1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडिया टीवी पर ऑपरेशन सिंदूर के वीर, जानें कैसे नायब सूबेदार सतीश कुमार ने पाकिस्तान को दिया बेहिसाब दर्द

इंडिया टीवी पर ऑपरेशन सिंदूर के वीर, जानें कैसे नायब सूबेदार सतीश कुमार ने पाकिस्तान को दिया बेहिसाब दर्द

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तानी सेना को जमकर धोया था। भारत के वीरों ने कैसे पाकिस्तान बेहिसाब दर्द दिया है इसका खुलासा खुद इंडिया टीवी पर ऑपरेशन सिंदूर के वीरों ने किया है।

 Naib Subedar Satish Kumar- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Naib Subedar Satish Kumar

Operation Sindoor Ke Veer: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का परिचय नए भारत की शक्ति से हुआ। भारत ने आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान को धुआं-धुआं कर दिया था। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। पाकिस्तान आतंकियों को बचाने के लिए सामने आया और भारत पर हमला कर दिया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को वो दर्द दिया जिसे वो भूल नहीं पा रहा है। 

इंडिया टीवी पर ऑपरेशन सिंदूर के वीर

अब ऑपरेशन सिंदूर के नायक पहली बार इंडिया टीवी पर सामने आए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के नायकों ने सैन्य कार्रवाई के बारे में अहम बातें बताई हैं। इंडिया टीवी के शो में कर्नल कोशांक लांबा, लेफ्टीनेंट कर्नल सुशील बिष्ठ, नायब सूबेदार सतीश कुमार, नायब सूबेदार रत्नेश घोष और मेजर जैरी ब्लेज शामिल हुए। चलिए हम आपको ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नायब सूबेदार सतीश कुमार के अदम्य साहस की वीरगाथा के बारे में बताते हैं।

दुश्मनों के अहम ठिकानों को किया तबाह

नायब सूबेदार सतीश कुमार वीर चक्र विजेता हैं और इन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कुशल नेतृत्व और साहस का परिचय देते हुए मोर्टार प्लाटून कमांडर के तौर पर अहम भूमिका निभाई। नायब सूबेदार सतीश ने दुश्मनों के अहम ठिकानों को तबाह किया था। इंडिया टीवी के कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में नायब सूबेदार सतीश कुमार ने बताया कि वो रात बहुत अहम थी। कुमार ने बताया कि उनकी बटालियन ऑपरेशन के दौरान एलसी पर तैनात थी और वो मोर्टार कंट्रोलर पोजिशन की ड्यूटी कर रहे थे।

पाकिस्तान की मोर्टार पोजीशनों को किया ध्वस्त

सतीश कुमार ने बताया कि उनको जो टारगेट मिले थे उसे उन्होंने सफलतापूर्वक हिट किया और अपने टास्क को पूरा किया। कुमार ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान की पक्की पोस्टों को टारगेट किया। उन्होंने बताया कि 10 मई को करीब 6 बजे दुश्मन की मोर्टार पोजीशन ने उनकी मोर्टार पोजीशन पर फायर आया जिसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू की गई। कुमार ने बताया कि पाकिस्तान ने 2 मोर्टार पोजीशनों से फायरिंग की और उनके पास 4 मेर्टार गन थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी गन्स को 2-2 के हिस्सों में बांटा और सटीक फायरिंग करते हुए पाकिस्तान की मोर्टार पोजीशनों को ध्वस्त कर दिया। नायब सूबेदार सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने दुश्मनों के 5 ठिकानों को तबाह किया था।

जीवनसाथी की तरह है हथियार

नायब सूबेदार सतीश कुमार ने बताया कि हथियार हमारे जीवनसाथी की तरह है। उन्होंने बताया कि जब वो सोते हैं तो भी हथियार को साथ ही रखते हैं। उन्होंने बताया कि एलसी जैसे इलाके में वेपन हमेशा साथ ही होता है और दुश्मनों को जवाब देने के लिए तैयार रहता है।

यह भी पढ़ें:

INDIA TV पर पहली बार ऑपरेशन सिंदूर के जांबाज, पाकिस्तान को घुटनों पर कैसे लाए? कर्नल कोशांक लांबा ने खुद बताया

गुपचुप तरीके से हुई आसिम मुनीर की बेटी की शादी, भाई ही बन गया दूल्हा; जानिए क्या करता है फील्ड मार्शल का दामाद?

Latest India News