Parliament Budget Session 2026 LIVE: लोकसभा में स्पीकर पर कागज फेंकने वाले सांसदों को निलंबित किया गया, जानें अपडेट्स
संसद के बजट सत्र में आज फिर लोकसभा में हंगामा हुआ है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सांसदों ने हंगामा किया है। यहां जानें पल-पल के अपडेट्स...

नई दिल्ली: आज संसद के बजट सत्र का 5वां दिन है, जिसमें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होनी है। लेकिन आज भी सदन में विपक्ष के द्वारा हंगामा किया गया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में चीन का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ था और राहुल गांधी की स्पीच के दौरान ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद हंगामे को बढ़ता देख सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था। आज सुबह भी 11 बजे जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
Live updates : Parliament Budget Session 2026 LIVE
- February 03, 2026 4:06 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
लोकसभा से सस्पेंड होने के बाद क्या बोले कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर
लोकसभा से सस्पेंड होने के बाद कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा, "8 सांसद सस्पेंड किए गए हैं, 7 कांग्रेस सांसद और मदुरै से 1 CPM सांसद एस. वेंकटेशन। हमारी गलती यह है कि हम सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे थे जिसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा था। कल भी विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बार-बार परेशान किया गया, और उन्हें बोलने नहीं दिया गया। राहुल गांधी से ऑथेंटिकेशन देने के लिए कहा गया। आज, वह ऑथेंटिकेशन लेकर आए और उन्होंने लेटर दिया और ऑथेंटिकेशन जमा किया। इसके बाद भी उन्होंने विपक्ष के नेता का भाषण रोक दिया। राहुल गांधी ने चीन, अमेरिकी टैरिफ के बारे में बात की। उसके बाद राहुल गांधी का माइक ले लिया गया, और हमने विरोध किया इसलिए हमें सस्पेंड कर दिया गया है।"
- February 03, 2026 3:58 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
सांसदों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे कांग्रेस सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर लोकसभा से 8 कांग्रेस सांसदों के सस्पेंशन और भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सस्पेंड किए गए सांसदों में हिबी ईडन, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत पाडोले, एस. वेंकटेशन और डीन कुरियाकोस शामिल हैं।
- February 03, 2026 3:50 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
सदन नियम और कानून से चलेगा, अनुशासनहीनता से नहीं: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "इन्हें लगता है कि सदन कांग्रेस पार्टी का दफ्तर है... आज हद हो गई। आज महासचिव की मेज पर चढ़कर दस्तावेज को फाड़ा गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण रवैया है। शायद ये लोग समझते हैं कि जब भी राज करेंगे तो गांधी खानदान के लोग ही राज करेंगे और चाय बेचने वाले का बेटा कभी राज नहीं कर सकता है। अगर सदन चलेगा तो नियम और कानून से चलेगा। सदन अनुशासनहीनता से नहीं चलेगा।"
- February 03, 2026 3:36 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा-"PM मोदी समझौता कर चुके हैं। PM मुझे नरवणे, एपस्टीन फाइल्स और कैसे उन्होंने टैरिफ पर सरेंडर कर दिया है, इस बारे में पार्लियामेंट में बोलने देने से बहुत डरते हैं।"
- February 03, 2026 3:06 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
- February 03, 2026 3:05 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
स्पीकर पर कागज फेंकने वाले सांसद निलंबित किए गए
लोकसभा में स्पीकर पर कागज फेंकने वाले सांसद निलंबित किए गए हैं।
- February 03, 2026 2:17 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
- February 03, 2026 2:17 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
राहुल की स्पीच के दौरान फिर लोकसभा में हुआ हंगामा
राहुल गांधी ने जैसे ही चीन का मुद्दा फिर से उठाना शुरू किया, वैसे ही सदन में हंगामा होने लगा। राहुल गांधी अपनी बात बोलने पर अड़े लेकिन स्पीच पूरी नहीं हो सकी।
- February 03, 2026 2:05 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
राहुल गांधी ने लोकसभा में आज भी चीन का मुद्दा उठाया
राहुल गांधी ने लोकसभा में आज भी चीन का मुद्दा उठाया है। राहुल ने कहा कि मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा उठाया है।
- February 03, 2026 2:03 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी, लोकसभा में बोल रहे राहुल गांधी
संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी है। लोकसभा में राहुल गांधी बोल रहे हैं।
- February 03, 2026 1:03 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
सरकार सदन में अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर जवाब देने को तैयार
अगर विपक्ष ने भारत अमेरिकी ट्रेड डील पर सरकार से सवाल पूछा या बयान देने की मांग की तो सरकार सदन में अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर जवाब देने को तैयार है ।
- February 03, 2026 12:16 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कही ये बात
राज्यसभा में विपक्षी सांसदों द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का मुद्दा उठाए जाने पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जवाब देते हुए कहा, "कल देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पर ट्वीट किया और प्रधानमंत्री मोदी को सच्चा मित्र बताया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए और व्यापार पर ट्वीट किया। सरकार इस व्यापार समझौते पर स्वतः संज्ञान लेते हुए बयान जारी करेगी और इस पर चर्चा भी करेगी। जब सरकार विस्तृत बयान देने के लिए तैयार है, तो कांग्रेस और भारत-भारत गठबंधन का यह रवैया गलत है। यह उनकी हताशा है जो बोल रही है।"
- February 03, 2026 11:12 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
- February 03, 2026 11:07 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने शुरू किया हंगामा
बजट सत्र में लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विपक्ष हंगामा कर रहा है।
- February 03, 2026 11:05 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
रिजिजू बोले- राहुल की वजह से सदन की कार्यवाही रुकी थी
किरण रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी की वजह से सोमवार को सदन की कार्यवाही रुकी थी।
- February 03, 2026 11:02 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है।
- February 03, 2026 10:21 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
आज भी सदन में विपक्ष के द्वारा हंगामे के आसार
आज भी सदन में विपक्ष के द्वारा हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं क्योंकि विपक्ष, चीन के मुद्दे को उठाने से पीछे नहीं हट रहा है।
- February 03, 2026 10:21 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
संसद के बजट सत्र का 5वां दिन
आज संसद के बजट सत्र का 5वां दिन है, जिसमें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होनी है।