1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Palakkad Assembly Election Result 2026 Live: पलक्कड़ सीट पर कौन जीत रहा और कौन हार रहा? जानें

Palakkad Assembly Election Result 2026 Live: पलक्कड़ सीट पर कौन जीत रहा और कौन हार रहा? जानें

Palakkad Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की पलक्कड़ विधानसभा सीट के चुनाव का परिणाम आज 4 मई को जारी हो रहा है। आइए जानते हैं कि इस सीट पर कौन आगे चल रहा है।

पलक्कड़ सीट के उम्मीदवार- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO पलक्कड़ सीट के उम्मीदवार

Palakkad Assembly Election Result 2026 Live: केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए हुए मतदान के बाद आज सुबह 8 बजे से मतगणना हो रही है। केरल के पलक्कड़ निर्वाचन क्षेत्र में भी काउंटिंग जारी है। मतगणना के रुझानों की जानकारी हम लगातार आपको दे रहे हैं। दोपहर या शाम तक चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। पलक्कड़ सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा ने इस सीट से शोभा सुरेंद्रन को चुनाव मैदान में उतारा है और उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं कांग्रेस के रमेश पिशारोड़ी। इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार  एनएमआर रजाक भी ताल ठोक रहे हैं। जानें आज जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा।

कांग्रेस और भाजपा में कड़ा है मुकाबला

पलक्कड़ निर्वाचन क्षेत्र एक सामान्य सीट है और अनुसूचित जातियों (SCs) तथा अनुसूचित जनजातियों (STs) के लिए आरक्षित नहीं है। राज्य में LDF, UDF, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस मुख्य राजनीतिक दल हैं। इस बार पलक्कड़ सीट एक महत्वपूर्ण चुनावी मैदान बना हुआ है, जहां भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, वहीं यूडीएफ इस क्षेत्र में अपने मजबूत आधार को बनाए रखने का प्रयास कर रही है।

2021 में पलक्कड़ से कौन जीता

2021 के केरल विधानसभा चुनाव में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के शफी परम्बिल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ई. श्रीधरन को 3,859 वोटों के अंतर से हराया; यह अंतर कुल डाले गए वोटों का 2.73 प्रतिशत था। उस चुनाव में कुल 1,41,576 वोट डाले गए थे, जिसमें से INC को 54,079 वोट मिले, जो कुल वोटों का 38.2 प्रतिशत था। 

Latest India News