 प्राथमिक और 240 सेकेंडरी संपर्कों का पता लगा लिया है।
-
December 02, 2021
7:21 PM (IST)
Posted by Gaurav Shukla
जामनगर में अफ्रीका से लौटा एक यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया
गुजरात के जामनगर में अफ्रीका से लौट कर आए एक यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया है। ओमिक्रॉन (Omicron) की जांच के लिए नमूने पुणे लैब भेजे गए हैं। ये मरीज कल ही अफ्रीका से अपने गांव पंहुचा हैं। जीजी अस्पताल से सैंपल पुणे लैब भेजे गए हैं। फिलहाल जामनगर में पिछले एक में 34 कोविड के मामले सामने आए हैं।
-
December 02, 2021
6:21 PM (IST)
Posted by Gaurav Shukla
पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रोन के 2 मामले दर्ज़ किए गए
पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रोन के 2 मामले दर्ज़ किए गए हैं। ये मामले कर्नाटक में मिले हैं। 66 साल के एक व्यक्ति और 46 साल के एक व्यक्ति में ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल
-
December 02, 2021
11:15 AM (IST)
Posted by Niraj Kumar
बीएमसी बंद पड़े कोविड सेंटर्स को दोबारा शुरु करेगी
बीएमसी ने अब बंद पड़े कोविड सेंटर्स को दोबारा शुरू करने का प्लान बनाया। बीएमसी ने सभी वार्ड ऑफिसर्स को निर्देश दिए है कि वो अपने वार्ड के वॉर रूम और कोविड सेंटर्स को चेक करें और व्यवस्थाएं चुस्त करवाएं। प्राइवेट अस्पतालों और बीएमसी अस्पतालों के कोविड सेंटर्स को भी व्यवस्थित करने का निर्देश जारी कर दिया जा चुका है ताकि मामले बढ़ने की स्थिति में बेड की कमी न पड़े। ऑक्सीजन बेड बढ़ाये जा रहे हैं। आईसीयू और एनआईसीयू बेड भी बढ़ाये जा रहे हैं।
-
December 02, 2021
11:15 AM (IST)
Posted by Niraj Kumar
6 यात्रियों के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा
विदेश से आए 6 यात्री एयरपोर्ट पर टेस्टिंग के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये सभी यात्रा ओमिक्रॉन से जुड़े हाई रिस्क वाले 11 देशों से भारत लौटे थे। RTPCR टेस्ट में किसी को ओमिक्रॉन होने की पुष्टि नहीं हुई है। एहतियात के लिए इन सभी 6 यात्रियों के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है।